गहरी होती जा रही है INDIA गठबंधन में दरार!, विपक्षी दलों के नेता ही अब INDIA अलायंस के भविष्य पर सवाल उठाने लगे

नई दिल्ली
विपक्षी दलों के नेता ही अब INDIA अलायंस के भविष्य पर सवाल उठाने लगे हैं। जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के बाद अब शिवसेना यूबीटी के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने कांग्रेस को 'जिम्मेदार' बताया है। दरअसल, दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के अलग-अलग चुनाव लड़ने के बाद से ही गठबंधन में दरार बढ़ती नजर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राउत गठबंधन की बैठकें नहीं होने की बात कह रहे थे। उन्होंने कहा, 'हमने लोकसभा चुनाव साथ में लड़ा और नतीजे भी अच्छे रहे। इसके बाद यह हमारी और खासतौर से कांग्रेस की जिम्मेदारी थी कि INDIA गठबंधन जिंदा रहे, साथ बैठे और आगे का रास्ता दिखाए। लेकिन अब तक लोकसभा चुनाव के बाद एक भी ऐसी बैठक नहीं हुई है।'

उन्होंने कहा, 'यह INDIA गठबंधन के लिए सही नहीं…। उमर अब्दुल्ला, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव, अरविंद केजरीवाल जैसे सभी नेता कह रहे हैं कि INDIA गठबंधन का अब कोई वजूद नहीं है।' राउत ने गठबंधन में दलों में दूरी का जिम्मेदार कांग्रेस को बताया। उन्होंने कहा, 'अगर यह बात लोगों के मन में बैठ गई, तो गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस इसके लिए जिम्मेदार होगी। कोई समन्वय, चर्चा नहीं है।' उन्होंने कहा, 'इसका मतलब है कि लोगों को शंका हो जाएगी कि INDIA गठबंधन में सब सही है या नहीं। अगर यह गठबंधन एक बार टूटता है, तो INDIA गठबंधन दोबारा कभी नहीं बन पाएगा।'

उमर अब्दुल्ला क्या बोले
सीएम अब्दुल्ला ने कहा, 'दिल्ली में विधानसभा चुनाव के बाद उन्हें गठबंधन के सभी सदस्यों की बैठक बुलानी चाहिए। यदि यह गठबंधन केवल संसदीय चुनावों के लिए था तो इसे समाप्त कर देना चाहिए और हम अलग-अलग काम करेंगे। लेकिन यदि यह विधानसभा चुनावों के लिए भी है तो हमें एक साथ बैठना होगा और सामूहिक रूप से काम करना होगा।' नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता अब्दुल्ला राजद नेता के उस बयान के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे जिसमें उन्होंने कहा था कि विपक्षी गठबंधन केवल लोकसभा चुनावों के लिए था। उन्होंने कहा, 'जहां तक ​​मुझे याद है, इसके लिए कोई समय सीमा तय नहीं की गई थी। मुद्दा यह है कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की कोई बैठक नहीं बुलाई जा रही है।' उन्होंने दावा किया कि मुख्य नेतृत्व, पार्टी या भविष्य की रणनीति (इंडिया गुट) के एजेंडे के बारे में कोई स्पष्टता नहीं है। जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री कहा, 'यह भी स्पष्ट नहीं है कि यह गठबंधन जारी रहेगा या नहीं।'

  • admin

    Related Posts

    फिर सत्ता पाने की तैयारी में कांग्रेस, जानिए क्या है पार्टी का नया गेमप्लान

    भोपाल मध्यप्रदेश में सत्ता में वापसी की तैयारी में जुटी कांग्रेस ने अब नया सियासी दांव चल दिया है। पार्टी ने फैसला किया है कि आने वाले पंचायत चुनाव में…

    डायमंड हार्बर में सियासी घमासान तेज, शुभेंदु अधिकारी के आरोपों के बाद बड़ी कार्रवाई के संकेत

    कलकत्ता पश्चिम बंगाल के नए-नवेले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी आज  शनिवार डायमंड हार्बर का दौरा करने वाले हैं। तृणमूल के दूसरे सबसे बड़े नेता अभिषेक बनर्जी का यह संसदीय क्षेत्र है।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    गुजरात जीती तो टॉप पर पहुंचेगी GT, KKR जीती तो दिल्ली को होगा नुकसान

    • By admin
    • May 16, 2026
    • 1 views
    गुजरात जीती तो टॉप पर पहुंचेगी GT, KKR जीती तो दिल्ली को होगा नुकसान

    प्लेऑफ की रेस में CSK की मुश्किल बढ़ी, मार्श के तूफान के बीच छाए आकाश सिंह

    • By admin
    • May 16, 2026
    • 2 views
    प्लेऑफ की रेस में CSK की मुश्किल बढ़ी, मार्श के तूफान के बीच छाए आकाश सिंह

    ‘खुद को साबित करने की जरूरत नहीं’— 2027 वर्ल्ड कप को लेकर विराट कोहली का बयान चर्चा में

    • By admin
    • May 16, 2026
    • 3 views
    ‘खुद को साबित करने की जरूरत नहीं’— 2027 वर्ल्ड कप को लेकर विराट कोहली का बयान चर्चा में

    विश्व कप हीरो ईशान किशन को बिहार सरकार ने किया सम्मानित, खेल प्रतिभाओं को मिला बड़ा संदेश

    • By admin
    • May 15, 2026
    • 1 views
    विश्व कप हीरो ईशान किशन को बिहार सरकार ने किया सम्मानित, खेल प्रतिभाओं को मिला बड़ा संदेश

    IPL 2026,शुभमन गिल की GT फॉर्म में, KKR को जीत के लिए करना होगा बड़ा कमाल

    • By admin
    • May 15, 2026
    • 1 views
    IPL 2026,शुभमन गिल की GT फॉर्म में, KKR को जीत के लिए करना होगा बड़ा कमाल

    ग्रैंड चेस टूर में प्रगनानंद का फिरोजा से रोमांचक ड्रॉ

    • By admin
    • May 15, 2026
    • 2 views
    ग्रैंड चेस टूर में प्रगनानंद का फिरोजा से रोमांचक ड्रॉ