झीलनगर की तीन हजार की आबादी को जलभराव और गंदगी से मुक्ति मिलेगी-राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल की झील नगर बस्ती को मिलेगी जल भराव और गंदगी से मुक्ति-राज्यमंत्री श्रीमती गौर

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने सवा करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमि-पूजन

 झीलनगर की तीन हजार की आबादी को जलभराव और गंदगी से मुक्ति मिलेगी-राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल

भोपाल के अयोध्या नगर मुख्य सड़क से लगी बस्ती झीलनगर की तीन हजार की आबादी को जलभराव और गंदगी से मुक्ति मिलेगी। बस्ती में नाली निर्माण की मांग के अनुसार पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंखयक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को झील नगर बस्ती में नाली निर्माण का भूमि-पूजन किया। उन्होंने नाली निर्माण कार्य को 90 दिन की तय समय सीमा से पहले निर्माण पूरा करने के निर्देश निर्माण एजेन्सी को दिए। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने अयोध्या नगर क्षेत्र की बस्तियों में एक करोड 30 लाख रुपए लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया।

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सभी निर्माण कार्य तय समय-सीमा में पूरे होना चाहिए। उन्होंने नागरिकों को आश्वस्त किया कि जिन कार्यों का उनके द्वारा भूमि-पूजन किया गया है, उनका लोकार्पण भी जल्दी होगा। सभी कार्यों को पूरी गुणवत्ता के साथ निर्माण एजेंसियों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करना होगा।

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने बुधबार को झील नगर में नाली और सी.सी. रोड, अहिंसा नगर में सी.सी. रोड, अयोध्यानगर हनुमान मंदिर के पास नाली निर्माण और पार्क निर्माण, अयोध्या नगर जी, एच और एल सेक्टर में सड़क डामरीकरण, मारुति विहार डी सेक्टर में नाली निर्माण एवं जे. सेक्टर में पार्क बाउंड्री वाल निर्माण का भूमि-पूजन किया।

पार्षद श्रीमती उर्मिला मौर्य, श्रीमती शिरोमणी शर्मा, विकास पटेल, भीकम सिंह बघेल और छोटू पंडित सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

admin

Related Posts

प्रदेश में सर्वाइकल कैंसर की जांच एवं प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने एनएचएम एवं भार्गवी हेल्थ केयर के मध्य एमओयू

भोपाल  मध्यप्रदेश सरकार महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए सतत प्रयासरत है। इसी क्रम में प्रदेश में गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर की समय पर…

परंपरागत बीजों के संरक्षण में आजीविका मिशन की अनूठी पहल

भोपाल परंपरागत बीजों के संरक्षण में आजीविका मिशन की कृषि सखियों द्वारा उल्लेखनीय कार्य किया जा रहा है। इन्हें बीज सखी के रूप में स्थापित करने के लिये प्रशिक्षित किया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 2 views
मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 2 views
बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी