बाजार 2026 से पहले: तेजी आएगी या गिरावट बढ़ेगी? Q3 नतीजों से खुलेंगे संकेत

नई दिल्ली  
घरेलू शेयर बाजारों में पिछले सप्ताह प्रमुख सूचकांकों के सपाट रहने के बाद आने वाले सप्ताह में कंपनियों के तिमाही परिणामों से बाजार की दिशा तय होगी। आईटी कंपनियों के अच्छे तिमाही परिणामों से इस सेक्टर में तेजी बनी हुई है जो आने वाले सप्ताह में जारी रहने की संभावना है। अगले सप्ताह सेंसेक्स की कंपनियों में इंडिगो, कोटक महिंद्रा बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट के वित्तीय परिणाम जारी होने हैं। संसद में 01 फरवरी को पेश होने वाले बजट से पहले निवेशक सतर्कता बरत सकते हैं।

पिछले सप्ताह मुंबई नगर निगम चुनाव को कारण गुरुवार को बाजार में अवकाश रहा था। सोमवार और शुक्रवार को प्रमुख सूचकांकों में तेजी रही जबकि मंगलवार और बुधवार को गिरावट देखी गई।

पिछले सप्ताह शेयर बाजार में दिखा था हाहाकार
बीएसई का सेंसेक्स 5.89 अंक की साप्ताहिक गिरावट में शुक्रवार को 83,570.35 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 11.05 अंक की बढ़त के साथ सप्ताहांत पर 25,694.35 अंक पर रहा। प्रमुख सूचकांकों के विपरीत मझौली और छोटी कंपनियों के लिए बीता सप्ताह अच्छा रहा। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक में 0.29 प्रतिशत की तेजी रही। निफ्टी स्मॉलकैप-100 सूचकांक भी 0.46 अंक ऊपर बंद हुआ।

सेंसेक्स की 30 में से 19 के शेयर पिछले सप्ताह टूट गये जबकि अन्य 11 में साप्ताहिक तेजी दर्ज की गयी। एलएंडटी का शेयर सबसे ज्यादा 4.24 फीसदी लुढ़का। मारुति सुजुकी में 3.91 प्रतिशत, सन फार्मा में 3.51, एशियन पेंट्स में 2.39, आईटीसी में 2.33, इंडिगो में 2.19 और बीईएल में 2.08 प्रतिशत की गिरावट रही।

टाटा के इस शेयर का भी रहा बुरा हाल
ट्रेंट का शेयर 1.86 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक का 1.67, रिलायंस इंडस्ट्रीज का 1.20, बजाज फाइनेंस का 1.05 और अडानी पोर्ट्स का 0.99 प्रतिशत फिसल गया। एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनीलिवर, भारती एयरटेल, महिंद्रा एंड महिंद्रा और पावर ग्रिड के शेयर भी साप्ताहिक गिरावट में रहे।

टेक महिंद्रा में सबसे अधिक 5.65 प्रतिशत की तेजी रही। टाटा स्टील का शेयर भी 5.50 प्रतिशत, इंफोसिस 4.62, भारतीय स्टेट बैंक 4.23, अल्ट्राटेक सीमेंट 3.52 और एनटीपीसी 3.04 प्रतिशत मजबूत हुआ। एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयर 2.20 फीसदी, एक्सिस बैंक के 1.78 और इटरनल के 1.11 प्रतिशत की साप्ताहिक बढ़त में रहे। आईसीआईसीआई बैंक और बजाज फिनसर्व के शेयर भी हरे निशान में रहे।

admin

Related Posts

सर्राफा बाजार में बड़ा उलटफेर: सोना लगातार महंगा, चांदी में 5700 रुपये की भारी गिरावट

मुंबई  सोना-चांदी की कीमतों (Gold-Silver Rates) में सरकार के इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने के ऐलान के बाद बुधवार को धुआंधार तेजी देखने को मिली थी. एक ही दिन में एमसीएक्स पर…

दूध खरीदना हुआ महंगा! अमूल-मदर डेयरी ने बढ़ाई कीमतें, देखें नया प्राइस लिस्ट

नई दिल्ली आज से आम आदमी की रसोई का बजट फिर बढ़ गया है. देश की दो बड़ी डेयरी कंपनियों अमूल और मदर डेयरी ने दूध के दाम बढ़ा दिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 2 views
मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 2 views
बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी