रोडवेज भर्ती में पद वृद्धि की पहल तेज, भाटी ने सरकार से की औपचारिक मांग

बाड़मेर

बाड़मेर जिले के शिव से निर्दलीय विधायक विधायक रविन्द्र सिंह भाटी ने उप मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री प्रेमचंद बैरवा को पत्र लिखाकर राजस्थान रोडवेज में चालक-परिचालक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग उठाई।

बाड़मेर जिले शिव से विधायक रविन्द्र सिंह भाटी ने राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (रोडवेज) में परिचालक भर्ती के पदों में वृद्धि की मांग को लेकर उप मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री प्रेमचंद बैरवा को पत्र लिखा है। विधायक भाटी ने पत्र में उल्लेख किया कि पिछले 12 वर्षों में राजस्थान रोडवेज में भर्ती प्रक्रियाएं लगभग ठप रहीं। जिससे विभाग की कार्यक्षमता और सेवा प्रणाली पर गहरा प्रभाव पड़ा है।

भाटी ने लिखा है कि वर्ष 2013 के बाद से नियमित भर्ती न होने के कारण विभाग में कर्मचारियों की भारी कमी हो चुकी है। वर्तमान में लगभग 11 हजार पद रिक्त हैं, जबकि हाल ही में घोषित भर्ती केवल 500 पदों तक सीमित हैं। इस स्थिति से यात्रियों की सुरक्षा, सेवा समयबद्धता और राजस्व पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

उन्होंने बताया कि रोडवेज में चालक और परिचालकों की कमी के चलते बसों का संचालन लगातार प्रभावित हो रहा है, जिससे निगम को प्रतिवर्ष लगभग 1.50 करोड़ रुपये प्रति किलोमीटर का नुकसान झेलना पड़ रहा है। रिपोर्टों के अनुसार रोडवेज का घाटा अब 45 हजार करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है।

विधायक भाटी ने कहा कि विभाग ने पिछले पांच वर्षों में मात्र 722 नियुक्तियां की हैं, जो अपर्याप्त हैं। उन्होंने मांग की कि परिचालक भर्ती के पदों की संख्या 500 से बढ़ाकर उपयुक्त स्तर तक की जाए तथा भर्ती प्रक्रिया को हर वर्ष नियमित रूप से आयोजित किया जाए। भाटी ने कहा कि यह कदम न केवल रोडवेज के घाटे को कम करेगा, बल्कि प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को रोजगार भी प्रदान करेगा। उन्होंने यह भी लिखा कि नियमित भर्ती से सेवा की गुणवत्ता में सुधार होगा और यात्रियों को भी बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

admin

Related Posts

धर्मांतरण या प्रार्थना सभा? राजस्थान की घटना पर सच्चाई को लेकर सवाल खड़े

जयपुर शुक्रवार (1 मई) देर शाम संगठन के कार्यकर्ताओं को एक सभा की सूचना मिली, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे. उनका आरोप है कि वहां बड़ी संख्या में लोगों…

राजस्थान में पर्यावरण और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा: चंदन वनों के विकास पर जोर

जयपुर  राजस्थान की धरती अब न केवल अपने शौर्य के लिए बल्कि चंदन की खुशबू के लिए भी जानी जाएगी. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के वनों को आर्थिक रूप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 0 views
दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 1 views
अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 1 views
बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 1 views
सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई