रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम पहला मुकाबला कल खेलेगी, टिकट काउंटर पर हुआ जमकर हंगामा, बुलानी पड़ी पुलिस

नई दिल्ली
भारत और इंग्लैंड के बीच कल से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। जिसके लिए दोनों टीमें जमकर तैयारी कर रही हैं। सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में भारतीय टीम ने 4-1 से टी20 सीरीज अपने नाम की थी और अब रोहित की टीम की बारी है। रोहित की अगुवाई में भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला गुरुवार को खेलेगी। वहीं दूसरे मैच के लिए ऑफलाइन टिकट की ब्रिकी शुरू हो गई। कटक में होने वाले इस मुकाबले को देखने के लिए फैंस के बीच काफी क्रेज है और इसी वजह से बुधवार को टिकट काउंटर पर काफी भीड़ जुट गई थी और भगदड़ जैसे हालात हो गए थे लेकिन पुलिस ने सही समय पर स्थिति को नियंत्रित कर लिया। फैंस को काउंटर से हटाने के लिए पुलिस ने उन पर पानी की बौछारें भी की।

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा, जबकि दूसरा वनडे कटक में खेला जाएगा, जिसके ऑफलाइन टिकट के लिए बुधवार को टिकट काउंटर पर जमकर बवाल हुआ। बाराबती स्टेडियम के बाहर सुबह से ही फैंस की लंबी लाइन मौजूद थी। सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें फैंस टिकट काउंटर के ऊपर चढ़ गए हैं और पुलिस उन्हें कंट्रोल करने की कोशिश कर रही है।

दूसरे वनडे के लिए मैच के लिए टिकटों की ऑफलाइन बिक्री आज सुबह 9 बजे शुरू हुई। बुधवार और गुरुवार को टिकट खरीद सकेंगे। हालांकि पहले दिन ही भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई थी। वहीं अधिकारियों ने बताया कि रविवार को भारत-इंग्लैंड क्रिकेट मैच से पहले ओडिशा के कटक में बाराबती स्टेडियम और उसके आसपास सुरक्षा बढ़ा दी जाएगी।

भारत बनाम इंग्लैंड वनडे टीम इस प्रकार है:- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत, रवींद्र जड़ेजा, हर्षित राणा (पहले दो वनडे), जसप्रीत बुमराह (तीसरा वनडे) और वरुण चक्रवर्ती।

admin

Related Posts

श्रेयस की कप्तानी में पंजाब की जीत, CSK को उनके घर में हराया

 चेन्नई इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मैच नंबर-7 में शुक्रवार (3 अप्रैल) को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सामना पंजाब किंग्स (PBKS) से हुआ. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम…

ईरान के मैचों को अमेरिका की जगह मैक्सिको में कराने का मामला फीफा विश्व कप में अनसुलझा, विवाद जारी

नई दिल्ली  मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालातों के बीच फीफा और अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल राजनीति (डिप्लोमेसी) एक नए मोड़ पर पहुंच गई है। 28 फरवरी को अमेरिका…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

श्रेयस की कप्तानी में पंजाब की जीत, CSK को उनके घर में हराया

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 0 views
श्रेयस की कप्तानी में पंजाब की जीत, CSK को उनके घर में हराया

ईरान के मैचों को अमेरिका की जगह मैक्सिको में कराने का मामला फीफा विश्व कप में अनसुलझा, विवाद जारी

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 1 views
ईरान के मैचों को अमेरिका की जगह मैक्सिको में कराने का मामला फीफा विश्व कप में अनसुलझा, विवाद जारी

लॉयन्स vs टाइटन्स फाइनल में हुआ बड़ा ड्रामा, 10 ओवर फेंककर मैदान से गायब हुए स्वानपोल; अब करियर पर संकट

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 2 views
लॉयन्स vs टाइटन्स फाइनल में हुआ बड़ा ड्रामा, 10 ओवर फेंककर मैदान से गायब हुए स्वानपोल; अब करियर पर संकट

MI vs DC,हार्दिक की पलटन में शामिल हुआ कीवी स्पिनर, क्या गजनफर की जगह सैंटनर को मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 3 views
MI vs DC,हार्दिक की पलटन में शामिल हुआ कीवी स्पिनर, क्या गजनफर की जगह सैंटनर को मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह

आमने-सामने की जंग में बराबर हैं चेन्नई और पंजाब, क्या अपने पहले होम मैच में कमाल दिखा पाएंगे संजू सैमसन

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 2 views
आमने-सामने की जंग में बराबर हैं चेन्नई और पंजाब, क्या अपने पहले होम मैच में कमाल दिखा पाएंगे संजू सैमसन

KKR vs SRH मैच में अभिषेक शर्मा के अश्लील शब्द, BCCI ने लागू की कड़ी सजा

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 2 views
KKR vs SRH मैच में अभिषेक शर्मा के अश्लील शब्द, BCCI ने लागू की कड़ी सजा