जय श्रीरामऔर गंगा मैया की जय उद्घोष से गूंजता रहा लोकार्पण समारोह

जय श्रीरामऔर गंगा मैया की जय उद्घोष से गूंजता रहा लोकार्पण समारोह

हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण बना जनउत्सव, उमड़ा जनसमुद्र

हरदोई
 गंगा एक्सप्रेसवे के ऐतिहासिक लोकार्पण अवसर पर हरदोई का कार्यक्रम स्थल उस समय जन-उत्सव में बदल गया, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंच पर पहुंचे। उनके आगमन के साथ ही हजारों की भीड़ स्वतः स्फूर्त भाव से कुर्सियों से खड़ी हो गई और पूरा पंडाल “भारत माता की जय”, “जय श्रीराम”, “गंगा मैया की जय” तथा “हर-हर गंगे” के उद्घोष से गूंजायमान हो उठा।

जनसमूह के बीच से उठती “मोदी-मोदी” और “योगी-योगी” की गूंज ने पूरे माहौल को और ऊर्जावान बना दिया। इस आत्मीय स्वागत को देखकर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री दोनों ने मुस्कुराते हुए हाथ जोड़कर जनता का अभिवादन किया। मंच पर उपस्थित अन्य विशिष्ट अतिथियों ने भी जनता जनार्दन को प्रणाम कर उसके उत्साह का सम्मान किया।

भीषण गर्मी के बावजूद दूर-दराज के जिलों से पहुंचे लोगों का जोश और उत्साह का भाव देखने लायक था। विकास और आस्था के इस संगम ने माहौल को उत्सव में बदल दिया, जहां हर चेहरा इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने को उत्साहित दिखा। लोग हाथ उठाकर अभिवादन कर रहे थे तो कई अपने मोबाइल में इस यादगार पल को कैद करने में जुटे थे।

कार्यक्रम स्थल का समूचा दृश्य यह अहसास करा रहा था कि गंगा एक्सप्रेसवे केवल एक परियोजना नहीं, बल्कि जन-आकांक्षाओं और विकास की एक नई यात्रा का उत्सव है, जिसका इंतजार लोगों को लंबे समय से था।

admin

Related Posts

यूपी विधान परिषद विशेष सत्र: महिला सदस्यों को ज्यादा बोलने का मौका, विपक्ष भी सख्त

लखनऊ महिला आरक्षण मुद्दे पर उत्तर विधानसभा का 30 अप्रैल से शुरू होने सत्र खास होगा। सरकार ने सार्थक चर्चा की तैयारी की है। इसमें महिलाओं को ही अधिक बोलने…

पीएम ने गंगा एक्सप्रेसवे को बताया विकास की नई लाइफलाइन, किसानों, उद्योग व युवाओं के लिए खुलेंगे अवसरों के द्वार

गंगा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण पर पीएम मोदी ने की सीएम योगी के नेतृत्व में हो रहे विकास की सराहना पीएम ने गंगा एक्सप्रेसवे को बताया विकास की नई लाइफलाइन, किसानों,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL 2026: GT vs RCB मैच प्रीव्यू – अहमदाबाद में होने वाला 42वां मुकाबला

  • By admin
  • April 29, 2026
  • 1 views
IPL 2026: GT vs RCB मैच प्रीव्यू – अहमदाबाद में होने वाला 42वां मुकाबला

खराब फॉर्म के बीच बढ़ी मुश्किलें, वेपिंग विवाद से घिरे राजस्थान के कप्तान

  • By admin
  • April 29, 2026
  • 1 views
खराब फॉर्म के बीच बढ़ी मुश्किलें, वेपिंग विवाद से घिरे राजस्थान के कप्तान

जयपुर में तूफानी पारी के बाद सूर्यवंशी टॉप पर, ऑरेंज कैप की रेस में सब पीछे

  • By admin
  • April 29, 2026
  • 1 views
जयपुर में तूफानी पारी के बाद सूर्यवंशी टॉप पर, ऑरेंज कैप की रेस में सब पीछे

लगातार चौथी जीत के बाद हैदराबाद का आत्मविश्वास हाई, मुंबई पर भारी पड़ेगी फॉर्म?

  • By admin
  • April 29, 2026
  • 3 views
लगातार चौथी जीत के बाद हैदराबाद का आत्मविश्वास हाई, मुंबई पर भारी पड़ेगी फॉर्म?

यशस्वी-फरेरा की जोड़ी ने RR को दिलाई 6 विकेट से जीत, पंजाब का विजय रथ रुका

  • By admin
  • April 29, 2026
  • 2 views
यशस्वी-फरेरा की जोड़ी ने RR को दिलाई 6 विकेट से जीत, पंजाब का विजय रथ रुका

PBKS की दमदार बल्लेबाजी, RR को 223 रन का लक्ष्य; स्टोइनिस और प्रभ ने जड़े अर्धशतक

  • By admin
  • April 28, 2026
  • 3 views
PBKS की दमदार बल्लेबाजी, RR को 223 रन का लक्ष्य; स्टोइनिस और प्रभ ने जड़े अर्धशतक