‘द डेविल वियर्स प्राडा 2’: 20 साल बाद लौटेगी मिरांडा प्रीस्टली और एंडी सैक्स

सिनेमा और इंटरनेट की दुनिया से जरा भी वास्‍ता रखते हैं, तो बीते कुछ दिनों में आपने 'द डेविल वियर्स प्राडा 2' को लेकर खूब शोर सुना होगा। यह फिल्‍म 01 मई 2026 को रिलीज हो रही है। जाहिर है, मन में सवाल उठ रहे होंगे कि आख‍िर ये क्‍या है, और आख‍िर 20 साल बाद इसके सीक्‍वल को बनाने की जरूरत क्‍यों पड़ी? आख‍िर मिरांडा प्रीस्टली कौन है? चल‍िए, एक-एक कर इन सवालों के जवाब ढूंढ़ते हैं। सबसे पहली बात तो The Devil Wears Prada 2 एक अमेरिकी कॉमेडी-ड्रामा फ‍िल्म है, जिसका डायरेक्‍शन डेविड फ्रैंकल ने किया है। इसका स्‍क्रीनप्‍ले एलीन ब्रॉश मैककेना ने तैयार किया है। यह 2006 की फ‍िल्म 'द डेविल वियर्स प्राडा' का सीक्‍वल है। फिल्‍म में मेरिल स्ट्रीप, ऐनी हैथवे, एमिली ब्लंट और स्टेनली टुची जैसे दिग्‍गज हॉलीवुड सितारे हैं, जो अपनी पुरानी भूमिकाओं में फिर से नजर आएंगे।

पहले बात पहली फिल्‍म की करते हैं। साल 2026 में रिलीज हुई 'द डेविल वियर्स प्राडा' को भी डेविड फ्रैंकल ने ही डायरेक्‍ट किया था। एलीन ब्रॉश मैककेना ने ही तब भी स्‍क्रीनप्‍ले तैयार किया था। यह लॉरेन वीसबर्गर के 2003 के इसी नाम के बेस्‍टसेलर उपन्यास पर आधारित है। फ‍िल्म का बेसिक प्‍लॉट ये है कि कहानी के केंद्र में एंडी सैक्स (ऐनी हैथवे) है, जो एक पत्रकार बनने की चाह रखने वाली लड़की है। उसे एक फैशन मैगजीन में नौकरी मिलती है, लेकिन वहां उसे अपनी सख्‍त एडिटर मिरांडा प्रीस्टली (मेरिल स्ट्रीप) की मर्जी से काम करना पड़ता है।

बजट से 8 गुना अध‍िक कमाई और अवॉर्ड
साल 2006 में रिलीज 'द डेविल व‍ियर्स प्राडा' बॉक्‍स ऑफिस पर जबरदस्‍त रूप से सफल हुई थी। उस दौर में 41 म‍िल‍ियन डॉलर के बजट में बनी इस फिल्‍म ने 326 मिलियन डॉलर की वर्ल्‍डवाइड कमाई की थी। यही नहीं, मेरिल स्ट्रीप के की काफी तारीफ हुई। उन्हें 'बेस्ट एक्ट्रेस – मोशन पिक्चर म्यूजिकल या कॉमेडी' कैटेगरी में गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड मिला। इसके अलावा, उन्हें 'बेस्ट लीड एक्ट्रेस' के लिए एकेडमी अवॉर्ड, BAFTA अवॉर्ड, SAG और क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड के लिए भी नॉमिनेट किया गया।

'द डेविल वियर्स प्राडा' की कहानी
फिल्‍म की कहानी में, पत्रकार बनने की चाह रखने वाली एंड्रिया 'एंडी' सैक्स (ऐनी हैथवे) नई-नई नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट कर नौकरी तलाश रही है। फैशन इंडस्ट्री के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होने के बावजूद, उसे न्यूयॉर्क शहर की 'रनवे' मैगजीन में नौकरी मिलती है। इस मैगजीन की एडिटर मिरांडा प्रीस्टली (मेरिल स्ट्रीप) अपनी सख्‍ती के लिए कुख्‍यात है। एंडी को उसकी जूनियर पर्सनल असिस्टेंट बनने का मौका मिलता है। एंडी सोचती है कि वह मिरांडा के बुरे बर्ताव को तब तक बर्दाश्त करेगी, जब तक कि वह 'रनवे' में बने अपने कॉन्‍टैक्‍ट्स का इस्तेमाल एक बेहतर नौकरी ढूंढ़ने के लिए नहीं कर लेती।

'द डेव‍िल व‍ियर्स प्राडा' (2006) में मेरिल स्ट्रीप
एंडी अपने दिखावटी और फैशन-परस्त ऑफिस कलिग्‍स के साथ ठीक से घुल-मिल नहीं पाती। खासकर मिरांडा की सीनियर असिस्टेंट एमिली चार्ल्टन (एमिली ब्लंट) के साथ। उसे मिरांडा की बेतुकी मांगों को पूरा करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। एक दिन मिरांडा अपनी असिस्‍टेंट एंडी को जमकर फटकार लगाती है। दरअसल, एंडी एक तूफान के दौरान मिरांडा को मियामी से वापस लाने का इंतजाम नहीं कर पाती है। एंडी इन हालात को सुधारने के लिए खुद को ट्रांसफॉर्म करने का फैसला लेती है। वह सलाह लेने के लिए 'रनवे' के आर्ट डायरेक्टर नाइजेल (स्टेनली टुची) के पास जाती है, जो उसे स्टाइलिश कपड़े चुनने में मदद करता है।

'द डेव‍िल व‍ियर्स प्राडा' में ऐनी हैथवे
एंडी की काम के प्रति बढ़ती लगन को देखते हुए मिरांडा उसे ज्यादा जरूरी काम भी सौंपने लगती है। अब जैसे-जैसे 'रनवे' में एंडी को सफलता मिलती है, वह अपनी निजी जिंदगी को भूलने या यह कहें कि खोने लगती है। वह अपने उसूलों से समझौता करती है। आखिरकार, एक ऐसा दिन भी आता है, जब एंडी पेरिस फैशन वीक में शामिल होने के लिए ऑफिस की सबसे होनहार सहकर्मी एमिली को भी पीछे छोड़ देती है।

'द डेविल वियर्स प्राडा' में एमिली ब्लंट
पिछली फिल्‍म के क्‍लाइमेक्‍स में पेरिस है। एंडी को यह एहसास होने लगता है कि ना चाहते हुए भी वह धीरे-धीरे अपनी अक्‍खड़ बॉस मिरांडा जैसी बनती जा रही है। एंडी इस एहसास के बाद बिखर जाती है। वह अपना फोन एक फव्वारे में फेंककर नौकरी छोड़ देती है। वह फैशन की दुनिया छोड़कर एक अखबार में नौकरी करने लगती है। हालांकि, यह नौकरी भी उसे मिरांडा की सिफारिश पर ही मिलती है, जो मन ही मन अब एंडी का सम्मान करने लगी है।

20 साल बाद 'द डेविल वियर्स प्राडा 2' में क्‍या होगा
सीक्‍वल फिल्‍म में एंडी सैक्स 'रनवे' मैगजीन में वापस लौटती है। ठीक उस समय जब मिरांडा प्रीस्टली मीडिया के बदलते रूप के बीच 'रनवे' को बचाने की कोश‍िशों में जुटी है। वह 'रनवे', जिसमें काम करना कभी मीडिया में बड़ी बात होती थी। एंडी यहां आकर अपनी पूर्व साथी एमिली से फिर से कनेक्‍शन बनाती है। एमिली अब एक ऐसे लग्‍जरी ब्रांड की हेड है, जिसके पास इतनी फंडिंग है कि वो 'रनवे' को डूबने से बचाने में मदद सकती है। कहानी में आगे क्‍या होता है, यह जानने के लिए आपको फिल्‍म देखनी होगी।

'द डेविल वियर्स प्राडा' OTT पर कहां देखें
वैसे अगर सीक्‍वल फिल्‍म से पहले आपकी दिलचस्‍पी 2006 की 'द डेविल वियर्स प्राडा' देखने की है, तो आप इसे OTT पर Jio Hotstar पर भी देख सकते हैं।

admin

Related Posts

सैफ अली खान की नई OTT फिल्म ‘कर्तव्य’ 15 मई को Netflix पर होगी रिलीज

बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान एक बार फिर OTT पर वर्दी में नजर आने वाले हैं। जी हां, 'सेक्रेड गेम्‍स' में सरजात सिंह का रोल निभाकर हर किसी के दिल…

वेटरन एक्टर पेंटल का वीडियो वायरल, बोले– “मैं एक्टर नहीं, मेरे फॉलोअर्स नहीं हैं”

बॉलीवुड में कई एक्टर्स ऐसे रहे जिन्होंने अपने काम से लोगों के दिलों में जगह बनाई है. मशहूर एक्टर कंवरजीत पेंटल उर्फ पेंटल भी इंडस्ट्री में ऐसे एक्टर रहे, जिन्होंने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

श्रीलंका क्रिकेट संकट: वित्तीय गड़बड़ियों और सरकारी दखल से बढ़ी अनिश्चितता

  • By admin
  • April 29, 2026
  • 1 views
श्रीलंका क्रिकेट संकट: वित्तीय गड़बड़ियों और सरकारी दखल से बढ़ी अनिश्चितता

मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस, वानखेड़े में हैदराबाद पहले करेगी गेंदबाजी

  • By admin
  • April 29, 2026
  • 1 views
मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस, वानखेड़े में हैदराबाद पहले करेगी गेंदबाजी

IPL 2026: GT vs RCB मैच प्रीव्यू – अहमदाबाद में होने वाला 42वां मुकाबला

  • By admin
  • April 29, 2026
  • 1 views
IPL 2026: GT vs RCB मैच प्रीव्यू – अहमदाबाद में होने वाला 42वां मुकाबला

खराब फॉर्म के बीच बढ़ी मुश्किलें, वेपिंग विवाद से घिरे राजस्थान के कप्तान

  • By admin
  • April 29, 2026
  • 1 views
खराब फॉर्म के बीच बढ़ी मुश्किलें, वेपिंग विवाद से घिरे राजस्थान के कप्तान

जयपुर में तूफानी पारी के बाद सूर्यवंशी टॉप पर, ऑरेंज कैप की रेस में सब पीछे

  • By admin
  • April 29, 2026
  • 1 views
जयपुर में तूफानी पारी के बाद सूर्यवंशी टॉप पर, ऑरेंज कैप की रेस में सब पीछे

लगातार चौथी जीत के बाद हैदराबाद का आत्मविश्वास हाई, मुंबई पर भारी पड़ेगी फॉर्म?

  • By admin
  • April 29, 2026
  • 3 views
लगातार चौथी जीत के बाद हैदराबाद का आत्मविश्वास हाई, मुंबई पर भारी पड़ेगी फॉर्म?