ट्रंप की ओर से प्रस्तावित युद्धविराम तड़के शुरू हुआ था, लेकिन कुछ घंटों बाद ही इजरायल ने फिर ईरान पर बोला हमला

ईरान 
ईरान की राजधानी तेहरान में मंगलावर को दो धमाके होने की खबर है। मिजान न्यूज एजेंसी और शार्ग अखबार ने यह जानकारी दी। विस्फोट उस समय हुए जब कुछ घंटे पहले ही अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल से ईरान पर बमबारी न करने की अपील की थी। यह अपील मंगलवार को ही घोषित युद्धविराम के बाद की गई थी। ईरानी समाचार पत्रों के अनुसार, तेहरान से लगभग 200 किलोमीटर कैस्पियन सागर के तट पर स्थित बाबोल और बाबोलसर शहरों में विस्फोटों की आवाज सुनी गई। इन क्षेत्रों में हवाई रक्षा प्रणालियां भी सक्रिय कर दी गईं। अभी तक विस्फोटों के कारणों या किसी नुकसान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यह घटना क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच हुई है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कुछ समय पहले ही कहा कि इजरायल और ईरान दोनों ने युद्धविराम की शर्तों का उल्लंघन किया है। ट्रंप की ओर से प्रस्तावित युद्धविराम मंगलवार तड़के शुरू हुआ था, लेकिन इसके कुछ घंटों बाद ही इजरायल ने ईरान पर मिसाइल हमले करने का आरोप लगाया। ईरान की सरकारी मीडिया ने इन आरोपों से इनकार किया और कहा कि उसने इजरायल पर कोई हमला नहीं किया। वहीं, ट्रंप ने दोनों पक्षों पर नाराजगी जताते हुए कहा, 'मैं इजरायल से भी खुश नहीं हूं।'

12 दिन पहले शुरू हुए इस युद्ध में इजरायल ने ईरान के परमाणु और बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रमों को निशाना बनाया। इजरायल के हमलों में ईरान के कम से कम 10 परमाणु वैज्ञानिक मारे गए। इनमें मोहम्मद रजा सेदीघी साबेर भी शामिल हैं, जिन हाल ही में अमेरिका ने प्रतिबंध लगाया था। दूसरी ओर, ईरान ने सोमवार को कतर में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर सीमित हमला किया था, जिसकी निंदा कतर ने की। तुर्की और मिस्र ने युद्धविराम का स्वागत किया, लेकिन उल्लंघनों की खबरों से मध्य पूर्व में तनाव बना हुआ है।

 

admin

Related Posts

ड्रग कनेक्शन पर घिरे नेता: ट्रंप के डर से मेक्सिको में गवर्नर और मेयर ने छोड़ी कुर्सी

मेक्सिको अमेरिका द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी का आरोप लगाए जाने के बाद मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लौडिया शिनबाम की पार्टी के दो सदस्यों ने अपने पद से अस्थायी रूप से…

हरिपाड़ में चेन्निथला का जलवा, 23 हजार से ज्यादा वोटों से दर्ज की जीत

केरल केरल में 140 सीटों वाली विधानसभा चुनाव में मतों की गिनती जारी है। कांग्रेस के दिग्गज नेता रमेश चेन्निथला ने हरिपाड़ (Haripad) विधानसभा सीट से 23,000 से अधिक वोटों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 1 views
सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक, KKR ने SRH का विजय रथ रोका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक, KKR ने SRH का विजय रथ रोका

MI का प्लेऑफ समीकरण हुआ जटिल, CSK से हार के बाद हार्दिक पंड्या की टीम को क्या रणनीति अपनानी होगी?

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 2 views
MI का प्लेऑफ समीकरण हुआ जटिल, CSK से हार के बाद हार्दिक पंड्या की टीम को क्या रणनीति अपनानी होगी?

बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य