परेड में दिखेंगे सेना के बाज-डॉग्स, कैप्टन हर्षिता के साथ होगी उनकी अगुवाई

भोपाल
 मध्य प्रदेश के राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में इस बार एक अलग ही नजारा देखने को मिलेगा. कर्तव्य पथ पर जांस्कर पोनी, बैक्ट्रियन ऊंट, रैप्टर्स यानी (बाज) और आर्मी डॉग्स कदमताल करते दिखाई देंगे. उनकी कमान भोपाल की कैप्टन हर्षिता राघव के हाथों में होगी. हर्षिता इस साल रिमाउंट एंड वेटरनरी कॉर्म्स के कंटिंजेंट की कमांडर हैं और सेना के जानवरों की इस विशेष टुकड़ी का नेतृत्व कर रही हैं.

बाज और आर्मी डॉग्स करेंगे कदमताल

मध्य प्रदेश में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा. मुख्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम भोपाल के लाल परेड ग्राउंड पर होगा. जहां मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. इस बार गणतंत्र दिवस की सबसे बड़ी खासियत यह है कि बाज और आर्मी डॉग्स कदमताल करते दिखाई देंगे. जिसकी कमान भोपाल की कैप्टन हर्षिता राघव के हाथ होगी.

दुर्गम क्षेत्र में सेवा देती है RVC

आरवीसी (रिमाउंट एंड वेटरनरी कोर) भारतीय सेना की वह विशिष्ट शाखा है, जो सेना में उपयोग होने वाले जानवरों के प्रशिक्षण, ट्रेनिंग स्वास्थ्य देखभाल और ऑपरेशनल तैयारियों की जिम्मेदारी संभालती है. यह कोर कठिन भौगोलिक परिस्थितियों- जैसे ऊंचे पहाड़, रेगिस्तानी इलाके और दुर्गम सीमावर्ती क्षेत्रो में सेना की ताकत को मजबूती देता है. सेना की इस विरासत को आगे बढ़ाते हुए वे आरवीसी में महिला अफसरों की शुरुआती बैच का हिस्सा हैं. इस कोर में महिला का नेतृत्व अपने आप में अहम माना जा रहा है.

कैप्टन हर्षिता राघव करेंगी नेतृत्व

कैप्टन हर्षिता राघव ने बताया कि "मैं अपने परिवार की दूसरी पीढ़ी की अधिकारी हूं. पिता वायुसेना में सेवा दे चुके हैं. इस बार आरवीसी कंटिंजेंट को खासतौर पर क्यूरेट किया गया है. ये जानवर भी भारतीय सेना के सिपाही हैं. ये हमारे साइलेंट वॉरियर्स हैं. सेना में ये जानवर रसद ढोने, गश्त, निगरानी और खोज-बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं." वहीं एसएएफ के कमांडेंट हितेश चौधरी ने कहा कि "ये देश और मध्य प्रदेश के लिए बड़े गर्व की बात है कि एक महिला कैप्टन पहली बार बाज और आर्मी डॉग्स का नेतृत्व कार रही है. इससे आम महिलाओं में भी आत्मविश्वास बढ़ेगा और महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का अनुभव कर सकेंगी.

सेना के जानवर पहले भी गणतंत्र दिवस परेड का हिस्सा रहे हैं, पर इस बार उन्हें एक संगठित और विशेष रूप से तैयार किए गए कंटिंजेंट के तौर पर पेश किया जा रहा है.

admin

Related Posts

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और चिकित्सा शिक्षा के विस्तार के लिए समयबद्ध एवं समन्वित रूप से करें कार्य: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल  उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में भर्ती प्रक्रिया एवं विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं…

रतलाम के डायल 112 हीरोज संवेदनशीलता और तत्परता से भटकी बीमार महिला को दिलाया उपचार

भोपाल रतलाम जिले के थाना इंडस्ट्रियल एरिया क्षेत्र में डायल-112 जवानों की मानवीय संवेदनशीलता और त्वरित कार्यवाही से मानसिक रूप से अस्वस्थ एवं बीमार महिला को सुरक्षित उपचार उपलब्ध कराया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 1 views
सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई