संभल में हिंसा में आरोपियों ने हथियारों में पाकिस्तान और अमेरिका में बने कारतूसों का इस्तेमाल किया था, एजेंसियों के फूले हाथ पांव

संभल
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में 24 नवंबर को जामा मस्जिद के दौरान बवालियों ने पुलिस पर पथराव के साथ ही अवैध हथियारों से फायरिंग भी की थी। आरोपियों ने हथियारों में पाकिस्तान और अमेरिका में बने कारतूसों का इस्तेमाल किया था। मंगलवार को पुलिस को पांच खोखा और एक कारतूस मिलने पर इसकी पुष्टि हो गई। इसके बाद हरकत में आई पुलिस टीम एवं सुरक्षा एजेंसियों  एक फिर संभल में सर्च अभियान शुरू कर दिया है।  बैरिकेड लगाकर आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी है।

खुफिया एजेंसी नगर पालिका टीम के साथ सर्च अभियान में जुटी
संभल हिंसा के बाद 3 दिसंबर को पुलिस ने सर्च अभियान चलाकर पाकिस्तान और USA के कारतूस बरामद किए थे उसके बाद एक बार फिर बुधवार को पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया सुबह करीब 8:30 बजे से पुलिस ने सर्च अभियान को शुरू किया फॉरेंसिक टीम के अलावा खुफिया एजेंसी और नगर पालिका की टीम सर्च अभियान में जुटी हुई है।

पाकिस्तानी कारतूस की तलाश में सर्च अभियान
संभल में जामा मस्जिद के पीछे जिस जगह पर 24 नवंबर को हिंसा हुई थी उसी इलाके में पुलिस नाले और नालियों की सफाई करा रही है क्योंकि बीते मंगलवार को नालियों की सफाई के दौरान ही पुलिस ने सर्च अभियान चलाकर कारतूस बरामद करने का दावा किया था। अब ऐसे में जिस तरह से पुलिस को पाकिस्तान के कारतूस मिले हैं तब ऐसे में पुलिस प्रशासन की जांच पड़ताल और तेज हो गई है।

संभल में समय-समय पर NIA की टीम करती है छापेमारी
गौरतलब है कि संभल में समय-समय पर NIA की छापेमारी होती रही है अब जिस तरह से पुलिस ने पाकिस्तान के कारतूस बरामद किए हैं तब माना जा रहा है कि अब संभल में फिर से एनआईए की एंट्री हो जाएगी बाहर संभल हिंसा के बाद भले ही संभल में धीरे-धीरे माहौल शांति की ओर बढ़ रहा है मगर इस बीच सर्च ऑपरेशन में पाकिस्तान और USA के कारतूस मिलने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। प्रशासन अब इस सवाल का जवाब ढूंढने की कोशिश कर रहा है कि आखिर कारतूस कहां से आए।

admin

Related Posts

विवाद बढ़ा: AIMIM नेता का बयान ‘हिंदू भाई 4 नहीं 14 बच्चे पैदा करें’

मुजफ्फरनगर एआईएमआईएम (AIMIM) के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली मुजफ्फरनगर पहुंचे, जहां उन्होंने दो नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया. मीडिया से बातचीत में उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण के मुद्दे पर कहा कि…

अलीगढ़ से हैरान करने वाली खबर: सास दूसरी बार फरार, दो लाख रुपये भी गायब

 अलीगढ़  अलीगढ़ की वह सास, जो पिछले साल अपने होने वाले दामाद के साथ भाग गई थी, एक बार फिर चर्चा में है. करीब दस महीने तक दामाद राहुल के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका का रौद्र रूप, टूर्नामेंट का सबसे ऊँचा स्कोर

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 1 views
वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका का रौद्र रूप, टूर्नामेंट का सबसे ऊँचा स्कोर

IND vs NAM मुकाबले में टीम इंडिया की नई रणनीति, कई खिलाड़ियों पर गिरी गाज

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 3 views
IND vs NAM मुकाबले में टीम इंडिया की नई रणनीति, कई खिलाड़ियों पर गिरी गाज

सांसें थाम देने वाला मुकाबला: डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराया

  • By admin
  • February 11, 2026
  • 2 views
सांसें थाम देने वाला मुकाबला: डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराया

सूर्या की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे अभिषेक ? जानिए कौन ले सकता है उनकी जगह

  • By admin
  • February 11, 2026
  • 0 views
सूर्या की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे अभिषेक ? जानिए कौन ले सकता है उनकी जगह

सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 3 views
सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 1 views
BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका