8 साल के मासूम को बेरहमी से उतारा मौत के घाट, घटना के बाद पुलिस ने मां और चाचा को किया अरेस्ट

आगरा
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक भयावह घटना की खबर आई है, जहां एक 8 साल के बच्चे की बेरहमी से हत्या कर दी गई। यह घटना नयापुरा गांव की है। बच्चे का नाम रौनक है, जो 29 नवंबर से लापता था। उसके परिवार वालों ने पुलिस में शिकायत की थी, जिसके बाद पुलिस बच्चे की तलाश कर रही थी।

मृतक की मां का अपने देवर के साथ था अवैध संबंध
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बीती 2 दिसंबर को पुलिस ने घर के पीछे एक बोरे में रौनक का शव बरामद किया। शव पर कई चोटों के निशान थे, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि उसकी हत्या की गई है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि रौनक की मां का अपने देवर के साथ अवैध संबंध था, और रौनक ने उन्हें आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से लापता होने वाले दिन हुई हत्या की पुष्टि
बताया जा रहा है कि डर के कारण, रौनक की मां और उसके चाचा ने मिलकर उसकी हत्या करने का फैसला किया। पुलिस उपायुक्त पूर्वी, अतुल शर्मा ने बताया कि मां और चाचा ने डर के मारे रौनक की हत्या कर दी और उसके शव को घर की छत पर छिपा दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पुष्टि हुई कि बच्चे की हत्या उसी दिन हुई थी, जब वह लापता हुआ था।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
वहीं पुलिस ने बताया कि चाचा भानु ने बच्चे के सिर पर वार किया, जिससे उसकी मौत हुई। हत्या के बाद, दोनों आरोपियों ने शव को 3 दिन तक छिपाकर रखा और सबके सामने रोने का नाटक किया, ताकि किसी को शक न हो। अंततः पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें जेल भेज दिया गया है। इस घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है और लोग इससे हैरान हैं।

admin

Related Posts

‘ढाई करोड़ की गाड़ी वाले गमले चुराते थे’: सीएम योगी का विपक्ष पर तीखा तंज

लखनऊ आयोजन तो महापौर और पार्षदों के तीन साल के कार्यकाल के पूरा होने का था, लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच से विपक्षी दलों को भी ललकारा। भारत माता…

पहले विधानसभा चुनाव, फिर पंचायत रण! यूपी में चुनावी कैलेंडर को लेकर बड़ा सवाल

लखनऊ  उत्तर प्रदेश की 'गांव की सरकार' लखनऊ के गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है. यूपी के पंचायत चुनाव को 2027 विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

लगातार 5 जीत से मजबूत हैदराबाद, राजस्थान के लिए आसान नहीं एलिमिनेटर मुकाबला

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 1 views
लगातार 5 जीत से मजबूत हैदराबाद, राजस्थान के लिए आसान नहीं एलिमिनेटर मुकाबला

RCB का धमाका जारी! पाटीदार ने उड़ाए गुजरात के होश, टीम पहुंची फाइनल

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
RCB का धमाका जारी! पाटीदार ने उड़ाए गुजरात के होश, टीम पहुंची फाइनल

IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 3 views
IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 3 views
युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला