फेमिना मिस इंडिया रहीं शिवांकिता डिजिटल अरेस्ट, 2 घंटे वीडियो कॉल पर कैद रखा, 99 हजार ऐंठे

आगरा
पूर्व फेमिना मिस इंडिया शिवांकिता दीक्षित साइबर फ्रॉड का शिकार हो गईं. ठग ने उनको करीब दो घंटे तक वीडियो कॉल पर डिजिटल अरेस्ट रखा और फिर 99 हजार रुपये ऐंठ लिए. फ्रॉड ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर शिवांकिता के बैंक खाते में मनी लांड्रिग और बच्चों के अपहरण की रकम आने की बात कहकर उन्हें डराया धमकाया. घटना के बाद से शिवांकिता दहशत में हैं. फिलहाल, उन्होंने साइबर सेल में शिकायत दर्ज करा दी है.

आपको बता दें कि आगरा के मानस नगर निवासी शिवांकिता दीक्षित वर्ष 2017 में फेमिना मिस इंडिया वेस्ट बंगाल रही हैं. बीते मंगलवार की शाम को उनके पास एक अज्ञात कॉल आया. कॉल करने वाले ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताया. उसने शिवांकिता से कहा कि आपके आधार कार्ड से रजिस्टर्ड सिम पर दिल्ली में एक बैंक खाता खोला गया है. इस बैंक खाते में मानव तस्करी, मनी लांड्रिग और बच्चों के अपहरण की फिरौती की रकम ट्रांसफर की गई है.

इस तरह बातों-बातों में शिवांकिता उस फ्रॉड के झांसे में आ गईं और वीडियो कॉल पर बात करने लगीं. बकौल शिवांकिता दीक्षित- वीडियो कॉल पर एक शख्स पुलिस की ड्रेस में दिख रहा था. उसकी वर्दी पर थ्री स्टार लगे थे. बैकग्राउंड में साइबर पुलिस दिल्ली लिखा था. एक के बाद एक चार ऑफ़िसरों से बात करवाई गई. एक महिला ऑफिसर से भी बात हुई. उसने कहा कि जल्द से जल्द मामला रफा दफा कर लो नहीं तो गिरफ्तारी के बाद जेल जाना पड़ेगा.  

इस दौरान करीब दो घंटे तक शिवांकिता वीडियो कॉल पर बनी रही और जैसा-जैसा सामने वाला कह रहा था, वो कर रही थीं. इस बीच शिवांकिता ने दो बार में ऑनलाइन 99 हजार रुपये फ्रॉड के बताए खाते में भेज दिए. जब शिवांकिता ने कहा कि लिमिट पूरी हो गई तो फ्रॉड ने दूसरे से पैसे ट्रांसफर करवाने की बात कही.

इधर, शिवांकिता साइबर फ्रॉड से बात कर रही थी और उधर कमरे के बाहर उनके पिता संजय दीक्षित दरवाजा खटखटा रहे थे. लेकिन शिवांकिता दरवाजा नहीं खोल नहीं खोल रही थी. काफी देर जब खोला तो पिता को पता चला कि बेटी साइबर फ्रॉड का शिकार हो चुकी है. जिसके बाद पिता ने बेटी संग जाकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. शिवांकिता ने बताया कि मैंने पहले 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करके शिकायत की फिर ईमेल से साइबर क्राइम सेल में भी शिकायत भेजी.

admin

Related Posts

Yogi Government’s Homestay Policy Gives New Wings to UP Tourism; Appeal Grows in Both Villages and Cities

योगी सरकार की बेड एंड ब्रेकफास्ट, होमस्टे नीति से यूपी में बदल रहा पर्यटन का स्वरूप किफायती होमस्टे और फार्मस्टे के लिए आए 3 हजार से ज्यादा आवेदन, 900 रजिस्टर्ड…

आईटीआई संस्थानों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में बदलेगा टाटा टेक्नोलॉजीज, डेलॉयट तैयार करेगा भविष्य की स्किल रणनीति

योगी सरकार के विजन को गति देंगे टाटा टेक्नोलॉजीज और डेलॉयट, यूपी के युवाओं को मिलेंगे वैश्विक अवसर कौशल विकास और व्यावसायिक शिक्षा को आधुनिक तकनीक से जोड़कर यूपी को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 3 views
IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 3 views
युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे