भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज कल से, न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, बेन सीयर्स पूरी सीरीज से बाहर

नई दिल्ली
भारत और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार 16 अक्टूबर से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाना है। हालांकि, इस मैच से ठीक पहले न्यूजीलैंड की टीम को एक बड़ा झटका लगा है। दाहिने हाथ के तेज गेंदबाज बेन सीयर्स घुटने की चोट के कारण भारत के खिलाफ खेली जाने वाली तीन टेस्ट मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है। जैकब डफी अब भारत दौरे के लिए टीम में शामिल किए गए हैं। टीम के मुख्य कोच गैरी स्टीड ने बताया है कि बेन सीयर्स का चोटिल होना निराशाजनक है, क्योंकि उन्होंने घरेलू टेस्ट सीरीज में दमदार प्रदर्शन किया था।

न्यूजीलैंड के श्रीलंका दौरे के दौरान बेन सीयर्स के घुटने में दर्द हुआ था, जिसके बाद उनके भारत आने में विलंब हुआ। स्कैन से पता चला कि उनके घुटने में चोट है और वे कुछ समय के लिए क्रिकेट से दूर रहे हैं। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने अपने आधिकारिक बयान में बेन सीयर्स को लेकर जानकारी दी और कहा, ‘‘चिकित्सकों की सलाह के बाद यह फैसला लिया गया कि वह इस टेस्ट सीरीज में नहीं खेलेंगे। उनके सर्वश्रेष्ठ उपचार और रिहैबिलिटेशन के बारे में जल्दी ही फैसला लिया जाएगा।’’ जैकब डफी को उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर बुलाया गया है और वह बुधवार को भारत के लिए रवाना होंगे। ऐसे में वह पहले टेस्ट में सिलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।

न्यूजीलैंड टीम के हेड कोच गैरी स्टीड ने कहा, “हम बेन (सीयर्स) के बाहर होने पर निराश हैं। उन्होंने अपने टेस्ट करियर की बेहतरीन शुरुआत की थी। वह हमारे लिए एक बेहतरीन तेज गेंदबाजी विकल्प हैं। हालांकि, यह तय नहीं है कि वह कब तक बाहर रहेंगे, लेकिन हम उनके जल्द से जल्द स्वस्थ्य होने की उम्मीद करते हैं। साथ ही साथ यह जैकब (डफी) के लिए भी एक बड़ा मौका है।” जैकब डफी ने अब तक न्यूजीलैंड के लिए छह एकदिवसीय और 14 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, लेकिन टेस्ट डेब्यू अभी बाकी है। हालांकि, उनको 102 प्रथम श्रेणी मैचों का अनुभव है और वे 299 विकेट रेड बॉल से चटका चुके हैं।

  • admin

    Related Posts

    दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

    नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 51वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगा। DC ने इस संस्करण 10 मुकाबले खेले हैं।…

    ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

    मुंबई  पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल आईपीएल 2026 के बीच विवादों में घिर गए हैं। चहल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 3 views
    दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

    ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 2 views
    ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

    कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 3 views
    कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

    Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 3 views
    Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

    बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 3 views
    बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

    शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 1 views
    शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल