अवारा कुत्तों का आतंक: कुशीनगर में महिला हुई मौत का शिकार

कुशीनगर 
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में कथित तौर पर आवारा कुत्तों के झुंड ने मानसिक रूप से विक्षिप्त एक महिला को नोच-नोच कर मार डाला। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना बीते मंगलवार रात हाटा थाना क्षेत्र के गांव अर्जुन डुमरी में हुई। हाटा के थाना प्रभारी रामसहाय चौहान ने बताया कि शाम करीब 7 बजे उन्हें सूचना मिली कि माधुरी (30) नामक एक महिला का शव ग्राम पंचायत भवन के पास धान के खेत में पड़ा है और आवारा कुत्ते उसे नोच रहे हैं। पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे, कुत्तों को भगाया और शव को कब्जे में ले लिया।

आवारा कुत्तों के झुंड ने महिला को नोच-नोच कर मार डाला
थाना प्रभारी ने बताया कि महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त थी और संभवत: मंगलवार को किसी कारणवश पंचायत भवन के पीछे गई होगी, जहां उसकी मौत हो गई। बाद में कुत्ते शव को नोचते देखे गए।ग्रामीणों ने बताया कि महिला अक्सर गांव में घूमती रहती थी, लेकिन सोमवार को वह लापता हो गई। उसके परिवार ने उसे काफी तलाशा, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। उन्होंने बताया कि मंगलवार को उसका शव धान के खेत में मिला, जिसे कुत्ते नोच रहे थे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि आवारा कुत्ते इलाके में खतरा बने हुए हैं और ग्रामीणों ने एक साल पहले एक गाय और एक बकरी पर कुत्तों द्वारा किए गए हमलों की घटनाओं का हवाला दिया।

पोस्टमार्टम  रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण चलेगा पता
कस्या के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) कुंदन सिंह ने कहा कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चलेगा। हाटा के उप जिलाधिकारी (एसडीएम) योगेश्वर सिंह ने बताया कि प्रशासन को आवारा कुत्तों के कारण हुई कथित मौत के बारे में सूचित कर दिया गया है और विवरण की पुष्टि के लिए खंड विकास अधिकारी को भेजा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। 

  • admin

    Related Posts

    आम-सेब-केला निर्यात बढ़ाने पर सरकार का जोर, शिवराज ने बताया किसानों की कमाई बढ़ाने का रोडमैप

    लखनऊ गुरुवार को लखनऊ पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों की आमदनी बढ़ाए जाने की तरीके बताए। चौहान ने लखनऊ में दो दिवसीय 'फ्रूट होराइजन 2026' कार्यक्रम…

    योग्यता आधारित भर्ती से बदली यूपी की तस्वीर, 9 लाख से ज्यादा युवाओं को मिली सरकारी नौकरी

     लखनऊ यूपी में सरकारी भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और तकनीक आधारित बनाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को आयुष विभाग, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 3 views
    दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

    ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 2 views
    ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

    कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 3 views
    कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

    Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 3 views
    Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

    बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 3 views
    बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

    शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 1 views
    शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल