एडिलेड टेस्ट हारते ही टीम इंडिया को भारी नुकसान, खोया नंबर-1 का ताज, टॉप-2 से भी हुए बाहर

नई दिल्ली
रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ 5 मैच की सीरीज 1-1 की बराबरी पर पहुंच गई है। एडिलेड टेस्ट का WTC पॉइंट्स पर बहुत तगड़ा असर पड़ा है। कंगारुओं ने भारत से नंबर-1 का ताज छीन लिया है। ऑस्ट्रेलिया 60.71 प्रतिशत अंकों के साथ पहले पायदान पर पहुंच गया है। वहीं इस हार से टीम इंडिया को भारी नुकसान हुआ है। भारत ने नंबर-1 का ताज तो खाया ही, साथ ही टीम टॉप-2 से भी बाहर हो गई है। जी हां, रोहित शर्मा एंड ब्रिगेड इस हार के साथ 57.29 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे पायदान पर खिसक गई है। साउथ अफ्रीका 59.26 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे पायदान पर है।

साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट जारी है। अगर मेजबान टीम उस मैच को भी जीतने में कामयाब रहती है तो वह ऑस्ट्रेलिया को पछाड़ WTC पॉइंट्स टेबल में पहला पायदान हासिल कर लेगी।

बात एडिलेड टेस्ट की करें तो भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 180 रन बोर्ड पर लगाए थे, इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने ट्रेविस हेड के शतक के दम पर 337 रन बनाने में कामयाब रही थी। ऑस्ट्रेलिया की 157 रनों की बढ़त तो भारत उतारने में कामयाब रहा, मगर पूरी टीम 175 रनों पर सिमट गई और भारत ने मेजबानों के सामने 19 रनों का टारगेट दिया था। इस स्कोर को ऑस्ट्रेलिया ने बिना विकेट खोए हासिल किया।

admin

Related Posts

दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 51वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगा। DC ने इस संस्करण 10 मुकाबले खेले हैं।…

ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

मुंबई  पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल आईपीएल 2026 के बीच विवादों में घिर गए हैं। चहल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 2 views
ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 1 views
शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल