दो सत्रों में होगा टैट परीक्षा का आयोजन, 24 और 26 नवंबर को होगी परीक्षा

धर्मशाला.
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शेष बचे चार विषयों की टेट परीक्षाओं का कार्यक्रम वीरवार को घोषित कर दिया है। तय कार्यक्रम के मुताबिक चार विषयों की टैट परीक्षाएं 24 और 26 नवंबर को दो सत्रों में आयोजित की जाएंगी। चार विषयों में सबसे पहले 24 नवंबर को टीजीटी नॉन मेडिकल टैट की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

यह परीक्षा सुबह के सत्र में 10:00 बजे से लेकर 12:30 तक आयोजित की जाएगी। उक्त परीक्षा के लिए 7176 अभ्यर्थी हैं जिनके लिए प्रदेश भर में 51 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसी दिन दोपहर बाद के सत्र में भाषा अध्यापक विषय की टैट परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। यह परीक्षा दोपहर बाद 2:00 बजे से लेकर 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। उक्त परीक्षा के लिए 2508 अभ्यर्थी हैं जिनके लिए 41 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

इसी तरह 26 नवंबर को सुबह के सत्र में 10:00 बजे से लेकर 12:30 तक पंजाबी टैट परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इस परीक्षा के लिए 88 अभ्यर्थी हैं जिनके लिए एक परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इसी दिन दोपहर बाद दूसरे सत्र में उर्दू विषय की टैट की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा, जो दोपहर 2:00 से लेकर 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में 12 अभ्यर्थी हैं जिनके लिए एक परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

बोर्ड के सचिव डॉ मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि उपरोक्त परीक्षाओं के लिए अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड बोर्ड की वेबसाइट पर दर्शाए गए लिंक पर जाकर अपना आवेदन नंबर और जन्मतिथि डालकर प्राप्त कर सकते हैं।

admin

Related Posts

बंगाल राजनीति में भूचाल: भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी पर भारी पड़े शुभेंदु अधिकारी

 पश्चिम बंगाल   पश्चिम बंगाल और असम समेत पांच राज्यों में नतीजों की तस्वीर लगभग साफ हो गई है। बंगाल में बीजेपी 200 से ज्यादा सीटें जीतती दिख रही है। असम…

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज विवाद में नया मोड़, यूरोप स्वतंत्र सुरक्षा ढांचा तैयार करेगा मैक्रों

नई दिल्ली पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर जारी संकट के बीच फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने साफ कर दिया है कि यूरोप इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 1 views
सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई