सर्दी में घुंघराले बालों की ऐसे करें केयर, रहेंगे सॉफ्ट और हेल्दी

सर्दियों के मौसम में स्किन के साथ ही बालों की केयर करना भी बहुत जरूरी है. क्योंकि इस मौसम में बाल रफ होने लग जाते हैं. खासकर जिन लोगों के बाल घुंघराले होते हैं. उनके लिए तो घुंघराले बालों को मैनेज करना कई बार मुश्किल हो जाता है. दरअसल कर्ली हेयर नमी को जल्दी सोख लेते हैं जिसके कारण बाल ज्यादा रूखे नजर आने लगते हैं.

सर्दी के मौसम में घुंघराले बालों को सॉफ्ट बनाएं रखने के लिए सही हेयर केयर रूटीन फॉलो करना बहुत जरूरी है. क्योंकि स्किन की तरह ही हेयर टाइप के मुताबिक ही आपको अपने बालों की केयर करना चाहिए और प्रोडक्ट्स का उपयोग करना चाहिए. सर्दी में आप इन टिप्स की मदद से अपने घुंघराले बालों की केयर कर सकते हैं.

शैंपू और कंडीशनर
सबसे पहले तो ध्यान रखें कि हफ्ते में सिर्फ दो बार बाल धोएं. इसके अलावा हेयर वॉश के लिए ज्यादा गर्म पानी का उपयोग न करें. बल्कि गुन-गुने पानी से हेयर वॉश करें. साथ ही सल्फेट और पैराबेन फ्री शैम्पू का उपयोग करें. घुंघराले बालों के लिए खासतौर पर बनाए गए शैंपू का इस्तेमाल करें. ऐसे शैंपू जो मॉइस्चराइजिंग और सॉफ्टनिंग गुणों से भरपूर हों, वे बालों को न सिर्फ साफ करते हैं, बल्कि इन्हें नमी भी प्रदान करते हैं. बालों को शैंपू करने के बाद अच्छे से कंडीशनर लगाएं. कंडीशनर से बालों में नमी बनी रहती है और बाल मुलायम रहते हैं. हफ्ते में एक या दो बार डीप कंडीशनिंग करना भी फायदेमंद होता है.

घरेलू नुस्खे
आप बाल धोने से पहले नारियल तेल, ऑलिव ऑयल जैसे तेल लगा सकते हैं. ये बालों को नमी प्रदान करने में भी मदद करें. हफ्ते में एक बार तेल लगाकर बालों की मसाज करें, जिससे ब्लड सर्कुलेशन भी सही होता और बाल मजबूत होते हैं. इसके अलावा शहद, एलोवेरा और केले जैसी चीजों से हेयर मास्क बनाकर बालों पर लगा सकते हैं. ये बालों को डीप कंडीशनिंग करने में मदद कर सकते हैं.

हीट स्टाइलिंग से बचें
कई महिलाएं घुंघराले बालों को स्ट्रेट करने के लिए हीटिंग टूल का उपयोग करती हैं. लेकिन उनका लगातार इस्तेमाल बालों को नुकसान पहुंचा सकता है. इसलिए स्ट्रेटनर और हेयर ड्रायर हीटिंग टूल्स का उपयोग कम करें. साथ ही अगर इस्तेमाल करना ही हो, तो अच्छे क्वालिटी वाले हीट प्रोटेक्टेंट का प्रयोग करें, ताकि बालों को नुकसान न पहुंचे.

कंघी करने का तरीका
घुंघराले बालों को गीला होने पर कंघी न करें, क्योंकि ऐसा करने से बाल जल्दी टूटने लग सकते हैं. इसलिए बाल झड़ने की समस्या से बचने के लिए ध्यान दें कि जब बाल सूख जाए, तब आप चौड़े दांतों वाली कंघी या उंगली से बालों को सुलझा सकती हैं.

 

  • admin

    Related Posts

    आयुष मंत्रालय का अहम खुलासा: प्रेग्नेंसी में योगासन के लाभ और महत्व

    नई दिल्ली  गर्भावस्था एक महिला के जीवन में बदलाव, शक्ति और नई शुरुआत का खूबसूरत सफर है। इस दौरान मां की सेहत का खास ख्याल रखना जरूरी है क्योंकि मां…

    ₹9,000 से कम में आया नया Ai+ Pulse 2: बड़ी बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, लेकिन कितनी है असली ताकत?

    भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड्स का इतिहास बहुत गौरवशाली नहीं रहा है. लावा मोबाइल्स को छोड़कर अन्य दूसरे ब्रांड्स अब बाजार से गायब हो चुके हैं. हालांकि, कुछ नए प्लेयर्स की एंट्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

    अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

    बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

    क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

    सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 2 views
    सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

    हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 4 views
    हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई