टी20 वर्ल्ड कप: अफगानिस्तान की टीम का ऐलान, पुराने सितारों की वापसी, कप्तान के नाम ने बढ़ाई उत्सुकता

नई दिल्ली 
अफगानिस्तान ने भारत और श्रीलंका में आयोजित होने वाले ICC पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है, जिसकी कप्तानी राशिद खान करेंगे और इब्राहिम जादरान उप-कप्तान की भूमिका निभाएंगे। इस टीम में अनुभवी ऑलराउंडर गुलबदीन नइब और कंधे की चोट से उबरने वाले तेज गेंदबाज नवीन-उल-हक की वापसी हुई है। टीम में मुजीब उर रहमान, रहमानुल्लाह गुरबाज, मोहम्मद नबी और फजल हक फारूकी जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के साथ युवा गेंदबाज अब्दुल्ला अहमदजई को भी जगह मिली है, जबकि एएम गजनफर, एजाज अहमदजई और जिया उर रहमान शरीफी को रिजर्व खिलाड़ियों की सूची में रखा गया है।
 
बुधवार (31 दिसंबर) को जारी प्रेस रिलीज में अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया, इसमें 19 जनवरी, 2026 से शुरू होने वाली वेस्ट इंडीज के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला भी शामिल होगी।

अफगानिस्तान टीम: राशिद खान (कप्तान), नूर अहमद, अब्दुल्ला अहमदजई, सेदिकुल्लाह अटल, फजलहक फारूकी, रहमानुल्लाह गुरबाज, नवीन उल हक, मोहम्मद इशाक, शाहिदुल्लाह कमाल, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नइब, अजमतुल्लाह उमरजई, मुजीब उर रहमान, दरविश रसूली, इब्राहिम जादरान (उप-कप्तान)।
रिजर्व: एएम ग़ज़नफ़र, इजाज अहमदजई और जिया उर रहमान शरीफी।

बता दें कि टी-20 विश्व कप से पहले अफगानिस्तान की टीम यूएई में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलकर अपनी तैयारियों को और दुरुस्त करेगी। आगामी टूर्नामेंट में अफगानिस्तान को पूल D में न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, संयुक्त अरब अमीरात और कनाडा के साथ रखा गया है, जहां वे अपना पहला मैच 8 फरवरी को चेन्नई में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेंगे। पिछले 2024 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली अफगान टीम से क्रिकेट बोर्ड को इस बार एशियाई परिस्थितियों में और भी शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है। अफगानिस्तान के खिलाड़ी भारतीय उपमहाद्वीप की परिस्थितियों को समझते हैं और उनके पास शानदार स्पिन गेंदबाजी अटैक है। राशिद खान और मोहम्मद नूर जैसे आक्रामक स्पिन गेंदबाजी के सामने ग्रुप की अन्य टीमों को खासी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। नवील-उल-हक के टीम में वापस आने से और मजबूती आई है। भारतीय परिस्थितियों में दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड को अफगानिस्तान को टॉप-2 में जाने से रोकने के लिए कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

admin

Related Posts

दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 51वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगा। DC ने इस संस्करण 10 मुकाबले खेले हैं।…

ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

मुंबई  पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल आईपीएल 2026 के बीच विवादों में घिर गए हैं। चहल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 2 views
ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 1 views
शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल