महिलाओं के कपड़ों और ड्रेस कोड को लेकर सीरिया की नई सरकार ने लागू किया ड्रेस कोड

दमिश्क

सीरिया में बशर अल-असद की दमनकारी शासन का जिस विद्रोही समूह ने अंत किया अब वो सीरिया पर शासन कर रहा. अहमद अल-शरा के नेतृत्व वाली सीरिया की नई अंतरिम सरकार ने  एक नया रुढ़िवादी इस्लामिक ड्रेस कोड जारी किया जिसके तहत, समुद्र तटों और स्विमिंग पूल में स्विमसूट पहनकर नहाने की मनाही हो गई है. महिलाओं को अब समुद्री तटों और स्विमिंग पूल में नहाने के लिए पूरे शरीर को ढकने वाले ढीले-ढाले स्विमवियर जिसे बुर्किनी कहा जाता है, पहनना होगा.

पिछले साल दिसंबर में इस्लामिक विद्रोहियों के असद की सरकार को उखाड़ फेंकने के बाद से यह पहला सांस्कृतिक बदलाव है. सीरिया की अंतरिम सरकार में पर्यटन मंत्री माजेन अल-सलहानी ने कहा कि नए दिशानिर्देश 'सार्वजनिक हित की जरूरतों' को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं.

पर्यटन मंत्री माजेन अल-सलहानी ने फेसबुक पर जारी निर्देश में कहा, 'पब्लिक समुद्र तटों और स्विमिंग पूलों पर आने वाले सभी लोगों को, चाहे वो पर्यटक हों या स्थानीय लोग, सही स्विमवियर पहनना जरूरी है. स्विमसूट ऐसा होना चाहिए जो लोगों को देखने में बुरा न लगे और जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों की संवेदनशीलता का ध्यान रखा गया हो.

निर्देश में आगे कहा गया है, 'पब्लिक समुद्र तटों और पूलों पर अधिक शालीन स्विमवियर (बुर्किनी या स्विमसूट जो शरीर के अधिकांश हिस्से को ढकता हो) की जरूरत है. समुद्र से किसी अन्य जगह पर जाते समय स्विमसूट के ऊपर समुद्र तट कवर-अप या ढीले-ढाले कपड़े पहनने महिलाओं के लिए जरूरी है.'

दिशा-निर्देशों में पुरुषों के लिए कही गई ये बात

नए दिशा-निर्देशों के तहत पुरुषों को शर्ट पहनना अनिवार्य है, जिसके अनुसार 'तैराकी की जगहों, होटल लॉबी और खाने-पीने की जगहों में टॉपलेस कपड़े पहनने की अनुमति नहीं है.'

निर्देश में कहा गया है, 'समुद्र तटों और स्विमिंग पूलों के बाहर पब्लिक जगहों में, कंधों और घुटनों को ढकने वाले ढीले कपड़े पहनना बेहतर तरीका है, पारदर्शी या अत्यधिक तंग कपड़े पहनने से बचें.'

मंत्रालय ने कहा कि हालांकि, अंतरराष्ट्रीय रिजॉर्ट्स और प्रीमियम होटलों, प्राइवेट समुद्र तटों और स्विमिंग पूल में पश्चिमी स्विमवियर पहनने की इजाजत होगी.

मंत्रालय ने कहा कि लाइफगार्ड और समुद्र तटों की निगरानी करने वाले लोग नए नियमों को लागू कराना सुनिश्चित करेंगे.

सीरिया में दिख रहा इस्लामिक शासन का प्रभाव

स्विमसूट को लेकर नए नियम इस्लामिक समूह हयात अल-शाम (HTS) के प्रभाव को दिखाते हैं जो अब सीरिया पर शासन कर रहा है. HTS पहले अल-नुसरा फ्रंट के नाम से मशहूर था जिसे अमेरिका और ब्रिटेन ने आतंकवादी समूह घोषित कर रखा है.

सीरिया के अंतरिम राष्ट्रपति अल-शरा जिन्होंने ड्रेस कोड के निर्देश पर हस्ताक्षर किए हैं, वो एचटीएस का नेतृत्व करते हैं. HTS अलकायदा से जुड़ा समूह है जो 2016 में आतंकी समूह से अलग हो गया था. HTS के विद्रोह से ही असद की सत्ता का अंत हुआ.

मार्च में अल-शरा ने एक अंतरिम संविधान पर हस्ताक्षर किए थे, जिसके तहत सीरिया पर पांच सालों तक इस्लामी शासन अनिवार्य रहेगा. अल-शरा ने दिसंबर में कहा था कि सीरिया के संविधान को फिर से लिखने में तीन साल लग सकते हैं, और संभवतः पांच साल के भीतर चुनाव हो सकते हैं.

अमेरिका स्थित ह्यूमन राइट्स वॉच ने मार्च में कहा था कि अल-शरा का शासन मानवाधिकार को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा करता है. 

कभी जिसे आतंकी मानता था अमेरिका, उसी से मिलाया ट्रंप ने हाथ

कुछ समय पहले तक अमेरिका अल-शरा को आतंकवादी घोषित कर रखा था. उनके सिर पर एक करोड़ डॉलर (85 करोड़ रुपये से ज्यादा) का इनाम घोषित था लेकिन सीरिया की सत्ता संभालते ही अमेरिका ने अल-शरा से हाथ मिला लिया.

मई में सऊदी अरब के अनुरोध पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रियाद में अल-शरा से गर्मजोशी से हैंडशेक किया और 1979 से सीरिया पर लगाए सभी प्रतिबंधों को भी हटा दिया था. हालांकि, एचटीएस को अभी भी संयुक्त राष्ट्र, अमेरिका और ब्रिटेन एक आतंकी संगठन ही मानते हैं. 

 

admin

Related Posts

अप्रैल में थोक महंगाई ने डराया: 8.3% पर पहुंचा आंकड़ा, रोजमर्रा की चीजें होंगी महंगी

नई दिल्ली महंगाई को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ गई है. अप्रैल 2026 में थोक महंगाई दर यानी WPI (Wholesale Price Index) बढ़कर 8.30 फीसदी पर पहुंच गई, जो…

होर्मुज के नजदीक भारतीय जहाज बना निशाना, भारत ने कहा- दोषियों पर होगी कार्रवाई

बेंगलुरु  ओमान तट के पास एक भारतीय ध्वज वाले जहाज पर हुए मिसाइल हमले को लेकर भारत ने कड़ी नाराजगी जताई है. विदेश मंत्रालय ने इस घटना को अस्वीकार्य बताते…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 2 views
मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 2 views
बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी