प्रदेश के नगरीय निकायों में चलाया गया स्वच्छ कॉलोनी अभियान

प्रदेश के नगरीय निकायों में चलाया गया स्वच्छ कॉलोनी अभियान

ऑनलाइन रविवारीय वैचारिक सत्र का 17वाँ आयोजन

भोपाल

प्रदेश में स्वच्छ भारत मिशन शहरी के अंतर्गत 413 नगरीय निकायों में स्वच्छ कॉलोनी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नगरीय निकाय के वार्डों में रहवासियों एवं स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की गई। चर्चा के दौरान घर से निकलने वाले गीले अपशिष्ट को घर पर ही कम्पोस्टिंग विधि से खाद तैयार करने की जानकारी दी गई। रहवासियों को होम कम्पोस्ट खाद के पैकेट वितरित किये गये।

राष्ट्रीय स्तर पर हो रही प्रतिस्पर्धा ‘स्वच्छ सर्वेक्षण-2024’ में देश भर के नगरीय निकायों द्वारा प्रतिभागिता की जा रही है। स्वच्छ सर्वेक्षण में जीएफसी स्टार रेटिंग, कचरा मुक्त शहरों की श्रेणी, ओडीएफ एवं स्वच्छ सर्वेक्षण के मापदंडों के अनुरूप तैयारियाँ अंतिम दौर में है। नगरीय प्रशासन एवं आवास विभाग द्वारा नगरीय निकायों को अधिक से अधिक जन-भागीदारी किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।

गीले कचरे के समाधान में नगारिकों की भूमिका पर कार्यशाला

स्वच्छ भारत मिशन में आज गीले कचरे के समाधान में नागरिकों की भूमिका पर ऑनलाइन कार्यशाला हुई। कार्यशाला में प्रदेश भर में नागरिकों ने अपने अनुभव साझा किये। विषय-विशेषज्ञों ने मटका खाद और पिट के माध्यम से तैयार की जाने वाली कम्पोस्ट खाद की विधि बताई। प्रदेश में अब तक शहरी स्वच्छता से जुड़े रविवारीय संवाद के 17 सत्र विभिन्न विषयों को लेकर हो चुके हैं। इन सत्रों में नागरिकों, स्व-सहायता समूह, ब्रॉण्ड एम्बेसडर, नगरीय निकायों के अधिकारी-कर्मचारी और स्वयंसेवी संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए।

  • admin

    Related Posts

    सागर रिंग रोड, बायपास का कार्य शीघ्रता से करें

    भोपाल आदर्श जिला बनाने के लिए सभी समन्वित रूप से प्रयास करें, जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन, लोकार्पण करें। प्रदेश सरकार समग्र विकास के लिए संकल्पित है।…

    उपयोगित जल प्रबंधन को नई दिशा, नवाचार और प्राकृतिक उपायों पर जोर

    भोपाल  आयुक्त  संकेत भोंडवे ने कहा कि सीवरेज प्रबंधन के लिए एसबीआर और बायोनेस्ट जैसी अत्याधुनिक एवं सक्षम तकनीकों का समावेश उपयोगित जल प्रबंधन के लिए अत्यंत लाभदायक हैं। कम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 3 views
    दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

    ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 2 views
    ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

    कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 3 views
    कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

    Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 3 views
    Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

    बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 3 views
    बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

    शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 1 views
    शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल