ग्वालियर में सेना की वर्दी में संदिग्ध युवक गिरफ्तार, युवक ने फर्जी बीएसएफ वर्दी पहनकर घरवालों को झूठ बोला.

ग्वालियर
भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच जिला प्रशासन अलर्ट होकर काम कर रहा है. ऐसे में संदिग्ध रूप से गतिविधियां करने वाले लोगों पर भी नजर रखी जा रही है. इसी क्रम में बीएसएफ क्षेत्र टेकनपुर के पास मकोड़ा गांव में एक संदिग्ध युवक बीएसएफ की वर्दी में बिलोआ पुलिस ने पकड़ा है. पकड़े गए युवक से जब पूछताछ की गई तो उसने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया. पुलिस ने सख्ती बरती और उसका आई कार्ड मांगा तो पूरे मामले का खुलासा हो गया. युवक फर्जी तरीके से बीएसएफ की वर्दी पहनकर घूम रहा . पुलिस पूछताछ में युवक ने अपना नाम राहुल जाटव निवासी खीरदपुर जिला मुरैना उत्तरप्रदेश का निवासी बताया.

संदिग्ध युवक ने बताया कि उसका भाई बीएसएफ में है. उसने उसकी वर्दी पहन रखी है. हालांकि जांच में पता चला कि उसका कोई भाई बीएसएफ में नहीं है. युवक के पास से एक बैग भी मिला है. बैग पर राहुल सिंह यूनिट HTC लिखा है. बैग में दो जोड़ी कपड़े भी पुलिस को मिले हैं. फिलहाल युवक को हिरासत में लेकर कार्रवाई कर उससे आगे की पूछताछ भी की जा रही है. आरोपी युवक के पास से कोई हथियार या जासूसी उपकरण नहीं मिला.

आरोपी ने बताया, ‘मैं बीएसएफ की भर्ती में फेल हो गया था. घरवालों को मैंने झूठी जानकारी दी और कहा कि मेरा सिलेक्शन हो गया है. घरवालों को बरगलाने के लिए मैं वर्दी पहनता था. वर्दी पहनकर घर लौटता था ताकि घरवालों को लगे कि मैं ड्यूटी पर था.’

मकोड़ा में ही रहता था आरोपी  
बिलौआ थाना पुलिस राहुल जाटव ने जब थाने में सख्ती से पूछताछ हुई तो आरोपी ने यह भी बताया कि उसने बीएसएफ में भर्ती की परीक्षा दी थी लेकिन चयन नहीं हुआ. परिजनों को चयन की झूठी जानकारी देकर वह मकोड़ा में ही रहकर बीएसएफ की वर्दी पहनने लगा. आरोपी हमेशा वर्दी में ही घर जाता था.

बीएसएफ की हवलदार रैंक की पहने था वर्दी
आरोपी टेकनपुर बीएसएफ हेडक्वार्टर के पास बीएसएफ की हवलदार रैंक की वर्दी में घूम रहा था. पुलिस ने उसे रोका और आईडी कार्ड मांगा तो वह घबरा गया. आरोपी ने खुद को संभालते हुए कहा कि वह बीएसएफ में है लेकिन कोई आईडी नहीं दिखा सका. युवक एक बैग भी लिए था.

ASP निरंजन शर्मा ने बताया, ‘वर्तमान हालात को देखते हुए पुलिस ने पेट्रोलिंग बढ़ा दी है. टेकनपुर बीएसएफ हेडक्वार्टर के पास मकोड़ा गांव से एक संदिग्ध युवको को गिरफ्तार किया गया. युवक सेना की वर्दी में था. पूछताछ में उसने अपना नाम राहुल जाटव बताया. आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि वह संदिग्ध हालत में यहां तक कैसे पहुंचा.’

 

  • admin

    Related Posts

    सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा 2026 भोपाल से हुई प्रस्थान, हरी झंडी दिखाकर CM मोहन यादव ने किया शुभारंभ

    भोपाल  धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और सामूहिक स्मृति, इन तीनों के संगम के रूप में ‘सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा 2026' ने भोपाल से अपनी पहली यात्रा शुरू की. रानी कमलापति रेलवे…

    भोजशाला विवाद: जैन समाज ने किया दावा, कहा—‘यह स्थल हमारा गुरुकुल है’

    धार  मध्य प्रदेश के धार जिले में स्थित ऐतिहासिक भोजशाला-कमल मौला मस्जिद परिसर को लेकर चल रही कानूनी जंग में अब एक नया अध्याय जुड़ गया है। अब तक यह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 3 views
    दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

    ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 2 views
    ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

    कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 3 views
    कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

    Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 3 views
    Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

    बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 3 views
    बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

    शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 1 views
    शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल