घरेलू विवाद के बाद निलंबित जवान ने आरक्षक पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी

बालाघाट
 एसएफ (विशेष बल) से निलंबित सनकी जवान ने रविवार रात पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपित पत्नी के शव के पास रहा और सुबह लगभग 7.30 बजे कोतवाली पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। मामला कोतवाली क्षेत्र के वार्ड क्रमांक-13 महाराणा प्रताप नगर की है। हत्या की वजह घरेलू विवाद बताया गया है।

विशाल बघेल पत्नी उपासना बघेल और दो साल के बेटे के साथ रहता है

गली नंबर पांच में गेंदलाल सनोडिया के मकान में सिवनी निवासी विशाल बघेल पत्नी उपासना बघेल और दो साल के बेटे के साथ रहता है। अगस्त 2023 को सुसर, साले और बुआ सास पर फायरिंग कर घायल करने के मामले में विशाल जेल में है, जो 4 फरवरी 2024 को जमानत पर छूटा था।

रात में विशाल और उपासना के बीच घरेलू विवाद हुआ था

मृतका पुलिस लाइन बालाघाट में महिला आरक्षक के पद पर थी। 3 नवंबर, रविवार की रात विशाल और उपासना के बीच घरेलू विवाद हुआ था। सूत्रों के मुताबिक, विशाल अपने ऊपर दर्ज सास, साले की हत्या के प्रयास के प्रकरण में राजीनामा करने का दबाव बना रहा था।

आवेश में आकर उपासना की गला घोंटकर हत्या कर दी

विशाल ने आवेश में आकर उपासना की गला घोंटकर हत्या कर दी। सुबह घटना का पता तब चला, जब विशाल अपने दो साल के बेटे के साथ कोतवाली पहुंचा और पत्नी की हत्या करने की जानकारी दी। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने इसकी सूचना वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी।

एफएसएल की टीम पहुंची और बारीकी से जांच की

पुलिस ने तस्दीक करते हुए कमरे से शव बरामद किया। मौके पर एएसपी विजय डावर, कोतवाली टीआइ प्रकाश वास्कले सहित एफएसएल की टीम पहुंची और बारीकी से जांच की। पुलिस ने मृतका के स्वजनों को सूचना दे दी है।

दीपावली से पहले साथ में की थी घर की साफ-सफाई

मकान मालिक गेंदलाल सनोडिया की पत्नी माधुरी ने बताया कि विशाल और उपासना दोनों कुछ महीनों से ही साथ रह रहे थे। दोनों ने दीपावली से पहले साथ में घर की साफ-सफाई की थी। माधुरी का कहना था कि वह दीपावली मनाने सिवनी अपने घर गए थे और रविवार रात को ही बालाघाट लौटे थे।

एक साल पहले भी विशाल उपासना की हत्या करना चाहता था

सुबह सूचना मिली कि विशाल ने उपासना की हत्या कर दी है। जानकारी में सामने आया है कि एक साल पहले भी विशाल उपासना की हत्या करना चाहता था। इसके लिए वह सिवनी स्थित अपने ससुराल लोनिया गांव गया था, लेकिन तब उपासना घर पर नहीं थी। इस बीच उसने अपने साले और बुआ सास पर गोली चलाई थी। इसके कुछ दिन पहले भी विशाल ने अपने ससुर पर जानलेवा हमला किया था।

admin

Related Posts

गोल्ड-सिल्वर खरीदने वालों को झटका, इंदौर में तेजी से बढ़े दाम

इंदौर   घरेलू बुलियन बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव, भारतीय तो रुपए में लगातार कमजोरी और आयात ड्यूटी में भारी बढ़ोतरी के चलते सोने-चांदी की कीमतों…

शिक्षकों के लिए जरूरी हुई TET परीक्षा, सुप्रीम कोर्ट के फैसले से MP में बढ़ी हलचल

भोपाल   मध्यप्रदेश के करीब 1.5 लाख शिक्षकों को देश की सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) के मामले पर सुनवाई करते हुए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 2 views
भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 2 views
मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 2 views
बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी