ड्रोन से निगरानी, संसद घेराव करने निकले किसानों का RAF और वज्र वाहन ने रोका रास्ता

नई दिल्ली।

संसद का घेराव करने के लिए निकले किसान महामाया फ्लाईओवर के पास इकट्ठा हो गए हैं और यहां से वह अब दिल्ली की तरफ कूच करने के लिए आगे बढ़ रहे हैं। लेकिन महज 100 मीटर आगे जाते ही पुल‍िस ने किसानों को रोक दिया और वे वहीं धरने पर बैठ गए हैं।

पुलिस ने नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे को महामाया के पास दोनों तरफ से बंद कर दिया है और आरएएफ और वज्र वाहन लगाकर दलित प्रेरणा स्थल के पास रोड को पूरी तरीके से ब्लॉक कर दिया गया है। इसके अलावा महामाया फ्लाईओवर से चिल्ला बॉर्डर तक की सड़क को भी बंद कर दिया गया है। पुलिस ने नोएडा के राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल के पास ट्रक और क्रेन लगाकर अवराेध खड़ा कर द‍िया है, ताकि किसान अपना ट्रैक्टर लेकर आगे न बढ़ पाएं। इसके अलावा पुलिस ने डायवर्जन प्लान लागू कर दिया है और सेक्टर 18 की तरफ से ग्रेटर नोएडा जाने वालों को मोड़ा जा रहा है। ग्रेटर नोएडा जाने वाले रूट को सेक्टर 18 से डायवर्ट किया गया। वहीं नोएडा से दिल्ली जाने वाला रूट सेक्टर 94 से डायवर्ट कर दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ड्रोन के जरिए क‍िसानों की निगरानी की जा रही है और इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जा रही है। नोएडा पुलिस की कोशिश है कि किसानों को किसी भी तरीके से बॉर्डर तक न पहुंचने दिया जाए। गौरतलब है कि रव‍िवार को हुई वार्ता के फेल हो जाने के बाद किसानों ने दिल्ली में संसद घेराव करने का निर्णय लिया था। ग्रेटर नोएडा से भी ट्रैक्टर और दूसरे वाहनों से निकले किसान अब महामाया फ्लाईओवर पर पहुंच गए हैं और धीरे-धीरे किसानों की संख्या बढ़ती जा रही है।

admin

Related Posts

दिल्ली में राशन योजना का दायरा बढ़ा, डिजिटल करेंसी से मिलेगा राशन लाभ

नई दिल्ली अब ढाई लाख तक सालाना कमाने वाले दिल्ली के लोगों का भी राशन कार्ड बनेगा। आय सीमा में यह बड़ा बदलाव किया गया है। मंगलवार को मुख्यमंत्री रेखा…

दिल्ली वालों के लिए जरूरी खबर: SIR के तहत 30 जून से शुरू होगा डोर-टू-डोर वेरिफिकेशन, जानें क्या करना होगा

नई दिल्ली दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया 30 जून से बूथ स्तर अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा घर-घर जाकर सत्यापन के साथ पारदर्शी तरीके से शुरू…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 3 views
गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां

राजस्थान रॉयल्स के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी पर टिकी नजरें, ड्रू मैकइंटायर की पोस्ट वायरल

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
राजस्थान रॉयल्स के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी पर टिकी नजरें, ड्रू मैकइंटायर की पोस्ट वायरल