राज्य में ट्रांसमिशन अवेलेबिलिटी को ऐतिहासिक रूप से 99.47 % के उच्चतम स्तर तक पहुँचाने में सफलता प्राप्त हुई

प्रदेश में पारेषण उपलब्धता का नया कीर्तिमान

98 प्रतिशत लक्ष्य के मुकाबले हासिल किया 99.47 प्रतिशत

मध्यप्रदेश राज्य विद्युत नियामक आयोग पारेषण उपलब्धता बढ़कर 99.47 प्रतिशत तक हो गई

राज्य में ट्रांसमिशन अवेलेबिलिटी को ऐतिहासिक रूप से  99.47 % के उच्चतम स्तर तक पहुँचाने में सफलता प्राप्त हुई

भोपाल

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया है कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रदेश के विद्युत क्षेत्र में ट्रांसमिशन नेटवर्क (पारेषण प्रणाली) की अधोसंरचना के सुदृढ़ीकरण एवं विस्तारीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। इसके फलस्वरूप राज्य में पारेषण उपलब्धता (ट्रांसमिशन अवेलेबिलिटी) को ऐतिहासिक रूप से  99.47 प्रतिशत के उच्चतम स्तर तक पहुँचाने में सफलता प्राप्त हुई है।

ऊर्जा मंत्री तोमर ने जानकारी दी है कि मध्यप्रदेश राज्य विद्युत नियामक आयोग द्वारा वर्ष 2024-25 के लिये निर्धारित 98 प्रतिशत लक्ष्य के मुकाबले इस वित्तीय वर्ष में पारेषण उपलब्धता (ट्रांसमिशन अवेलेबिलिटी) बढ़कर 99.47 प्रतिशत तक हो गई है।  वर्ष 2023-24 में पारेषण उपलब्धता (ट्रांसमिशन अवेलेबिलिटी) 99.42 प्रतिशत के मुकाबले यह उल्लेखनीय सुधार है, जो राज्य विद्युत कंपनियों की कार्यकुशलता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है। प्रदेश के विद्युत क्षेत्र की यह सफलता राज्य के लिए गर्व की बात है, इस उपलब्धि के लिये उन्होंने विद्युत कार्मिकों को बधाई दी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह उपलब्धि न केवल मध्यप्रदेश में विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता को बेहतर बनाएगी, बल्कि उपभोक्ताओं को अधिक स्थिर और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने में भी सहायक सिद्ध होगी।

विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता होगी बेहतर

तोमर ने  कहा है कि एम.पी. ट्रांसको द्वारा किए गए नवाचारों, उन्नत तकनीकी समाधानों जैसे स्काडा प्रणाली, विद्युत ग्रिडों की निगरानी और समय-समय पर रख-रखाव के चलते यह सफलता संभव हो पाई है। कंपनी द्वारा विद्युत नेटवर्क के आधुनिकीकरण और क्षमतावर्धन की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

पारेषण उपलब्धता अधिक होने के फायदे

किसी भी ट्रांसमिशन सिस्टम में ट्रांसमिशन अवेलेबिलिटी (पारेषण उपलब्धता) अधिकतम होने से विद्युत आपूर्ति में बाधाएँ कम होती हैं, जिससे उपभोक्ताओं को निरंतर बिजली मिलती है। इससे औद्योगिक उत्पादन में वृद्धि होती है और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलता है। यह प्रणाली की विश्वसनीयता और दक्षता को भी सुनिश्चित करता है। साथ ही आपात स्थितियों में शीघ्र बिजली आपूर्ति संभव होती है।

 

admin

Related Posts

खाद्य मंत्री राजपूत की सलाह: जहां पीएनजी पाइपलाइन हो, वहां कनेक्शन जरूर लें

जिस क्षेत्र में पीएनजी पाइपलाइन है, वहां इसका कनेक्शन जरूर लें : खाद्य मंत्री राजपूत पीएनजी नेटवर्क का हो रहा तेजी से विस्तार भोपाल खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण…

भोपाल गैस एजेंसी में गड़बड़ी की जांच, FIR की तैयारी: खाद्य विभाग ने एडीएम को सौंपी रिपोर्ट, एक एजेंसी रिटायर्ड अफसर की

भोपाल  राजधानी भोपाल में गैस एजेंसियों से जुड़ा बड़ा घोटाला सामने आया है, जहां खाद्य विभाग की जांच में भारी अनियमितताएं उजागर हुई हैं। जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

कर्ज में फंसा वन8 कम्यून, विराट कोहली ने तोड़ा संबंध, कोर्ट के आदेश से ताला लगा

  • By admin
  • April 22, 2026
  • 2 views
कर्ज में फंसा वन8 कम्यून, विराट कोहली ने तोड़ा संबंध, कोर्ट के आदेश से ताला लगा

हैदराबाद की बड़ी जीत: अभिषेक का शतक, मलिंगा ने लिए 4 विकेट, दिल्ली को 47 रन से हराया

  • By admin
  • April 22, 2026
  • 2 views
हैदराबाद की बड़ी जीत: अभिषेक का शतक, मलिंगा ने लिए 4 विकेट, दिल्ली को 47 रन से हराया

‘विराट कोहली की वजह से क्रिकेट फॉलो करता हूं’: नोवाक जोकोविच ने किंग कोहली और भारत को लेकर क्या कहा?

  • By admin
  • April 21, 2026
  • 3 views
‘विराट कोहली की वजह से क्रिकेट फॉलो करता हूं’: नोवाक जोकोविच ने किंग कोहली और भारत को लेकर क्या कहा?

गुजरात को 99 रनों से हराकर मुंबई ने तोड़ी हार की लकीर, अश्वनी ने गेंद से काटा गदर

  • By admin
  • April 21, 2026
  • 3 views
गुजरात को 99 रनों से हराकर मुंबई ने तोड़ी हार की लकीर, अश्वनी ने गेंद से काटा गदर

टी20 टीम में BCCI का बड़ा बदलाव: श्रेयस अय्यर हो सकते हैं कप्तान, वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका

  • By admin
  • April 21, 2026
  • 3 views
टी20 टीम में BCCI का बड़ा बदलाव: श्रेयस अय्यर हो सकते हैं कप्तान, वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका

IPL 2026: वरुण ने वैभव का विकेट लिया, T20 में रचा ‘दोहरा शतक’, इतिहास बना

  • By admin
  • April 20, 2026
  • 6 views
IPL 2026: वरुण ने वैभव का विकेट लिया, T20 में रचा ‘दोहरा शतक’, इतिहास बना