पीएनबी में 30 ऑफिसर पदों के लिए आवेदन शुरू, 5 मई तक मौका, जल्द करें आवेदन

 

नई दिल्ली 
 बैंकिंग सेक्टर में नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने ऑफिसर के अलग-अलग 30 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। पीएनबी ने जिन 30 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, उनमें ऑफिसर – सिविल इंजीनियर (जेएमजी स्केल I) के 21, ऑफिसर – इलेक्ट्रिकल इंजीनियर (जेएमजी स्केल I) के 7, और ऑफिसर – मैकेनिकल इंजीनियर (जेएमजी स्केल I) के 2 पद शामिल हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया मंगलवार, 21 अप्रैल से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 5 मई निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय लास्ट डेट तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार सिविल, इलेक्ट्रिकल या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक की डिग्री न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता, कौशल और तय सालों का अनुभव होना भी अनिवार्य है।
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 जनवरी के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा, पर्सनल इंटरव्यू, शॉर्टलिस्टिंग और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड (जेएमजी) स्केल I के अनुसार होगी। इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा, जो सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी के लिए 1,180 रुपए और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए 59 रुपए तय किया गया है।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले पीएनबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद एप्लीकेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें। लास्ट में आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।

admin

Related Posts

बीटीएससी भर्ती 2026: 726 इंस्ट्रक्टर पदों के लिए आवेदन जारी, अंतिम तिथि 15 मई

पटना  बिहार तकनीकी सेवा आयोग (बीटीएससी) ने इंस्ट्रक्टर (प्रशिक्षक) के विभिन्न 726 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इन पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से…

सीबीएसई 12वीं रिजल्ट पर नई जानकारी, रोल नंबर के साथ रखें तैयार, रिजल्ट जल्द जारी होगा

भोपाल  मध्यप्रदेश सहित देशभर के सीबीएसई 12वीं के छात्रों को अपने रिजल्ट का बड़ी बेसब्री से इंतजार है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आज या कल में 12वीं क्लास के परिणाम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

कर्ज में फंसा वन8 कम्यून, विराट कोहली ने तोड़ा संबंध, कोर्ट के आदेश से ताला लगा

  • By admin
  • April 22, 2026
  • 2 views
कर्ज में फंसा वन8 कम्यून, विराट कोहली ने तोड़ा संबंध, कोर्ट के आदेश से ताला लगा

हैदराबाद की बड़ी जीत: अभिषेक का शतक, मलिंगा ने लिए 4 विकेट, दिल्ली को 47 रन से हराया

  • By admin
  • April 22, 2026
  • 3 views
हैदराबाद की बड़ी जीत: अभिषेक का शतक, मलिंगा ने लिए 4 विकेट, दिल्ली को 47 रन से हराया

‘विराट कोहली की वजह से क्रिकेट फॉलो करता हूं’: नोवाक जोकोविच ने किंग कोहली और भारत को लेकर क्या कहा?

  • By admin
  • April 21, 2026
  • 3 views
‘विराट कोहली की वजह से क्रिकेट फॉलो करता हूं’: नोवाक जोकोविच ने किंग कोहली और भारत को लेकर क्या कहा?

गुजरात को 99 रनों से हराकर मुंबई ने तोड़ी हार की लकीर, अश्वनी ने गेंद से काटा गदर

  • By admin
  • April 21, 2026
  • 3 views
गुजरात को 99 रनों से हराकर मुंबई ने तोड़ी हार की लकीर, अश्वनी ने गेंद से काटा गदर

टी20 टीम में BCCI का बड़ा बदलाव: श्रेयस अय्यर हो सकते हैं कप्तान, वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका

  • By admin
  • April 21, 2026
  • 3 views
टी20 टीम में BCCI का बड़ा बदलाव: श्रेयस अय्यर हो सकते हैं कप्तान, वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका

IPL 2026: वरुण ने वैभव का विकेट लिया, T20 में रचा ‘दोहरा शतक’, इतिहास बना

  • By admin
  • April 20, 2026
  • 6 views
IPL 2026: वरुण ने वैभव का विकेट लिया, T20 में रचा ‘दोहरा शतक’, इतिहास बना