सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ से की पढ़ाई, राजस्थान-झुंझनू के स्क्वाड्रन लीडर गटारी संभालेंगे गणतंत्र परेड की कमान

झुंझनू/जयपुर।

जिले के पठाना गांव निवासी वायुसेना में स्क्वाड्रन लीडर महेन्द्र सिंह गराटी इस बार नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर होने वाले समारोह में वायु सेना के परेड कमांडर की जिम्मेदारी निभाएंगे। महेंद्र सिंह की शिक्षा सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में हुई। वर्ष 2011 में वे एनडीए के लिए चयनित हुए।

इसके बाद 2014 में नेशनल डिफेंस एकेडमी पुणे खड़कवासला से ऑफिसर का प्रशिक्षण लिया। गणतंत्र दिवस पर्व पर एयर फोर्स परेड की कमान का मौका मिलने पर उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए अत्यधिक गर्व का क्षण है। मुझे खुशी है कि मेरे परिजन व जिलेवासियों का समर्थन मेरे साथ है। परेड की तैयारियों से संबंधित जानकारी देते हुए महेन्द्र सिंह ने बताया कि सेना में सामान्य रूप से दिन की शुरुआत जल्दी होती है लेकिन इस विशेष अवसर के लिए अतिरिक्त प्रयास किए जा रहे हैं। सुबह दोपहर और शाम को उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में इंडिया गेट पर तैयारी की जा रही है। परेड में चार अधिकारी व 144 वायुसैनिक शामिल होंगे। महेंद्र सिंह के बड़े भाई डॉ. राजेश गुर्जर ने बताया कि उनके दादा हरिद्वार लाल गुर्जर ने भारत-पाक युद्ध 1965 में शहादत दी। वहीं पिता बाबूलाल गराटी हवलदार पद से सेवानिवृत्त हुए हैं।

admin

Related Posts

राजस्थान में पर्यावरण और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा: चंदन वनों के विकास पर जोर

जयपुर  राजस्थान की धरती अब न केवल अपने शौर्य के लिए बल्कि चंदन की खुशबू के लिए भी जानी जाएगी. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के वनों को आर्थिक रूप…

स्वर्ण नगरी जैसलमेर को मिली हवाई सौगात, हफ्ते में दो दिन चलेगी फ्लाइट

 जैसलमेर स्वर्ण नगरी जैसलमेर के लिए रविवार (3 मई) का दिन ऐतिहासिक बन गया. पहली बार समर शेड्यूल में हवाई सेवा का संचालन शुरू हुआ. इस फ्लाइट की मांग काफी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 0 views
सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 1 views
हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक, KKR ने SRH का विजय रथ रोका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 1 views
प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक, KKR ने SRH का विजय रथ रोका

MI का प्लेऑफ समीकरण हुआ जटिल, CSK से हार के बाद हार्दिक पंड्या की टीम को क्या रणनीति अपनानी होगी?

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 1 views
MI का प्लेऑफ समीकरण हुआ जटिल, CSK से हार के बाद हार्दिक पंड्या की टीम को क्या रणनीति अपनानी होगी?

बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य