75KM प्रति घंटा की रफ्तार वाला तूफान! IMD का नया और अनोखा अलर्ट जारी

नई दिल्ली 
बंगाल की खाड़ी में बना मजबूत निम्न दबाव का क्षेत्र अब चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है और तेजी से उत्तर-उत्तर पश्चिम की तरफ तट की ओर बढ़ रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने ताजा बुलेटिन में ये जानकारी दी है। IMD ने कहा है कि तूफान आज यानी गुरुवार (2 अक्टूबर) की रात तक ओडिशा और उससे सटे आंध्र प्रदेश के तटों को पार कर जाएगा। इस दौरान 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने ये भी कहा है कि ये तूफान अगले दिन यानी 3 अक्टूबर तक कमजोर पड़ जाएगा और हवा की स्पीड घटकर 45 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे रह जाएगी लेकिन तूफान का असर कुछ दिनों तक जारी रहेगा।

IMD ने कहा है कि इस मौसमी घटना के कारण अगले 5 दिनों तक आधा दर्जन से ज्यादा राज्यों में तेज हवा के झोंकों संग बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, ओडिशा,पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, बिहार, पूर्वी मध्य प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में अत्यधिक तेज़ गरज के साथ बारिश हो सकती है और हवाओं का जोर रह सकता है।

ओडिशा में भारी बारिश
इस बीच, ओडिशा में गुरुवार की सुबह भी बारिश दर्ज की गई। IMD के मुताबिक ओडिशा में भारी बारिश हुई है। राज्य सरकार ने स्थिति से निपटने के लिए चिन्हित संवेदनशील जिलों में कर्मियों और मशीनरी को तैनात किया है। एक अधिकारी ने बताया कि राज्य के सभी हिस्सों में मुख्य रूप से तटीय और दक्षिणी क्षेत्रों में बुधवार से ही भारी बारिश हो रही है। IMD ने आज राज्य के सभी 30 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

आईएमडी ने बयान में कहा कि बुधवार को रात में बंगाल की खाड़ी में गहरे दबाव का क्षेत्र बना था जो 17 किलोमीटर प्रति घण्टे की रफ्तार से बढ़ रहा था लेकिन अब उसकी गति तेज हो गई है। बयान में कहा गया है कि निम्न दाब गुरुवार की सुबह 5 बज कर 30 मिनट पर गोपालपुर से लगभग 190 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपूर्व, कलिंगपट्टनम (आंध्र प्रदेश) से 190 किलोमीटर पूर्व-दक्षिणपूर्व, पुरी (ओडिशा) से 230 किलोमीटर दक्षिण, विशाखापट्टनम (आंध्र प्रदेश) से 250 किलोमीटर पूर्व और पारादीप (ओडिशा) से 310 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपश्चिम में केंद्रित थी।"

रात में ओडिशा को पार कर जाएगा तूफान
आईएमडी ने बताया कि इस तूफान के दो अक्टूबर की रात तक ओडिशा को पार करके आंध्र प्रदेश से लगे हुए गोपालपुर और पारादीप तटों तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, गहरा दबाव एक ऐसी स्थिति है जो एक सुस्पष्ट निम्न दबाव के बाद और चक्रवाती तूफान से पहले आती है, जिसके बाद आमतौर पर भारी वर्षा और तेज हवाएं चलती हैं। IMD ने मछुआरों को तीन अक्टूबर तक ओडिशा तट के पास समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है।

75 किलोमीटर प्रति घण्टे हो जाएगी स्पीड
बुलेटिन में कहा गया है, "गहरे दबाव क्षेत्र के प्रभाव से मध्य बंगाल और उससे लगे उत्तरी बंगाल की खाड़ी में एक अक्टूबर से 40 से 50 किलोमीटर प्रति घण्टे से 60 किलोमीटर प्रति घण्टे की गति से तूफानी हवा चलने की संभावना है। दो अक्टूबर की दोपहर से तीन अक्टूबर की सुबह तक पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में यह रफ्तार धीरे-धीरे 55-65 किलोमीटर प्रति घण्टे की गति से बढ़कर 75 किलोमीटर प्रति घण्टे की गति तक पहुंच जाएगी।" आईएमडी ने राज्य के सभी बंदरगाहों पर 'स्थानीय चेतावनी संकेत संख्या-तीन' (एलसी-3) लगाने का भी सुझाव दिया है।

एक अनोखी घटना के भी आसार
IMD ने कहा है कि इसी अरब सागर में भी एक निम्न दाब का क्षेत्र बना है जो उत्तर-पूर्व की ओर द्वारका और गुजरात तट की तरफ बढ़ रहा है। इसके अलावा उत्तरी भारत के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसकी वजह से 4 से 8 अक्टूबर के दौरान उत्तर भारत में एक ऐतिहासिक मौसमी घटना होने की संभावना है। विभाग के मुताबिक, तीनों प्रणालियों के आपस में टकराने की संभावना है। यह एक बहुत ही अनोखी घटना होगी। इसकी वजह से पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और आसपास के राज्यों में रिकॉर्ड तोड़ बारिश हो सकती है।

admin

Related Posts

मुंबई हादसे की जांच में सनसनीखेज खुलासा, खाने में जहर मिलने से हुई थी मौत

 नई दिल्ली साउथ मुंबई में पिछले महीने एक ही परिवार के चार लोगों की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। शुरुआती जांच में इसे तरबूज खाने से हुई…

DRDO का एक्सीलेंस सेंटर शुरू, CBRN इमरजेंसी के लिए दी जाएगी अत्याधुनिक ट्रेनिंग

नई दिल्ली रेडियोलॉजिकल और न्यूक्लियर इमरजेंसी के लिए तैयारी को बेहतर बनाने के मकसद से, डीआरडीओ ने दिल्ली के बुराड़ी मैदान में खास सेंटर खोला है। डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 2 views
ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 1 views
शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल