बुलंदशहर में पुलिस टीम पर पथराव, आईजी नचिकेता झा ने घटनास्थल का दौरा किया और स्थिति का निरीक्षण किया

बुलंदशहर
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पुलिस टीम पर पथराव करने की घटना ने इलाके में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मेरठ जोन के आईजी नचिकेता झा ने घटनास्थल का दौरा किया और स्थिति का निरीक्षण किया।

आईजी नचिकेता झा ने घटना स्थल से मस्जिद तक गश्त करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उनके साथ एसएसपी श्लोक कुमार समेत पुलिस के तमाम अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने पुलिस बल को ऐसी घटनाओं से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए। आईजी नचिकेता झा ने यह स्पष्ट कर दिया कि इस तरह की घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

पथराव की यह घटना सिकंदराबाद क्षेत्र में हुई, जहां समुदाय विशेष के कुछ अराजक तत्वों ने पुलिस की टीम पर पथराव किया। इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और संदिग्धों की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी गई। पुलिस-प्रशासन स्थानीय लोगों से भी शांति बनाए रखने की अपील कर रहे हैं, ताकि स्थिति पर पूरी तरह से नियंत्रण पाया जा सके।

बता दें कि नमाजियों ने शुक्रवार को यति नरसिंहानंद के बयान के विरोध में पथराव किया था। जुमे की नमाज के बाद उनके खिलाफ नारेबाजी की और रात में भीड़ सड़कों पर भी निकल आई। इस दौरान पत्थरबाजी की घटना देखने को मिली।

एसएसपी ने बताया कि इससे पहले दिन में सिकंदराबाद पुलिस स्टेशन क्षेत्र में लोगों का एक समूह इकट्ठा हुआ और नारे लगाने लगे। स्थानीय पुलिस ने हस्तक्षेप किया और भीड़ को तितर-बितर किया तथा कुछ लोगों को हिरासत में लिया। शाम को हुई पथराव की घटना के बाद आठ लोगों की गिरफ्तारी हुई है। अन्य लोगों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया जा रहा है। शांति भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

  • admin

    Related Posts

    योग्यता आधारित भर्ती से बदली यूपी की तस्वीर, 9 लाख से ज्यादा युवाओं को मिली सरकारी नौकरी

     लखनऊ यूपी में सरकारी भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और तकनीक आधारित बनाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को आयुष विभाग, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग…

    पहली फ्लाइट लखनऊ के लिए, नोएडा एयरपोर्ट से टिकट बुकिंग शुरू, जानें किराया

     ग्रेटर नोएडा पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली-NCR के करोड़ों लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ानों की शुरुआत की आधिकारिक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 3 views
    दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

    ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 2 views
    ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

    कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 3 views
    कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

    Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 3 views
    Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

    बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 3 views
    बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

    शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 1 views
    शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल