स्टीव स्मिथ दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में हुए चोटिल, जाने टीम अब क्या करेगी?

लॉर्ड्स
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में चोटिल हो गए। उनकी दाईं छोटी उंगली में चोट लगी। उन्होंने लॉर्ड्स में मैच के तीसरे दिन दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा के बल्ले का किनारा लेकर निकली गेंद को पकड़ने की कोशिश में लेकिन घायल हो गए। वह उस वक्त पहली स्लिप में फील्डिंग कर रहे थे। स्मिथ की चोट इतनी गंभीर थी कि उन्हें अस्पताल तक ले जाना पड़ा। उनके स्थान पर सैम कॉन्स्टास सब्स्टिट्यूट फील्डर के तौर पर मैदान पर उतरे। 36 वर्षीय स्मिथ उंगली में फ्रैक्चर के कारण फाइनल से बाहर हो गए हैं।
 
ऑस्ट्रेलियाई टीम शनिवार को हार की दहलीज पर खड़ी है। दक्षिण अफ्रीका को 27 साल में पहली आईसीसी ट्रॉफी जीतने के लिए 69 रनों की जरूरत है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक बयान में कहा, ''स्टीव स्मिथ को लॉर्ड्स में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल के दौरान स्लिप कॉर्डन में फील्डिंग करते समय दाहिनी छोटी उंगली में कम्पाउंड डिस्लोकेशन का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलियाई टीम के मेडिकल स्टाफ ने मैदान पर उन्हें देखा और एक्स-रे और आगे के उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।"

बता दें कि फाइनल में कई मौके पर गेंद स्लिप में खड़े फील्डर तक पहुंचने से पहले ही टप्पा खा जा रही थी। स्मिथ ऐसे में हेलमेट पहनकर विकेट से महज 14 मीटर की दूरी पर खड़े थे। मिचेल स्टार्क की 138 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से शॉर्ट गेंद फेंकी जो बावुमा के बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए तेजी से स्मिथ के पास पहुंची। गेंद उनके हाथ से टकरा कर छटक गई और वह बुरी तरह दर्द में कराहते हुए दिखे। उन्होंने पहली पारी में 66 और दूसरी पारी में 13 रनों का योगदान दिया था।

दक्षिण अफ्रीका की टीम 282 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही है। सलामी बल्लेबाज एडेन मारक्रम (नाबाद 102) की शतकीय पारी और तीसरे विकेट के लिए कप्तान बावुमा (नाबाद 65) के साथ 143 रन की अटूट साझेदारी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने फाइनल में दो विकेट पर 213 रन बनाकर अपनी स्थिति मजबूत कर रखी है।

admin

Related Posts

दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 51वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगा। DC ने इस संस्करण 10 मुकाबले खेले हैं।…

ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

मुंबई  पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल आईपीएल 2026 के बीच विवादों में घिर गए हैं। चहल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 2 views
ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 1 views
शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल