मैत्री मैच में दिखेगा स्टार पावर: अर्जेंटीना स्क्वॉड में शामिल हुए लियोनेल मेसी

ब्यूनस आयर्स
स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी को अंगोला के खिलाफ मैत्री मैच में अर्जेंटीना की टीम में शामिल किया गया है। यह मैच 14 नवंबर को लुआंडा में आयोजित होगा। मैनेजर लियोनेल स्कालोनी ने मैत्री मैच के लिए 24 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। इसमें तीन नए खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। लियोनेल मेसी की इस टीम में लुटारो मार्टिनेज और जूलियन अल्वारेज भी शामिल हैं। नए खिलाड़ियों में विंगर जियानलुका प्रेस्टियानी, फॉरवर्ड जोआक्विन पैनिकेली और मिडफील्डर मैक्सिमो पेरोन का नाम है। यह आगामी फीफा अंतरराष्ट्रीय सत्र में साउथ अमेरिकी टीम का एकमात्र मैत्री मैच होगा।

मौजूदा विश्व कप और कोपा अमेरिका चैंपियन टीम गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज के बिना मैदान में उतरेगी। फिलहाल एमिलियानो मार्टिनेज पिंडली की चोट से उबर रहे हैं। फीफा विश्व कप 2026 जून से जुलाई के बीच संयुक्त राज्य अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा में खेला जाएगा। यह मैत्री मैच फीफा विश्व कप से पहले मैनेजर लियोनेल स्कालोनी के लिए टीम के साथ प्रयोग करने के आखिरी मौकों में से एक होगा।

पिछले महीने अर्जेंटीना ने प्यूर्टो रिको को 6-0 से शिकस्त दी थी। इस मुकाबले के दौरान मेसी पुरुष अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सर्वाधिक असिस्ट करने वाले खिलाड़ी बने थे, जिन्होंने अब तक कुल 60 असिस्ट किए हैं। 58-58 असिस्ट के साथ नेमार और लैंडन डोनोवन उनसे पीछे हैं। मेसी अपने पेशेवर करियर में 400 असिस्ट पूरे करने से सिर्फ 3 ही कदम दूर हैं। पिछले महीने एमएलएस गोल्डन बूट जीतने वाले मेसी 29 गोल दागकर इंटर मियामी के साथ अपने दूसरे पूरे सीजन में लीग के सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

मैत्री मैच के लिए अर्जेंटीना की टीम:
गोलकीपर: खेरोनिमो रोली, वाल्टर बेनिटेज।
रक्षकों:
नहुएल मोलिना, जुआन फोएथ, क्रिस्टियन रोमेरो, निकोलस ओटामेंडी, मार्कोस सेनेसी, निकोलस टग्लिआफिको, वैलेन्टिन बारको।
मिडफील्डर: एलेक्सिस मैक एलिस्टर, मैक्सिमो पेरोन, रोड्रिगो डी पॉल, एंजो फर्नांडीज, थियागो अल्माडा, जियोवानी लो सेल्सो, निकोलस पाज।
फॉरवर्ड: लियोनेल मेसी, गिउलिआनो शिमोन, जियानलुका प्रेस्टियानी, निकोलस गोंजालेज, लुटारो मार्टिनेज, जोस मैनुअल लोपेज, जूलियन अल्वारेज, जोकिन पैनिचेली।

admin

Related Posts

दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 51वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगा। DC ने इस संस्करण 10 मुकाबले खेले हैं।…

ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

मुंबई  पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल आईपीएल 2026 के बीच विवादों में घिर गए हैं। चहल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 2 views
ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 1 views
शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल