SUV मार्केट में छाया जलवा! Skoda Kylaq नंबर-1 पर, बाकी मॉडल हुए फेल

नई दिल्ली

भारतीय ग्राहकों के बीच स्कोडा की कारों को खूब पसंद किया जाता है। अगर बीते महीने यानी जुलाई, 2025 में हुई मॉडल वाइज बिक्री की बात करें तो स्कोडा काइलाक (Skoda Kylaq) ने इसमें टॉप पोजीशन हासिल कर लिया। स्कोडा काइलाक को बीते महीने कुल 3,377 नए ग्राहक मिले। बता दें कि भारतीय मार्केट में स्कोडा काइलाक की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.25 लाख से लेकर टॉप मॉडल में 13.99 लख रुपये तक जाती है। कंपनी ने स्कोडा काइलाक को साल 2024 के अंत में लॉन्च किया था। आइए जानते हैं बीते महीने कंपनी के दूसरे मॉडलों की बिक्री के बारे में विस्तार से।

सिर्फ 2 यूनिट बिकी स्कोडा सुपर्ब

बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर स्कोडा स्लाविया रही। स्कोडा स्लाविया ने इस दौरान 47 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 1,168 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि तीसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में स्कोडा कुशाक रही। स्कोडा कुशाक ने इस दौरान 16 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 901 यूनिट कार की बिक्री की। इसके अलावा, चौथे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में स्कोडा कोडियाक रही। स्कोडा कोडियाक ने इस दौरान 56 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ सिर्फ 106 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि 2 यूनिट बेचकर स्कोडा सुपर्ब लास्ट पोजीशन पर रही।

कुछ ऐसी है डिजाइन

अगर डिजाइन की बात करें तो स्कोडा कायलाक क्लासिक बेस वेरिएंट में बॉडी कलर्ड ORVMs, डोर हैंडल, ORVM पर LED टर्न इंडिकेटर्स, LED हेडलाइट्स, LED DRLs, 16-इंच स्टील व्हील्स के लिए व्हील कवर, ब्लैक-आउट B पिलर और बहुत कुछ मिलता है।

धांसू हैं कार के फीचर्स

कार के केबिन में हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, टिल्ट और टेलिस्कोपिक स्टीयरिंग व्हील एडजस्ट के साथ एडजस्टेबल फ्रंट एंड रियर हेडरेस्ट जैसे फीचर्स मौजूद हैं। इसके अलावा, एसयूवी में इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और मैनुअल एसी भी दिया गया है। बता दें कि सेफ्टी के लिए एसयूवी को 5-स्टार रेटिंग मिली हुई है।

कुछ ऐसा है पावरट्रेन

दूसरी ओर एसयूवी के ​​पावरट्रेन में 1.0L 3-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 114 bhp की पीक पावर और 178Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। कार के इंजन जो 6-स्पीड MT या AT गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।

admin

Related Posts

चांदी महंगी हुई ₹13,000 में तीन दिन, हाई से ₹2 लाख टूटी; सोने का भाव भी सामने

 नई दिल्ली सोना-चांदी की कीमतें (Gold-Silver Rate) हाई से क्रैश होने के बाद अब एक बार फिर से रफ्तार पकड़े हुए नजर आ रही हैं. इस सप्ताह के पहले कारोबारी…

नई 2026 QJ Motor SRV 300 बाइक भारत में लॉन्च, देखें कीमत और तकनीकी खूबियां

मुंबई  दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी QJ Motor India ने भारत में अपडेटेड QJ SRV 300 को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस बाइक को 3.29 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 2 views
ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 1 views
शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल