साउथ सिनेमा के दिग्गज मोहनलाल दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित होंगे

नई दिल्ली,

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल की फैन फॉलोइंग बेहद मजबूत है। 5 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, 9 स्टेट अवॉर्ड, पद्म भूषण और पद्मश्री जैसे सम्मानों से नवाजे जा चुके मोहनलाल अब तक 400 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं। भारतीय सिनेमा में उनके अभूतपूर्व योगदान को देखते हुए भारत सरकार ने उन्हें दादा साहेब फाल्के पुरस्कार 2023 से सम्मानित करने की घोषणा की है। इस ऐलान के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने कहा कि चयन समिति की सिफारिश पर मोहनलाल को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार दिया जाएगा। मंत्रालय ने उनके शानदार फिल्मी सफर को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि उनकी बेमिसाल प्रतिभा और मेहनत ने भारतीय सिनेमा के इतिहास में कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर मोहनलाल के साथ एक तस्वीर शेयर की और लिखा, मोहनलाल जी केरल की संस्कृति के प्रति गहरी आस्था रखते हैं। वे मलयालम सिनेमा और रंगमंच के अग्रदूत हैं और तेलुगु, तमिल, कन्नड़ व हिंदी फिल्मों में भी बेहतरीन अभिनय कर चुके हैं। उनका सिनेमाई कौशल सचमुच प्रेरणादायक है। दादा साहेब फाल्के पुरस्कार मिलने पर उन्हें हार्दिक बधाई। उनकी उपलब्धियां आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहें।

कब मिलेगा पुरस्कार?
यह प्रतिष्ठित सम्मान मोहनलाल को 23 सितंबर 2025 को 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में प्रदान किया जाएगा। 1980 में फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले मोहनलाल ने 45 वर्षों में करीब 400 फिल्में की हैं, जिनमें से ज्यादातर हिट साबित हुईं। गौरतलब है कि पिछले साल यह पुरस्कार बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को दिया गया था।

 

  • admin

    Related Posts

    Bigg Boss 17 फेम अनुराग डोभाल का छलका दर्द, 10 करोड़ की बाइक कलेक्शन बेचने का खुलासा

    बिग बॉस 17' के कंटेस्टेंट रहे और फेमस यूट्यूबर अनुराग डोभाल बीते कुछ समय से किसी न किसी वजह से हेडलाइन्स में बने हुए हैं. परिवार संग अनबन और एक्सीडेंट…

    गोविंदा ने स्टेज पर लगाए ठुमके, डांस देख फैंस हुए दीवाने

    90s के सुपरस्टार गोविंदा की बात ही कुछ और है. आज भले ही उनके पास फिल्में नहीं हैं. उनके सितारे गर्दिश में चल रहे हैं, फिर भी उन्हें देखकर फैंस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

    • By admin
    • May 18, 2026
    • 0 views
    सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

    चेन्नई में NSG जवानों के बीच दिखे धोनी, फैन्स बोले- क्या SRH मैच में होगी ‘थाला’ की वापसी?

    • By admin
    • May 18, 2026
    • 1 views
    चेन्नई में NSG जवानों के बीच दिखे धोनी, फैन्स बोले- क्या SRH मैच में होगी ‘थाला’ की वापसी?

    24 साल की उम्र में कमाल: सिनर बने सबसे युवा ‘करियर गोल्डन मास्टर्स’ विजेता

    • By admin
    • May 18, 2026
    • 1 views
    24 साल की उम्र में कमाल: सिनर बने सबसे युवा ‘करियर गोल्डन मास्टर्स’ विजेता

    केल्से मिशेल का शानदार करियर: कॉलेज रिकॉर्ड से लेकर करोड़ों की कमाई तक का सफर

    • By admin
    • May 18, 2026
    • 2 views
    केल्से मिशेल का शानदार करियर: कॉलेज रिकॉर्ड से लेकर करोड़ों की कमाई तक का सफर

    सदियों का इंतजार खत्म, भारतीय मूल के गोल्फर की ऐतिहासिक जीत से खेल जगत में जश्न

    • By admin
    • May 18, 2026
    • 3 views
    सदियों का इंतजार खत्म, भारतीय मूल के गोल्फर की ऐतिहासिक जीत से खेल जगत में जश्न

    CSK vs SRH Head to Head: चेन्नई का दबदबा या हैदराबाद की फिर होगी जीत?

    • By admin
    • May 18, 2026
    • 3 views
    CSK vs SRH Head to Head: चेन्नई का दबदबा या हैदराबाद की फिर होगी जीत?