67 साल के टिम बर्टन और गर्लफ्रेंड का ब्रेकअप, 2 साल बाद टूटा रिश्ता

लॉस एंजिल्स

फिल्ममेकर टिम बर्टन और इटली की खूबसूरत एक्ट्रेस मोनिका बेलुची पिछले दो साल से रिलेशनशिप में थे। खबर है कि दोनों ने अपना रिश्ता खत्म कर लिया है। दोनों का कहना है कि 'रिश्ता खत्म हुआ है, लेकिन इज़्ज़त और ख्याल हमेशा रहेगा।'

टिम बर्टन और मोनिका बेलुची की पहली मुलाकात साल 2006 में कान फिल्म फेस्टिवल में हुई थी, लेकिन तब कहानी आगे नहीं बढ़ी। उस वक्त दोनों अपने-अपने पार्टनर्स के साथ कमिटेड थे। इसके बाद दोनों साल 2022 में दोबारा मिले और धीरे-धीरे उनकी लव स्टोरी आगे बढ़ी। स्पेन की गलियों से लेकर रोम फिल्म फेस्टिवल तक, दोनों की तस्वीरे सोशल मीडिया पर खूब वायरल होने लगीं।

2023 में कन्फर्म हुआ था रिश्ता
साल 2023 में टिम बर्टन और मोनिका का रिलेशनशिप तब ऑफिशियल हो गया, जब दोनों रोम फिल्म फेस्टिवल में साथ नजर आए। टिम बर्टन ने मोनिका को साल 2024 में आई अपनी फिल्म Beetlejuice में ‘डेलोरेस’ का किरदार दिया था, जो 1988 की कल्ट क्लासिक फिल्म का सीक्वल है।

टिम बर्टन की अथाह संपत्ति और नेट वर्थ
पर्सनल लाइफ में भले ही टिम का रिश्ता टूट गया हो, लेकिन प्रोफेशनल लाइफ में उनकी चमक बरकरार है। टिम बर्टन की कुल संपत्ति करीब 100 मिलियन डॉलर (करीब8,809,935,000 करोड़ रुपये) बताई जा रही है। वह हॉलीवुड की फिल्मों में बड़ा नाम हैं और कई फिल्में डायरेक्ट-प्रोड्यूस कर चुके हैं। टिम बर्टन के पास अथाह संपत्ति है। उनके पास इंग्लैंड और अमेरिका में आलीशान प्रॉपर्टी है। हाल ही उन्होंने अपनी एक ऑक्सफोर्डशायर की प्रॉपर्टी लगभग 50 करोड़ रुपये में बेचने का ऐलान किया है।

एक्टर विन्सेंट कैसल की पत्नी थीं मोनिका बेलुची
टिम बर्टन 2001 से 2014 तक अभिनेत्री हेलेना बोनहम कार्टर के साथ लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे। दोनों ने शादी नहीं की, लेकिन उनके दो बच्चे हैं। टिम और हेलेना लंदन में पास-पास के घरों में रहते थे और कई फिल्मों में साथ काम किया। हेलेना से अलग होने के बाद, टिम ने उन्हें 166 करोड़ रुपये की एलिमनी दी थी। वहीं, मोनिका बेलुची पहले फ्रेंच एक्टर विन्सेंट कैसल की पत्नी थीं। उन्होंने 1999 में शादी की थी और 2013 में दोनो अलग हो गए थे। उनके भी दो बच्चे हैं। टिम बर्टन की जिंदगी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं लगती, एक तरफ़ प्यार और ब्रेकअप की कहानी, दूसरी तरफ दौलत और शोहरत का खेल।

  • admin

    Related Posts

    गोविंदा ने स्टेज पर लगाए ठुमके, डांस देख फैंस हुए दीवाने

    90s के सुपरस्टार गोविंदा की बात ही कुछ और है. आज भले ही उनके पास फिल्में नहीं हैं. उनके सितारे गर्दिश में चल रहे हैं, फिर भी उन्हें देखकर फैंस…

    इंस्पेक्टर अविनाश सीजन 2 रिव्य,क्राइम और एक्शन का धमाका

    उत्तर प्रदेश के बैकग्राउंड पर बनी वेब सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश' अपने दूसरे सीजन के साथ एक बार फिर कॉप-थ्रिलर की दुनिया में लौट आई है. नीरज पाठक के डायरेक्शन में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    सदियों का इंतजार खत्म, भारतीय मूल के गोल्फर की ऐतिहासिक जीत से खेल जगत में जश्न

    • By admin
    • May 18, 2026
    • 2 views
    सदियों का इंतजार खत्म, भारतीय मूल के गोल्फर की ऐतिहासिक जीत से खेल जगत में जश्न

    CSK vs SRH Head to Head: चेन्नई का दबदबा या हैदराबाद की फिर होगी जीत?

    • By admin
    • May 18, 2026
    • 3 views
    CSK vs SRH Head to Head: चेन्नई का दबदबा या हैदराबाद की फिर होगी जीत?

    सांसें रोक देने वाले मुकाबले में दिल्ली विजयी, राजस्थान हारा; प्लेऑफ का समीकरण बदला

    • By admin
    • May 18, 2026
    • 3 views
    सांसें रोक देने वाले मुकाबले में दिल्ली विजयी, राजस्थान हारा; प्लेऑफ का समीकरण बदला

    IPL में RCB का जलवा बरकरार, प्लेऑफ में एंट्री; पंजाब किंग्स की हार का सिलसिला नहीं थमा

    • By admin
    • May 18, 2026
    • 1 views
    IPL में RCB का जलवा बरकरार, प्लेऑफ में एंट्री; पंजाब किंग्स की हार का सिलसिला नहीं थमा

    हवाई ईंधन खपत को लेकर IPL पर उठे पर्यावरण और खर्च के सवाल

    • By admin
    • May 17, 2026
    • 1 views
    हवाई ईंधन खपत को लेकर IPL पर उठे पर्यावरण और खर्च के सवाल

    CSK vs SRH प्रीव्यू: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और पिच रिपोर्ट से समझिए मैच का पूरा हाल

    • By admin
    • May 17, 2026
    • 2 views
    CSK vs SRH प्रीव्यू: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और पिच रिपोर्ट से समझिए मैच का पूरा हाल