स्लिमनाबाद : तिहारी में अवैध उत्खनन, पुलिस एवं राजस्व अमले की संयुक्त टीम ने की कार्यवाही, एक हाईवा और जेसीबी जब्त

 कटनी

 स्लिमनाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम तिहारी में गत रात्रि पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त ने मुखबिर की सूचना के आधार पर रेड कार्यवाही को अंजाम देकर अवैध उत्खनन करते हुए एक जेसीबी मशीन और हाईवा को जप्त किया। दोनों वाहनों को जब्त करने के उपरांत पुलिस ने प्रकरण खनिज विभाग के सुपुर्द कर दिया है।
जानकारी देते हुए स्लिमनाबाद थाना प्रभारी अखिलेश दहिया ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहरिया व अनुविभागीय अधिकारी स्लीमनाबाद अखिलेश गौर के मार्गदर्शन में गत रात्रि अवैध उत्खनन कर्ताओं के खिलाफ एक कार्यवाही को अंजाम दिया गया। उन्होंने कहा की एक एवं दो अक्टूबर की दरमियानी रात मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम तिहारी में कुछ लोगों के द्वारा अवैध उत्पादन किया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी स्लीमनाबाद अखलेश दाहिया एवं राजस्व विभाग के द्वारा संयुक्त कार्यवाही  की गई। कार्रवाई के दौरान एक हाईवा और एक जेसीबी लगा कर कुछ लोग अवैध उत्खनन कर रहे थे। पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर मौके पर एक जेसीबी और एक हाइवा अवैध उत्खनन गतिविधि में संलिप्त पकड़ा गया। जिस पर तहसीलदार स्लिमनाबाद व माइनिंग विभाग को सूचित किया गया। पुलिस और राजस्व विभाग द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए उक्त कार्रवाई में  वाहनों को जप्त किया गया।

उपरोक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी स्लीमनाबाद अखिलेश दहिया, सउनि ज़ुबेर अली, प्रधान आरक्षक अनिल विश्वकर्मा, आरक्षक विवेक, तहसीलदार सरिता रावत, नायब तहसीलदार राजकुमार नामदेव, स्लिमनाबाद पटवारी संजय राठौड़ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

  • admin

    Related Posts

    स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और चिकित्सा शिक्षा के विस्तार के लिए समयबद्ध एवं समन्वित रूप से करें कार्य: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    भोपाल  उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में भर्ती प्रक्रिया एवं विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं…

    रतलाम के डायल 112 हीरोज संवेदनशीलता और तत्परता से भटकी बीमार महिला को दिलाया उपचार

    भोपाल रतलाम जिले के थाना इंडस्ट्रियल एरिया क्षेत्र में डायल-112 जवानों की मानवीय संवेदनशीलता और त्वरित कार्यवाही से मानसिक रूप से अस्वस्थ एवं बीमार महिला को सुरक्षित उपचार उपलब्ध कराया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

    अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

    बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

    क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

    सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 1 views
    सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

    हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई