शेफील्ड शील्ड मैच दक्षिण ऑस्ट्रेलिया और पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड ओवल में 23-27 नवंबर तक खेले जाएंगे

सिडनी
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने शुक्रवार को बताया कि मौजूदा शेफील्ड शील्ड सीजन में तीन मुकाबले डे-नाइट होंगे। यह कदम सात साल के बाद ऑस्ट्रेलिया की प्रथम श्रेणी क्रिकेट प्रतियोगिता में पिंक बॉल खेल की वापसी का प्रतीक भी है।

शेफील्ड शील्ड मैच के मैच दक्षिण ऑस्ट्रेलिया और पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड ओवल में 23-27 नवंबर तक खेले जाएंगे, इसके बाद क्वींसलैंड-विक्टोरिया का मुकाबला ब्रिस्बेन के गाबा में 24-28 नवंबर तक खेला जाएगा। ये दोनों ही दिन-रात के मैच होंगे।

तस्मानिया और न्यू साउथ वेल्स के बीच 15-18 मार्च को होबार्ट के बेलेरिव ओवल में होने वाला मैच मौजूदा सत्र का तीसरा पिंक-बॉल मैच होगा। शेड्यूल में यह बदलाव सीए और स्टेट हाई परफॉरमेंस डिपार्टमेंट के बीच बातचीत के बाद सामने आया।

ऑस्ट्रेलिया अपने घरेलू मैदान पर एडिलेड में भारत के खिलाफ पिंक बॉल से टेस्ट मैच खेलेगा, जो बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए बेहद अहम है।

भारत को पहले और दूसरे टेस्ट के बीच कैनबरा के मनुका ओवल में प्रधानमंत्री प्लेइंग-11 के खिलाफ दो दिवसीय पिंक बॉल मैच खेलना है।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा कि कार्यक्रम में बदलाव का मुख्य उद्देश्य घरेलू क्रिकेटरों और संभावित टेस्ट खिलाड़ियों के लिए प्रथम श्रेणी स्तर पर डे नाइट की परिस्थितियों का अनुभव कराना है।

राष्ट्रीय टीमों के कार्यकारी महाप्रबंधक बेन ओलिवर ने कहा, “हम हमेशा घरेलू खिलाड़ियों के अनुभव को बढ़ाने और उन्हें अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की चुनौतियों के लिए सर्वश्रेष्ठ रूप से तैयार करने के अवसरों की तलाश में रहते हैं। टेस्ट वेन्यू पर प्रथम श्रेणी मैच खेलना महत्वपूर्ण है, और डे नाइट की परिस्थितियों का सामना करना भी अहम है, जो पिछले एक दशक में ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट समर की विशेषता बन गई है।”

उन्होंने आगे कहा, “इस बात को ध्यान में रखते हुए हमारे अगले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटरों के समूह के लिए डे/नाइट शेफील्ड शील्ड मैचों को फिर से शुरू करने का यह सही समय है। हम मौजूदा सीजन में इस पहल को संभव बनाने में उनके समर्थन के लिए सभी का धन्यवाद देते हैं।”

admin

Related Posts

दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 48वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) से 5 मई को होना है। रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली…

अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

ग्वालियर  बीसीसीआई ने इंग्लैंड टूर के लिए भारतीय महिला ए क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया है. इस बार इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज की कप्तानी के लिए ग्वालियर की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 1 views
सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई