शहडोल के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल 

शहडोल जिले के थाना बुढ़ार क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर कार्रवाई से घर का रास्ता भटक गए 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित उसके परिजनों से मिलाया गया। समय पर की गई इस मानवीय पहल से बालक को सुरक्षा एवं परिवार का सान्निध्य पुनः प्राप्त हो सका।

30 अप्रैल को राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112, भोपाल में सूचना प्राप्त हुई कि थाना बुढ़ार क्षेत्र अंतर्गत कॉलेज तिराहा के पास एक 10 वर्षीय बालक अकेला मिला है, जो घर का रास्ता भटक गया है। पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना प्राप्त होते ही बुढ़ार थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 एफआरव्ही वाहन को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

मौके पर पहुँचकर डायल-112 स्टाफ आरक्षक  प्रिंस अग्रवाल एवं पायलट  पंकज लोधी ने बालक को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया। बालक से स्नेहपूर्वक बातचीत करने पर बालक ने बताया कि वह बरतरा गाँव का निवासी है।

डायल-112 टीम ने तत्परता दिखाते हुए बालक के बताए स्थान के आधार पर उसके परिजनों से संपर्क स्थापित किया एवं उन्हें मौके पर बुलाया । बालक द्वारा पहचान एवं आवश्यक सत्यापन उपरांत उसे सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द किया गया।

बालक के सुरक्षित मिलने पर परिजनों द्वारा डायल-112 सेवा के प्रति आभार व्यक्त किया।

डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं समर्पित कार्यवाही से एक मासूम बालक को सुरक्षित उसके परिवार तक पहुँचाया जा सका। डायल-112 हीरोज श्रृंखला के अंतर्गत यह घटना दर्शाती है कि मध्यप्रदेश पुलिस की डायल-112 सेवा आमजन, विशेषकर बच्चों की सुरक्षा एवं सहायता हेतु सदैव सजग, संवेदनशील एवं प्रतिबद्ध है।

 

admin

Related Posts

मंत्रालय वल्लभ भवन में हुआ अल्पविराम कार्यक्रम

मंत्रालय वल्लभ भवन में हुआ अल्पविराम कार्यक्रम निजी जीवन और कार्यस्थल पर सरल कार्य संस्कृति के टिप्स दिए भोपाल  पुलिस कर्मियों को बिना स्ट्रेस के आनंदपूर्वक अपनी सेवा देने के…

मध्य प्रदेश की अफसर लक्ष्मी गामड़ की विवादित पोस्ट पर प्रशासन में खलबली, ‘थप्पड़ मारने वाला असिस्टेंट’ की अपील

 भोपाल मध्य प्रदेश अजब है, सबसे गजब है ये बात एक बार फिर सही साबित हो रही है. इस बार गजब खबर राजधानी भोपाल से सामने आई है. भोपाल में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

कौन है वह अरबपति? ₹2.70 लाख करोड़ नेटवर्थ, 75 साल की उम्र में खरीदी राजस्थान रॉयल्स

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 1 views
कौन है वह अरबपति? ₹2.70 लाख करोड़ नेटवर्थ, 75 साल की उम्र में खरीदी राजस्थान रॉयल्स

राजस्थान रॉयल्स की सेल फंसी—बड़ा निवेशक मौजूद, लेकिन फंडिंग संकट बरकरार

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 1 views
राजस्थान रॉयल्स की सेल फंसी—बड़ा निवेशक मौजूद, लेकिन फंडिंग संकट बरकरार

राजस्थान रॉयल्स विवाद के बाद BCCI अलर्ट, खिलाड़ियों-टीमों पर नजर होगी सख्त

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 1 views
राजस्थान रॉयल्स विवाद के बाद BCCI अलर्ट, खिलाड़ियों-टीमों पर नजर होगी सख्त

अनदेखी के बाद चमके अर्जुन तेंदुलकर—नई टीम ने 5 गुना दाम देकर किया शामिल

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 1 views
अनदेखी के बाद चमके अर्जुन तेंदुलकर—नई टीम ने 5 गुना दाम देकर किया शामिल

अर्जुन तेंदुलकर की डिमांड हाई, नीलामी में बेस प्राइस से कई गुना ज्यादा कीमत मिली

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
अर्जुन तेंदुलकर की डिमांड हाई, नीलामी में बेस प्राइस से कई गुना ज्यादा कीमत मिली

India vs France: प्रणय-श्रीकांत भी नहीं बचा सके मैच, फ्रांस ने फाइनल में बनाई जगह

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 1 views
India vs France: प्रणय-श्रीकांत भी नहीं बचा सके मैच, फ्रांस ने फाइनल में बनाई जगह