सेंसेक्स 444 अंक टूटकर 78230 पर आ गया , निफ्टी ने 172 अंकों का गोता लगाया

मुंबई

 शेयर मार्केट में गिरावट बढ़ गई है। सेंसेक्स 444 अंक टूटकर 78230 पर आ गया है। जबकि, निफ्टी ने 172 अंकों का गोता लगाया है। अब यह 23709 पर आ गया है। इससे पहले यह 23675 तक गिर चुका था। निफ्टी टॉप लूजर्स में महिंद्रा एंड महिंद्रा 3.43 पर्सेंट लुढ़क गया है। बीईएल में 3.24 पर्सेंट की गिरावट है। हिन्डाल्को में 2.81 पर्सेंट का नुकसान है। आयशर मोटर्स और ओएनजीसी भी 2 फीसद से अधिक नुकसान में हैं।

शेयर मार्केट में गिरावट खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही। आज आईसीआईसीआई, कोटक बैंक, एक्सिस बैंक, इंडसइंड जैसे प्राइवेट बैंकों के शेयर नुकसान के साथ खुले, जिससे बीएसई का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 179 अंकों के नुकसान के साथ 78495 के स्तर पर खुला। जबकि, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज एनएसई का बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 61 अंक नीचे 23822 पर खुला।

 शेयर मार्केट की गिरावट पर क्या आज ब्रेक लगेगा या और गिरेगा? सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान पर खुलेंगे या आपेनिंग होगी मजबूत? इन सवालों का जवाब तो बाजार के खुलने के बाद मिलेगा, लेकिन ग्लोबल संकेत कुछ अच्छे नहीं दिख रहे। क्योंकि, एशियाई बाजारों में गिरावट के साथ कारोबार हुआ, जबकि अमेरिकी शेयर बाजार भी घरेलू शेयर मार्केट की तरह मंगलवार को नुकसान के साथ बंद हुए।

मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार के दोनों बेंचमार्क इंडेक्स एक-एक प्रतिशत से अधिक गिर गए। सेंसेक्स 820.97 अंक या 1.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 78,675.18 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 257.85 अंक या 1.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,883.45 पर बंद हुआ।

वॉल स्ट्रीट का हाल

दूसरी ओर अमेरिका के वॉल स्ट्रीट में भी गिरावट रही। डॉऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 382.15 अंक या 0.86 प्रतिशत टूटकर 43,910.98 पर बंद हुआ। जबकि एसएंडपी, 500 17.36 अंक या 0.29 प्रतिशत गिरकर 5,983.99 पर आ गया। नैस्डैक कंपोजिट में भी 17.36 अंक की गिरावट रही। यह 19,281.40 पर बंद कर दिया हुआ।
एशियाई बाजार का हाल

वॉल स्ट्रीट पर रातोंरात नुकसान के चलते एशियाई बाजारों में बुधवार को गिरावट के साथ कारोबार हुआ। जापान का निक्केई 225 0.5 प्रतिशत गिर गया, जबकि टॉपिक्स 0.3 प्रतिशत गिर गया। दक्षिण कोरिया के कोस्पी में 1.1 प्रतिशत और कोस्डैक इंडेक्स में 1.4 प्रतिशत की गिरावट आई। हांगकांग हैंग सेंग इंडेक्स फ्यूचर्स ने कम शुरुआत का संकेत दिया।

गिफ्ट निफ्टी टुडे

गिफ्ट निफ्टी 23,890 के स्तर के आसपास कारोबार कर रहा था, निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद से लगभग 70 अंक नीचे है, जो भारतीय शेयर बाजार सूचकांकों के लिए नकारात्मक शुरुआत का संकेत देता है।

admin

Related Posts

तेल संकट गहराया, पेट्रोल-डीजल के दाम में फिर इजाफा; आपके शहर में आज कितना महंगा हुआ ईंधन

नई दिल्ली  पेट्रोल और डीजल का रेट आज शनिवार, 23 मई 2026 को फिर से बढ़ गया है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 10 दिन के अंदर तीसरी बार पेट्रोल और…

Maruti Suzuki की गाड़ियां अब और महंगी, जून से लागू होगी नई कीमतें

नई दिल्ली  भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki India ने गुरुवार को अपनी कारों की कीमतों में जून 2026 से 30,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की घोषणा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 0 views
सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 0 views
लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 3 views
एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा

सात साल बाद अल नासर बना चैंपियन, रोनाल्डो की कप्तानी में दमैक को 4-1 से हराया

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
सात साल बाद अल नासर बना चैंपियन, रोनाल्डो की कप्तानी में दमैक को 4-1 से हराया