SBI मैनेजर से 26.99 लाख रुपये की साइबर ठगी, फर्जी ईमेल से बनाया निशाना

 इंदौर
एसबीआई के तत्कालीन बैंक मैनेजर के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है। फरियादी को एक अज्ञात काल आया था। आरोपित ने महेंद्र पटेल नाम बताया और कहा कि वह ओसियन मोटर्स का डायरेक्टर है।

आरोपित ने कहा कि मुझे किसी फंड में निवेश करना है, जिस पर मैनेजर ने उसे ब्रांच आने के लिए कहा। अगले दिन दोबारा काल आया और कहा कि मुझे अर्जेंट पैसे ट्रांसफर करना है और मेरी चेक बुक खत्म हो गई है, नई आने में समय लगेगा। मैं आपको अपनी कंपनी के लेटर हेड पर अधिकार पत्र पेमेंट ट्रांसफर करने के लिए ईमेल कर अधिकृत कर रहा हूं, उसके अनुसार आप खातों में पेमेंट कर दें, मैं शाम को जाकर बैंक में फार्मेलिटी पूरी कर दूंगा।

फर्जी आईडी से भेजा मेल

इसके बाद फर्जी ईमेल आईडी से बैंक को मेल कर ओसियन मोटर्स के लेटर हेड पर ठग के बैंक खातों में पेमेंट ट्रांसफर करने का निवेदन किया। लेटर हेड पर हस्ताक्षर व बैंक में मौजूद हस्ताक्षर का डाटा मेल करने पर हस्ताक्षर हूबहू मिले, फिर 26 लाख 99 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए।

ओसियन मोटर्स के मालिक को संपर्क किया, तब पता लगा ठगी हुई

जब तात्कालिक बैंक मैनेजर ने असली ओसियन मोटर्स मालिक से संपर्क किया, तो उन्होंने किसी भी ट्रांजेक्शन के निर्देश नहीं देना बताया, तब ठगी की जानकारी लगी और क्राइम ब्रांच में मंगलवार को शिकायत दर्ज करवाई।

हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज साइबर ठगी के शिकार

हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज अनिल कुमार से साइबर ठग ने 99 हजार रुपये ठग लिए। उन्होंने पुलिस को बताया कि मंगलवार को मिठाई मंगवाई थी। गड़बड़ी मिलने पर उन्होंने दुकानदार को काल लगाया, लेकिन फोन नहीं उठाया। उन्होंने गूगल के जरिए फूड कंपनी स्वीगी हेल्पलाइन का नंबर लिया था।

लिमिट होने की वजह से ठग सफल नहीं हुआ

फोन उठाने वाले शख्स ने एक अन्य नंबर दिया। ठग ने विभिन्न प्रोसिजर रिफंड के लिए फोन करवाए, इस दौरान उनके खाते से पैसा कट गया। खाते में करीब चार लाख रुपये थे। आरोपित ने पहले तीन लाख निकालने की कोशिश की। लिमिट होने से ठग सफल नहीं हुआ। आरोपित ने फिर 99 हजार रुपये निकाल लिए।

थाने के बाहर से महिला पुलिसकर्मी का स्कूटर चोरी

एक बदमाश महिला पुलिसकर्मी का दोपहिया वाहन ही चुरा ले गया। वाहन थाने के बाहर खड़ा था। शासकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) थाने में पदस्थ सिपाही रेशमा माखीजा ने स्कूटर जीआरपी थाने के बाहर खड़ा किया था। सोमवार शाम बदमाश स्कूटर चुरा ले गया।

आगजनी के आरोपितों का जुलूस निकाला

बाणगंगा पुलिस ने आगजनी के दो आरोपितों अर्जुन नायक और विनोद उर्फ घोड़ा को सबक सिखाया। उन्होंने स्क्रैप की दुकानों में आग लगा दी थी।पुलिस आरोपितों को घटना स्थल पर ले गई और जुलूस निकाला। आरोपितों ने कान पकड़कर माफी मांगी और उठक-बैठक भी लगाई।

admin

Related Posts

प्रधानमंत्री मोदी के साथ रिश्तों को लेकर चर्चा में शिवराज सिंह चौहान, किताब में साझा किए खास अनुभव

भोपाल केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ संबंधों पर एक किताब लिखी है। किताब का नाम ' अपनापन ' है। इसका लोकार्पण 26 मई को…

Milk Price Hike:सांची दूध खरीदने से पहले जान लें नए भाव, 15 मई से प्रति लीटर बढ़ी कीमतें

भोपाल  लगातार बढ़ती महंगाई के बीच आम जनता को एक और बड़ा झटका लगा है. दरअसल रसोई गैस, सब्जियों और रोजमर्रा की जरूरत की चीजों के बाद अब दूध भी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 2 views
मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 2 views
बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी