सांवलिया सेठ के खजाने ने तोड़े सभी कीर्तिमान, सामने आया चौंकाने वाला आंकड़ा

चित्तौड़गढ़
 राजस्थान के प्रसिद्ध सांवलिया सेठ मंदिर में इस बार भंडार कक्ष से निकलने वाले नगदी के सारे रिकाॅर्ड टूट रहे हैं। मंदिर ट्रस्ट का अनुमान है कि इस बार भंडार कक्ष की गिनती में बड़ी राशि का आंकड़ा पहुंचेगा, जो अभूतपूर्व होगा। अब तक भंडार कक्ष की गिनती के चार चरण पूरे हो चुके हैं, जहां यह आंकड़ा करीब 22 करोड़ रुपए पहुंच गया है। यह गिनती अभी और आगे जारी रहने वाली है। इसमें ऑनलाइन ट्रांजैक्शन और सोने-चांदी के आभूषण की गिनती अभी शेष है।

चार चरणों में ही सेठजी के भंडार में 22 करोड़

बता दें कि सांवलिया सेठ मंदिर में हर महीने भंडार खोला जाता है, जहां भक्तों की ओर से चढ़ाई गई करोड़ों रुपए की नगदी सोने चांदी के आभूषण प्राप्त होते हैं। इस बार दीपावली पर्व होने के कारण भंडार कक्ष दो महीने में जाकर 30 नवंबर को खोला गया है। मंदिर ट्रस्ट ने अब तक चार चरण की गिनती संपन्न की है। जिसमें 21 करोड़ 96 लाख और 45 हजार रुपए की नगदी प्राप्त हुई है। यह गिनती अभी आगे जारी रहने वाली है। सामान्यतः हर महीने खुलने वाले भंडार कक्ष की गिनती 4 से 5 चरणों में ही संपन्न हो जाती है, लेकिन इस बार यह गिनती आगे बढ़ेगी।

मंदिर ट्रस्ट का अनुमान है कि 30 करोड़ के आसपास पहुंचेगा आंकड़ा

सांवलिया सेठ मंदिर में हर महीने भंडार कक्ष की गिनती 16 से 19 करोड़ रुपए के बीच रहती है। लेकिन इस बार 2 महीने में जाकर भंडार कक्ष की गिनती हो रही है। ऐसे में ट्रस्ट का अनुमान है कि यह आंकड़ा दुगना हो सकता है। 2 महीने में खोली गई गिनती का आंकड़ा करीब 30 करोड़ के आसपास पहुंच सकता है। भंडार कक्ष में नगदी की गिनती अभी चल रही है। इसके अलावा मंदिर ट्रस्ट को ऑनलाइन ट्रांजैक्शन और सोने चांदी के आभूषण भी मिलते हैं जिनकी गिनती भी अभी शेष है।

6 चरणों में गिनती

गौरतलब है कि पहले चरण में 11 करोड़ 34 लाख 75 हजार रुपए, दूसरे चरण में तीन करोड़ 60 लाख और तीसरे चरण की गिनती में 4 करोड़ 27 लाख 80 हजार रुपए के नोटों की गिनती हुई हैं। बुधवार को चौथे चरण कि गणना से प्राप्त राशि 02 करोड़ 73 लाख 90 हजार हुई , गुरुवार को पांचवां चरण कि गणना में राशि 03 करोड़ 51 लाख 29 हजार 500 रुपए कि गणना हुई। पांचों चरणों कि राशि 25 करोड़ 47 लाख 74 हजार 500 रुपए हुए। शुक्रवार को छठे चरण में ऑनलाइन, भेंट कक्ष और दानपात्र से निकले सोना-चांदी के चढ़ावे का तौल के साथ गिनती सम्पन्न हुई।

admin

Related Posts

जोधपुर केस में बड़ा अपडेट: आसाराम को राहत नहीं, सह-आरोपियों की अपील आंशिक रूप से मंजूर

जयपुर राजस्थान हाई कोर्ट की खंडपीठ ने नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आजीवन कारावास की सजा बरकरार रखा है. तुरंत प्रभाव से उन्हें सरेंडर करना होगा.  जस्टिस अरुण मोंगा और…

VAT और नीतियों के खिलाफ राजस्थान में पंप बंद का अल्टीमेटम

 जयपुर राजस्थान में 1 जून से आम लोगों को पेट्रोल-डीजल के संकट का सामना करना पड़ सकता है. ऐसा नहीं है कि प्रेट्रोल-डीजल की आवक रुकने वाली है, बल्कि प्रदेशभर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 0 views
निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 1 views
सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 1 views
मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां

राजस्थान रॉयल्स के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी पर टिकी नजरें, ड्रू मैकइंटायर की पोस्ट वायरल

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 1 views
राजस्थान रॉयल्स के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी पर टिकी नजरें, ड्रू मैकइंटायर की पोस्ट वायरल

लगातार 5 जीत से मजबूत हैदराबाद, राजस्थान के लिए आसान नहीं एलिमिनेटर मुकाबला

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 3 views
लगातार 5 जीत से मजबूत हैदराबाद, राजस्थान के लिए आसान नहीं एलिमिनेटर मुकाबला

RCB का धमाका जारी! पाटीदार ने उड़ाए गुजरात के होश, टीम पहुंची फाइनल

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 5 views
RCB का धमाका जारी! पाटीदार ने उड़ाए गुजरात के होश, टीम पहुंची फाइनल