गरबा कार्यक्रम में गायक मोहम्मद दानिश को आमंत्रित किए जाने का सर्व हिंदू संगठन ने किया विरोध

 

बिलासपुर

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में करुणा ग्रुप की ओर से आयोजित गरबा कार्यक्रम में गायक मोहम्मद दानिश को आमंत्रित किए जाने का सर्व हिंदू संगठन ने विरोध किया। इन्होंने एसबीआर कॉलेज गेट पर शाम छह बजे से रात नौ बजे तक प्रदर्शन किया। इस दौरान गरबा कार्यक्रम शुरू नहीं हो सका। पुलिस की समझाइश के बाद संगठन के लोग वहां से हटे। इसके बाद गरबा का आयोजन देर रात तक चलता रहा।

नवरात्र पर्व के अवसर पर करुणा ग्रुप की ओर से गरबा का आयोजन किया गया है। इसमें इंडियन आइडल के गायक मोहम्मद दानिश को सिंगर के तौर पर आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम का शहर के सर्व हिंदू समाज की ओर से विरोध किया जा रहा था। इसके बाद भी आयोजनकर्ताओं ने कार्यक्रम आयोजित किया।

पुलिस अधिकारियों ने दी समझाइश

इसका विरोध करते हुए शुक्रवार को सर्व हिंदू समाज के लोग बड़ी संख्या में शाम छह बजे कार्यक्रम स्थल एसबीआर कॉलेज परिसर के सामने पहुंच गए। संगठन के लोगों ने नारेबाजी करते हुए कार्यक्रम का विरोध किया। इधर विरोध को देखते हुए पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई।

संगठन के लोग कार्यक्रम को रद कराने की मांग करते हुए नारेबाजी कर रहे थे। विरोध की सूचना पर एएसपी उमेश कश्यप, टीआई प्रदीप आर्य ने लोगों को समझाइश दी। तीन घंटे तक चले विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यक्रम शुरू नहीं किया जा सका।

अतिथियों से कार्यक्रम में नहीं आने की अपील की

इस दौरान विरोध करने वालों ने कार्यक्रम के अतिथियों से भी बात की। विरोध करने वालों ने बताया कि अतिथियों डिप्टी सीएम अरुण साव व बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने भी कार्यक्रम में शामिल नहीं होने का आश्वासन दिया है।

रात करीब नौ बजे पुलिस के अधिकारियों और आयोजकों के आश्वासन के बाद विरोध करने वाले वहां से हटे। इसके बाद आयोजकों ने कार्यक्रम शुरू किया जो देर रात तक चलता रहा।

  • admin

    Related Posts

    मेधावी विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री का मिला आशीर्वाद और प्रोत्साहन

    रायपुर मई की तपती गर्मी में आज लगातार दूसरे दिन मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय दूरस्थ गांवों के औचक दौरे पर रहे । कबीरधाम ज़िले के पंडरिया स्थित लोखान पंचायत में…

    असम में लगातार तीसरी जीत, जनता ने डबल इंजन सरकार के विकास कार्यों पर लगाई मुहर : डिप्टी सीएम अरुण साव

    रायपुर  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में भाजपा-एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि यह जनादेश…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

    अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

    बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

    क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

    सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 1 views
    सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

    हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई