मार्गशीर्ष अमावस्या के नियम: इन 7 कार्यों से बचें, जीवन में रुकावटें बढ़ सकती हैं

हिंदू धर्म में हर माह की 15वीं तिथि अमावस्या होती है. इस दिन आसमान में चंद्रमा नहीं होता. अमावस्या की रात घोर अंधेरा रहता है. हर माह की अमावस्या पर स्नान-दान और पूजा-पाठ करना बहुत पुण्यदायी माना जाता है. ये दिन पितरों को समर्पित किया गया है. इस दिन पितरों का तर्पण और पिंडदान करने से पितृ प्रसन्न होते हैं और आशीर्वाद प्रदान करते हैं, जिससे घर में खुशहाली बनी रहती है.

वहीं अमावस्या पर कुछ ऐसे काम भी हैं, जिन्हें बिल्कुल नहीं करना चाहिए. हिंदू मान्यता के अनुसार मार्गशीर्ष अमावस्या से संबंधित कुछ नियमों को अनदेखा करने से व्यक्ति समस्याओं से घिर जाता है. बुरे परिणाम प्राप्त होते हैं. ऐसे में आइए जानतें हैं कि मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन कौन से काम भूलकर भी नहीं किए जाने चाहिए?

मार्गशीर्ष अमावस्या 2025

मार्गशीर्ष अमावस्या की तिथि 19 नवंबर को सुबह 09 बजकर 43 मिनट होगी. वहीं इस तिथि का समापन 20 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 16 मिनट पर हो जाएगा. ऐसे में उदयातिथि के अनुसार, इस साल मार्गशीर्ष अमावस्या 20 नवंबर को मनाई जाएगी.

मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन करें ये 7 काम

    मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन क्रोध और वाद-विवाद न करें. मान्यता है कि इस दिन शुरू हुआ विवाद लंबा चल सकता है. इस दिन तर्क-कुतर्क करने से बेहतर है मौन धारण करना.
    अमावस्या के दिन बाल और नाखून न काटें. ऐसा करना बहुत अशुभ माना गया है. इस दिन बाल को धोना भी अशुभ होता है. ऐसा बिल्कुल न करें.
    अमावस्या के दिन किसी यात्रा पर न निकलें. क्योंकि इस दिन नकारात्मक शक्तियां ज्यादा सक्रिय होती हैं.
    अमावस्या के दिन घर में कलह या वाद-विवाद न करें. ऐसा करने माता लक्ष्मी दुखी होकर घर छोड़ देती हैं. फिर आर्थिक दिक्कतें होती हैं.
    अमावस्या के दिन अंधकार वाले स्थान या फिर लंबे समय से बंद पड़े भवन में न जाएं. मान्यता है कि ऐसी जगहों पर इस दिन नकारात्मक शक्तियां सक्रिय रहती हैं.
    अमावस्या के दिन किसी दूसरे के घर का अन्न नहीं खाएं. ऐसा करने से बचें.
    अमावस्या के दिन भूलकर भी तामसिक चीजों का सेवन न करें. ऐसा करने से अशुभ फल मिलता है.

 

admin

Related Posts

8 मई का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक के लिए करियर, प्यार और पैसे की जानकारी

मेष आज काम थोड़ा ज्यादा रह सकता है। सुबह से ही भागदौड़ बनी रहेगी। ऑफिस में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है, लेकिन शाम तक मामला शांत हो…

चाणक्य नीति हंस के उदाहरण से रिश्तों की सच्चाई और स्वार्थ का ज्ञान

 चाणक्य नीति, आचार्य चाणक्य (कौटिल्य) द्वारा रचित एक प्राचीन भारतीय ग्रंथ है. यह ग्रंथ व्यक्ति को जीवन जीने की कला, राजनीति, अर्थशास्त्र और नैतिकता के सिद्धांतों के बारे में बताता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 2 views
ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 1 views
शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल