RPSC RAS भर्ती 2026: 607 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, 4 जून से आवेदन शुरू

 राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने आरएएस भर्ती-2026 के तहत 607 पदों (192 राज्य सेवा और 415 अधीनस्थ सेवा) के लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया है. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 4 जून से 3 जुलाई 2026 तक रात्रि 12 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे. परीक्षा 9 जनवरी 2026 को जारी किए गए सिलेबस के आधार पर होगी, जिसमें प्रीलिम्स ऑब्जेक्टिव और मुख्य परीक्षा डिस्क्रिप्टिव फॉर्मेट में ली जाएगी.

डिटेल जानकारी के लिए वेबसाइट करें विजिट
आपको बता दें कि भर्ती प्रक्रिया, वर्गवार पदों का वर्गीकरण, शैक्षणिक योग्यता और आवेदन संबंधी विस्तृत जानकारी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई गई है.

ऑफलाइन आवेदन नहीं किए जाएंगे स्वीकार
खास बात यह है कि आयोग ने स्पष्ट किया है कि ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे और परीक्षा तिथि व परीक्षा केंद्रों की सूचना बाद में जारी की जाएगी. भर्ती विज्ञापन जारी होते ही अजमेर सहित प्रदेशभर के कोचिंग संस्थानों और पुस्तक बाजारों में भी हलचल तेज हो गई है.

युवाओं में जबरदस्त उत्साह
राजस्थान में आरएएस भर्ती हमेशा युवाओं के बीच सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में मानी जाती रही है. पूर्व रिकॉर्ड देखें तो वर्ष 2023 की आरएएस भर्ती में करीब छह लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जबकि उससे पहले की भर्तियों में भी प्रतियोगिता बेहद कड़ी रही. पिछली कई भर्तियों में पदों की संख्या कम होने के कारण अभ्यर्थियों में निराशा देखने को मिली थी, लेकिन इस बार 607 पदों की घोषणा से प्रतियोगी छात्रों में उत्साह बढ़ गया है.

admin

Related Posts

एमपी पुलिस भर्ती प्रक्रिया तेज, हेड कॉन्सटेबल-ASI फिजिकल परीक्षा की डेट आई सामने

भोपाल मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आयोजित प्रधान आरक्षक ( कंप्यूटर ) और सहायक उप निरीक्षक ( एएसआई – कंप्यूटर ) भर्ती परीक्षा के परिणाम के बाद अब शारीरिक…

UP Homeguard Result 2026: जल्द आएगा रिजल्ट, अब फिजिकल टेस्ट की तैयारी शुरू करने की सलाह

वर्दी पहनने का सपना देख रहे कैंडिडेट्स जिन्होंने यूपी होमगार्ड की 41 हजार वाली भर्ती में आवेदन किया है, अब उन्हें अगले चरण फिजिकल टेस्ट की तैयारी शुरू कर देनी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां

राजस्थान रॉयल्स के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी पर टिकी नजरें, ड्रू मैकइंटायर की पोस्ट वायरल

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
राजस्थान रॉयल्स के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी पर टिकी नजरें, ड्रू मैकइंटायर की पोस्ट वायरल