न्यूजीलैंड के खिलाफ मुंबई टेस्ट के तीसरे दिन ऋषभ पंत के विवादित विकेट पर मचा बवाल, थर्ड अंपायर सवालों के घेरे में

नई दिल्ली
इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड मुंबई टेस्ट के तीसरे दिन ऋषभ पंत के विकेट को लेकर ऐसा बवाल हुआ जिससे थर्ड अंपायर भी सवालों के घेरे में आ गए। भारत को जीत के लिए 147 रनों का लक्ष्य मिला था। इस स्कोर का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने महज 28 के स्कोर पर 5 विकेट गंवा दिए थे, तब ऋषभ पंत ने 64 रनों की पारी खेल जीत की उम्मीद जगाई थी, मगर थर्ड अंपायर के विवादित फैसले के चलते उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा। एजाज पटेल ने ऋषभ पंत को आउट कर भारत को बहुत बड़ा झटका दिया।

ऋषभ पंत के विवादित विकेट का यह फैसला थर्ड अंपायर ने भारतीय पारी के 22वें ओवर में सुनाया। ओवर की चौथी गेंद पर पंत ने कदमों का इस्तेमाल कर बॉल को डिफेंस करना चाहा, मगर गेंद ज्यादा टर्न होकर उनके पैड पर लगी और टॉम ब्लंडल ने कैच पकड़ा। न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों ने विकेट की अपील की, मगर अंपायर ने नकार दिया।

एजाज पटेल को छोड़कर न्यूजीलैंड का कोई भी खिलाड़ी उत्साहित नहीं थी, मगर अपने गेंदबाज की बात सुन टॉम लैथम ने रिव्यू लेना का फैसला किया। कीवी टीम के पास यह आखिरी रिव्यू पाकी थी।

थर्ड अंपायर ने पाया की जब गेंद पंत के बैट के पास से गुजरी तो एल्ट्रा एज पर कुछ हरकत हुई, मगर उसी दौरान पंत का बैट भी उनके पैड पर लगा था। एल्ट्रा एज पर हरकत देख न्यूजीलैंड के खिलाड़ी जश्न मनाने लग गए थे, तब पंत ने जाकर अंपायरों से बात की, मगर थर्ड अंपायर ने उन्हें आउट करार दिया। ऋषभ पंत के विकेट को लेकर थर्ड अंपायर के इस विवादित फैसले पर एबी डी विलियर्स समेत भारतीय फैंस ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी।

बात इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड तीसरे टेस्ट की करें तो, कीवी टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 235 रन बोर्ड पर लगाए थे, जिसके जवाब में भारत ने 263 रन बनाकर मेहमानों पर 28 रनों की बढ़त हासिल की। न्यूजीलैंड दूसरी पारी में 174 रनों पर सिमट गया और भारत के सामने जीत के लिए 147 रनों का टारगेट रखा।

admin

Related Posts

भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

 नई दिल्ली  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने जून 2026 में श्रीलंका में होने वाली ट्राई नेशन वनडे सीरीज के लिए इंड‍िया ए (India A) टीम की घोषणा कर दी…

मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

चंडीगढ़  लंबी हलके के गांव लुहारा के बागवानी व्यवसाय से जुड़े बलजीत सिंह लुहारा की पुत्री गुरनूर कौर ने सीबीएसई बोर्ड की 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 2 views
मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 2 views
बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी