विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा, राजस्थान-जयपुर में उप मुख्यमंत्री ने आयुष भवन का किया औचक निरीक्षण

जयपुर।

उप मुख्यमंत्री एवं आयुष मंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा प्रताप नगर जयपुर स्थित आयुष भवन के औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आयुष विभागों की कार्यप्रणाली का मूल्यांकन किया और विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कार्यालय व्यवस्था को सुधार करने, कार्य में पारदर्शिता बनाए रखने और जन सेवाओं की गुणवत्ता में वृद्धि करने के निर्देश दिए।

उन्होंने आयुष विभाग के अधिकारियों की बैठक ली और विभागीय कार्यों की प्रगति, आगामी योजनाओं के क्रियान्वयन और जन सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार के दिशा-निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को लंबित कार्यों को त्वरित गति प्रदान करने के लिए पाबंद किया। उप मुख्यमंत्री ने पूरे भवन का जायजा लिया और होम्योपैथिक चिकित्सा विभाग के नोडल अधिकारी को भवन की साफ-सफाई और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने राष्ट्रीय आयुष मिशन द्वारा संचालित योजनाओं, निर्माण संबंधी सभी कार्यों पर भी विस्तृत चर्चा की और संबंधित एजेंसियों से समन्वय स्थापित कर तय समय सीमा में कार्य पूरे करवाने के निर्देश दिए। बैठक में आयुष विभाग के उप शासन सचिव सावन कुमार चायल, विशेषाधिकारी प्रो राजेश कुमार शर्मा, होम्योपैथिक चिकित्सा विभाग की निदेशक डॉ रेनू बंसल, यूनानी चिकित्सा विभाग के निदेशक डॉ शौकत अली, आयुर्वेद विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ बत्तीलाल बैरवा, राष्ट्रीय आयुष मिशन के परियोजना निदेशक डॉ दिनेश कुमार शर्मा, आयुर्वेद योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो कामिनी कौशल उपस्थित रहे।

admin

Related Posts

पश्चिमी विक्षोभ से राहत की उम्मीद, कई जिलों में आंधी-बारिश अलर्ट

जयपुर राजस्‍थान में गर्मी सभी रिकॉर्ड तोड़ रही है. पिछले 24 घंटे में 48.2 डिग्री सेल्सियस के साथ श्रीगंगानगर देश का सबसे गर्म शहर रहा. नौतपा शुरू होने के साथ…

राजस्थान हाईकोर्ट का अहम आदेश, MVSI भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश

जयपुर राजस्थान में SI भर्ती 2021 पहले से ही विवादों में है, जिसे कोर्ट के आदेश पर रद्द कर दिया गया है. जबकि अब SI भर्ती की परीक्षा फिर से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

रोलां गैरो में सिनर, स्वियातेक और डी मिनौर ने दिखाया दम

  • By admin
  • May 28, 2026
  • 1 views
रोलां गैरो में सिनर, स्वियातेक और डी मिनौर ने दिखाया दम

सिंगापुर ओपन: प्रणय की जीत, कपिला-क्रास्टो भी आगे बढ़े

  • By admin
  • May 28, 2026
  • 2 views
सिंगापुर ओपन: प्रणय की जीत, कपिला-क्रास्टो भी आगे बढ़े

WAKO से जुड़े 129 देश, भारत में तेजी से बढ़ रहा किकबॉक्सिंग खेल

  • By admin
  • May 28, 2026
  • 1 views
WAKO से जुड़े 129 देश, भारत में तेजी से बढ़ रहा किकबॉक्सिंग खेल

रिकॉर्ड नहीं, सत्ता परिवर्तन: वैभव सूर्यवंशी ने बदल दी टी20 क्रिकेट की परिभाषा

  • By admin
  • May 28, 2026
  • 2 views
रिकॉर्ड नहीं, सत्ता परिवर्तन: वैभव सूर्यवंशी ने बदल दी टी20 क्रिकेट की परिभाषा

RR का डबल अटैक! वैभव की तूफानी पारी, आर्चर की आग उगलती गेंदबाजी से SRH बाहर

  • By admin
  • May 28, 2026
  • 3 views
RR का डबल अटैक! वैभव की तूफानी पारी, आर्चर की आग उगलती गेंदबाजी से SRH बाहर

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा सनसनीखेज रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में मची हलचल

  • By admin
  • May 28, 2026
  • 2 views
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा सनसनीखेज रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में मची हलचल