अधिकारियों एवं शिक्षाविदों ने सुशासन पर दिया संबोधन, राजस्थान-जयपुर में सुशासन पर हुई जिला स्तरीय कार्यशाला

जयपुर।

सुशासन सप्ताह के तहत सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला को सेवानिवृत आईएएस श्री राजेश्वर सिंह, पूर्व आईएफएस श्री दीपनारायण पाण्डेय और शिक्षाविद प्रोफेसर विद्या जैन ने कार्यशाला को संबोधित किया।

जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में रास्ता खोलो अभियान, नशा मुक्त जयपुर अभियान, सक्षम जयपुर अभियान एवं ज्ञानधरा अभियान सहित जयपुर जिला प्रशासन द्वारा सुशासन की दिशा में संचालित नवाचारों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यशाला में सुशासन सप्ताह के तहत समस्त विभागों के जिला स्तरीय कार्यालयों द्वारा तैयार जिला-जयपुर, जयपुर ग्रामीण एवं दूदू का विजन डॉक्यूमेंट- 2047 का विमोचन किया गया। इस दौरान जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय द्वारा तैयार की गई 'सुशासन की दिशा में जयपुर जिला प्रशासन के प्रयास' वीडियो फिल्म का प्रसारण किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने सुशासन के जरिये समाज के अंतिम तबके तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ पहुंचाने की की जरूरत पर बल दिया। जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती प्रतिभा वर्मा ने बताया कि सुशासन सप्ताह के दौरान जिला स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की गई। प्रशासन गांवों की ओर अभियान, सुशासन सप्ताह शिविर, रन फॉर विकसित राजस्थान कार्यक्रम, आदि के बारे में भी बताया गया। युवाओं के लिए मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, कौशल विकास एवं उद्यमिता कार्यक्रम सहित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। कार्यशाला में अतिरिक्त जिला कलक्टर (द्वितीय) श्री आशीष कुमार, अतिरिक्त जिला कलक्टर (तृतीय) श्रीमती कुंतल विश्नोई, अतिरिक्त जिला कलक्टर (चतुर्थ) श्रीमती सुमन पंवार, अतिरिक्त जिला कलक्टर (पूर्व) श्री देवेन्द्र कुमार जैन, जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री शेर सिंह लुहाड़िया सहित अन्य विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं स्कूल एवं कॉलेज के विद्यार्थी मौजूद रहे।

admin

Related Posts

हाईकोर्ट से बड़ा झटका: आसाराम की उम्रकैद बरकरार, अब फिर लौटेंगे जोधपुर जेल

 जोधपुर नाबालिग से यौन उत्पीड़न के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम एक बार फिर जोधपुर सेंट्रल जेल की सलाखों के पीछे पहुंचने वाले हैं. राजस्थान हाईकोर्ट की…

पश्चिमी विक्षोभ से राहत की उम्मीद, कई जिलों में आंधी-बारिश अलर्ट

जयपुर राजस्‍थान में गर्मी सभी रिकॉर्ड तोड़ रही है. पिछले 24 घंटे में 48.2 डिग्री सेल्सियस के साथ श्रीगंगानगर देश का सबसे गर्म शहर रहा. नौतपा शुरू होने के साथ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स में सुमित अंतिल का शानदार प्रदर्शन

  • By admin
  • May 28, 2026
  • 1 views
इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स में सुमित अंतिल का शानदार प्रदर्शन

रोलां गैरो में सिनर, स्वियातेक और डी मिनौर ने दिखाया दम

  • By admin
  • May 28, 2026
  • 2 views
रोलां गैरो में सिनर, स्वियातेक और डी मिनौर ने दिखाया दम

सिंगापुर ओपन: प्रणय की जीत, कपिला-क्रास्टो भी आगे बढ़े

  • By admin
  • May 28, 2026
  • 3 views
सिंगापुर ओपन: प्रणय की जीत, कपिला-क्रास्टो भी आगे बढ़े

WAKO से जुड़े 129 देश, भारत में तेजी से बढ़ रहा किकबॉक्सिंग खेल

  • By admin
  • May 28, 2026
  • 2 views
WAKO से जुड़े 129 देश, भारत में तेजी से बढ़ रहा किकबॉक्सिंग खेल

रिकॉर्ड नहीं, सत्ता परिवर्तन: वैभव सूर्यवंशी ने बदल दी टी20 क्रिकेट की परिभाषा

  • By admin
  • May 28, 2026
  • 2 views
रिकॉर्ड नहीं, सत्ता परिवर्तन: वैभव सूर्यवंशी ने बदल दी टी20 क्रिकेट की परिभाषा

RR का डबल अटैक! वैभव की तूफानी पारी, आर्चर की आग उगलती गेंदबाजी से SRH बाहर

  • By admin
  • May 28, 2026
  • 3 views
RR का डबल अटैक! वैभव की तूफानी पारी, आर्चर की आग उगलती गेंदबाजी से SRH बाहर