लंबित प्रकरणों का जल्द निस्तारण कर नियमित मॉनिटरिंग, राजस्थान-सिरोही के कलेक्टर ने दिए निर्देश

सिरोही.

डीओआईटी सभागार में जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें संपर्क पोर्टल तथा अन्य कार्यालयों से प्राप्त लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर विभिन्न मुद्दों के बारे में विचार-विमर्श किया गया। बैठक में जिला कलेक्टर चौधरी द्वारा विभागवार लंबित प्रकरणों की चर्चा की और कहा कि राज्य स्तर पर लंबित प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है।

इसके साथ ही विभिन्न बैठकों में भी संपर्क पोर्टल से संबंधित आंकड़ों के सुधार के सख्त निर्देश दिए जा रहे हैं। इसलिए सभी अधिकारी प्रकरणों का निस्तारण करते हुए संतुष्टि प्रतिशत में बढ़ोतरी लाने, औसत निस्तारण समय में कमी लाने तथा आंकड़ों में प्रगति लाने के लिए समुचित कार्रवाई करना सुनिश्चित कराएं। उन्होंने कहा कि प्रकरण निस्तारण के बाद रिलीफ प्रकरणों में संबंधित अधिकारी परिवादियों से संपर्क कर निस्तारण होने के पश्चात राहत मिली या नहीं इसका भी सत्यापन करें। उन्होंने 30 दिन से अधिक लंबित प्रकरणों को शीघ्रता के साथ निस्तारण के निर्देश दिए एवं  जिले से संबंधित विभागीय मुख्यालयों पर लंबित प्रकरणों के संबंध में भी समन्वय स्थापित कर निस्तारण करवाने की बात कही। बैठक के दौरान विभिन्न विभागीय योजनाओं और लक्ष्यों की समीक्षा करते हुए संपर्क पोर्टल पर विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों, अंतर्विभागीय मुद्दे, बजट घोषणाओं की क्रियान्विति सहित अन्य मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रकाशचंद अग्रवाल, सीएमएचओ डॉ. राजेश कुमार, सानिवि के एसई एसएम वर्मा, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक सहीराम बिश्नोई, उद्यान विभाग के उपनिदेशक हेमराज मीणा, डीटीओ रजनीश विद्यार्थी, संयुक्त निदेशक कृषि संजय तनेजा, प्रवर्तन निरीक्षक सहीराम बिश्नोई, शिक्षा विभाग से अजय माथुर मौजूद रहे।

admin

Related Posts

‘दागी-निर्दोष अलग नहीं हो सकते’, राजस्थान SI भर्ती मामले में सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट का फैसला सही ठहराया

जयपुर राजस्थान एसआई भर्ती पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने चयनित उम्मीदवारों को राहत देने से इनकार कर दिया है. अदालत ने इस संबंध में दायर विशेष अनुमति याचिकाओं…

लश्कर आतंकी के खुलासे के बाद जयपुर में सख्ती, 73 से ज्यादा लोग गिरफ्तार

 जयपुर लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकी उमर हासिम उर्फ खरगोश के फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जयपुर में एक साल तक रहने के खुलासे के बाद से राजधानी में हड़कंप मच…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 1 views
सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई