रोज़गार मोर्चे से राहत: अगस्त में बेरोजगारी 5.1% पर, महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ी

नई दिल्ली

अगस्त 2025 में भारत की समग्र बेरोजगारी दर गिरकर 5.1 प्रतिशत हो गई। यह दर लगातार दूसरे महीने घटी है, जून में 5.6 प्रतिशत से घटकर जुलाई में 5.2 प्रतिशत तथा अब अगस्त में 5.1 प्रतिशत हो गई है। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (एमओएसपीआई) की ओर से सोमवार को जारी आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) में यह बात कही गई है।

सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के पुरुषों में बेरोजगारी दर अगस्त में घटकर 5.0% हो गई, जो अप्रैल 2025 के बाद से सबसे कम है। शहरी पुरुष बेरोजगारी जुलाई में 6.6% से घटकर अगस्त में 5.9% हो गई, जबकि ग्रामीण पुरुष बेरोजगारी घटकर 4.5% हो गई। ग्रामीण बेरोज़गारी दर लगातार तीन महीनों तक गिरती रही, मई में 5.1% से अगस्त में 4.3% तक। ग्रामीण और शहरी बेरोज़गारी दर मिलाकर 5.1% रही।

महिलाओं के लिए श्रमिक जनसंख्या अनुपात (WPR) जून में 30.2% की तुलना में अगस्त में बढ़कर 32.0% हो गया। ग्रामीण महिलाओं का WPR जून में 33.6% से बढ़कर अगस्त में 35.9% हो गया। शहरी महिलाओं का WPR जून में 22.9% से बढ़कर अगस्त में 23.8% हो गया। महिलाओं के लिए श्रम बल भागीदारी दर (एलएफपीआर) जून में 32.0% से बढ़कर अगस्त में 33.7% हो गई।

ग्रामीण महिलाओं की एलएफपीआर जून में 35.2% से बढ़कर अगस्त में 37.4% हो गई। शहरी महिलाओं की एलएफपीआर जून में 25.2% से बढ़कर अगस्त में 26.1% हो गई। समग्र श्रमिक जनसंख्या अनुपात (WPR) जून में 51.2% की तुलना में अगस्त में बढ़कर 52.2% हो गया। 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के व्यक्तियों के लिए समग्र एलएफपीआर जून में 54.2% से बढ़कर अगस्त में 55% हो गई। अगस्त 2025 का बुलेटिन 376,839 व्यक्तियों की प्रतिक्रियाओं पर आधारित है, जिनमें ग्रामीण क्षेत्रों से 215,895 और शहरी क्षेत्रों से 160,944 व्यक्ति शामिल हैं।

admin

Related Posts

शहबाज सरकार का त्वरित फैसला, चीन को खुश करने के लिए गधे के निर्यात पर दी मंजूरी

  पाकिस्तान सरकार ने चीन को गधे के मांस और खाल के निर्यात को आधिकारिक तौर पर मंजूरी दे दी है। यह फैसला एक चीनी कंपनी की उस कड़ी चेतावनी…

आंध्र प्रदेश सरकार ने AMCA स्टेल्थ फाइटर जेट परियोजना के लिए 600 एकड़ भूमि दी मंजूरी

हैदराबाद  आंध्र प्रदेश सरकार ने भारत के पहले स्वदेशी स्टेल्थ फाइटर जेट एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट – AMCA  के निर्माण के लिए 600 एकड़ जमीन मंजूर कर दी है. यह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 2 views
क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 1 views
सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक, KKR ने SRH का विजय रथ रोका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक, KKR ने SRH का विजय रथ रोका

MI का प्लेऑफ समीकरण हुआ जटिल, CSK से हार के बाद हार्दिक पंड्या की टीम को क्या रणनीति अपनानी होगी?

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 2 views
MI का प्लेऑफ समीकरण हुआ जटिल, CSK से हार के बाद हार्दिक पंड्या की टीम को क्या रणनीति अपनानी होगी?

बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर