9वीं से 12वीं के छात्रों के लिए राहत, इंदौर में बनेगा पूरा प्रश्न बैंक, पढ़ाई होगी आसान

 इंदौर
 परीक्षा की तैयारी करते समय सबसे बड़ी दिक्कत होती है, प्रश्नों के सही और मानक उत्तर लिखना। अक्सर विद्यार्थी को यह तो पता होता है कि जवाब क्या है, लेकिन उसे सही भाषा और सटीक तरीके से लिखना चुनौती बन जाता है।

इस परेशानी को दूर करने के लिए इंदौर जिले में एक बड़ी और नवाचारी पहल शुरू की जा रही है। अब जिले के शासकीय स्कूलों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक बढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए आदर्श प्रश्न बैंक तैयार होगी। इसमें हर विषय से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों को शामिल किया जाएगा और उनके वैज्ञानिक व सटीक उत्तर भी दिए जाएंगे।

परीक्षा की तैयारी करने में आसानी होगी

इंदौर जिले के शासकीय स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए उपयोगी पहल शुरू की जा रही है। इससे हाई और हायर सेकंडरी स्कूलों में विद्यार्थियों की परीक्षा की तैयारी और भी आसान होगी। जिला पंचायत सीईओ सिद्धार्थ जैन की पहल पर आदर्श प्रश्न बैंक तैयार कराई जाएगी। इसकी खास बात यह है होगी कि प्रत्येक प्रश्नों के उत्तरों पर फोकस रहेगा।

सभी विषयों के चुनिंदा प्रश्नों के उत्तर बेहतर और आसान भाषा में लिखे जाएंगे, ताकि विद्यार्थी आसानी से तैयारी कर सके। विद्यार्थियों के मन में परीक्षा को लेकर जो दुविधा रहती है, वह भी दूर होगी। मानक उत्तर का अभ्यास करने से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

जिले के शिक्षक बनाएंगे

राज्य स्तर पर पेपर तैयार करने का अनुभव रखने वाले जिले के 60 से अधिक शिक्षक इस काम को करेंगे। वे हर विषय से ऐसे प्रश्न चुनेंगे, जो परीक्षा में बार-बार पूछे जाते हैं या फिर जिनका अध्ययन विद्यार्थियों के लिए जरूरी है। ऐसे सभी प्रश्नों के उत्तर आसान भाषा में लिखे जाएंगे।

स्कूलों में नियमित होगा अभ्यास

यह प्रश्न बैंक सितंबर में तैयार कर ली जाएगी और जिले के सभी शासकीय स्कूलों में विद्यार्थियों को यह उपलब्ध कराई जाएगी। अक्टूबर से हर स्कूल में अभ्यास और प्रशिक्षण भी कराया जाएगा, ताकि बच्चे इसे नियमित रूप से पढ़े और परीक्षा की बेहतर तैयारी कर सकें। इसके अभ्यास के लिए स्कूलों में एक घंटे की अतिरिक्त कक्षाएं भी संचालित करने की योजना है।

शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार की पहल

जिले में सभी विद्यार्थियों को प्रत्येक विषयों का नियमित अभ्यास कराया जाएगा, ताकि उनकी दुविधा दूर हो सके। इससे पढ़ाई आसान होगी, बल्कि शासकीय स्कूलों की शिक्षा गुणवत्ता भी बेहतर होगी। आमतौर पर स्कूलों में बच्चे कापियों में सही नोट तैयार नहीं कर पाते हैं, ऐसे में पढ़ाई के दौरान अन्य माध्यमों से पढ़ाई करते हैं। ऐसे में वे जानकार भी सही उत्तर नहीं लिख पाते हैं। इस पहल से वे सही उत्तर जान सकेंगे और समझ सकेंगे।

भविष्य की परीक्षा के लिए अभी से तैयार किया जाएगा

    शासकीय स्कूलों के बच्चों के लिए मॉडल पेपर तैयार कराए जाएंगे। इससे वे सही उत्तर लिखना सीख सकेंगे और विषय को गहराई से समझ भी सकेंगे। इनका प्रत्येक स्कूल में नियमित अभ्यास भी होगा और मॉनिटरिंग भी की जाएगी। भविष्य की परीक्षा में बेहतर परिणाम के लिए विद्यार्थियों को अभी से तैयार किया जाएगा। – सिद्धार्थ जैन, सीईओ जिला पंचायत इंदौर

 

admin

Related Posts

UPSC अभ्यर्थियों की नजर एडमिट कार्ड पर, 24 मई को प्रीलिम्स एग्जाम

नई दिल्ली संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली देश की सबसे प्रतिष्ठित 'सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (CSE Prelims) 2026' में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए…

पश्चिम बंगाल हायर सेकेंडरी रिजल्ट घोषित: 91.23 फीसदी स्टूडेंट्स सफल, मिनटों में डाउनलोड करें मार्कशीट

कलकत्ता  नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल बोर्ड हायर सेकेंड्री परीक्षा 2026 में भाग लेने वाले 7.10 लाख से अधिक स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन निर्णायक रहा है। वेस्ट बंगाल काउंसिल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 2 views
मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 2 views
बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी