दिल्ली में महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कल से होंगे शुरू

नई दिल्ली
दिल्ली की महिलाओं और बुजुर्गों के लिए खुशखबरी है। दिल्ली में महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना के लिए रजिस्ट्रेशन सोमवार 23 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है। आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया अरविंद केजरीवाल आज इसका ऐलान किया। इसके लिए ‘आप’ कार्यकर्ता लोगों के घर-घर जाकर महिलाओं और बुजुर्गों का रजिस्ट्रेशन करेंगे। 'आप' मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में केजरीवाल ने कहा कि महिला सम्मान निधि के 2100 रुपये के लिए दिल्ली सरकार द्वारा कल से रजिस्ट्रेशन शुरू किया जा रहा है। ‘आप’ पार्टी की तरफ से टीम लोगों के घर जाएगी और वहां पर जाकर रजिस्ट्रेशन करेगी। दूसरी योजना संजीवनी के तहत 60 से अधिक उम्र के बुजुर्गों का मुफ्त इलाज करने की योजना है। सबके इलाज का खर्चा दिल्ली सरकार की तरफ से वहन किया जाएगा। इसका रजिस्ट्रेशन भी कल से किया जाएगा

क्या है महिला सम्मान योजना
केजरीवाल ने बीते 12 दिसंबर को ही दिल्ली सरकार की ओर से मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना शुरू करने की घोषणा की थी। केजरीवाल ने कहा था कि यदि चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी फिर से सत्ता में लौटती है तो मासिक सहायता राशि 1,000 रुपये से बढ़ाकर 2,100 रुपये की जाएगी। ‘मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना’ की घोषणा इस वर्ष का बजट पेश करते हुए मार्च में 2,000 करोड़ रुपये के आवंटन के प्रावधान के साथ की गई थी। उसे दिल्ली कैबिनेट ने भी मंजूरी दे दी है। योजना के तहत दिल्ली में 18 वर्ष से अधिक आयु की सभी पात्र महिलाओं को मूल रूप से 1,000 रुपये प्रति माह देने का प्रस्ताव था। ‘आप’ सरकार ने मौजूदा बजट के तहत इस योजना के लिए 2000 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। संभावित लाभार्थियों की पात्रता के लिए मानदंड यह है कि महिला सरकारी नौकरी न करती हो या उसे पेंशन नहीं मिलती हो और वह जीएसटी या आयकर का भुगतान नहीं करती हो।

'बुजुर्गों का मुफ्त इलाज होगा'
इसके बाद अरविंद केजरीवाल ने 18 दिसंबर को ऐलान किया था कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद हमारी 'आप' की सरकार बनने के बाद संजीवनी योजना लागू कर दिल्ली के 60 साल से ऊपर के हर बुजुर्ग का मुफ्त इलाज कराएंगे। केजरीवाल ने कहा था कि हमारी सरकार बनने पर 60 साल से अधिक सभी बुजुर्गों का मुफ्त इलाज किया जाएगा। उन्होंने कहा था कि बुढ़ापे में सभी को एक चीज तकलीफ देती है। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, वैसे-वैसे 100 बीमारियां आदमी को घेर लेती हैं। आदमी की सबसे बड़ी चिंता होती है कि वह इलाज कैसे कराएगा। मैं दिल्ली के बुजुर्गों के लिए 'संजीवनी योजना' का ऐलान कर रहा हूं। 60 साल से ऊपर के जितने भी बुजुर्ग हैं, उनका पूरा इलाज मुफ्त कराया जाएगा। हम चुनाव के बाद इस योजना को पारित करेंगे। ‘आप’ संयोजक ने कहा कि बुजुर्ग चाहे सरकारी अस्पताल में इलाज कराना चाहें या प्राइवेट अस्पताल में, उनका पूरा इलाज मुफ्त कराया जाएगा। अमीर हो या गरीब, सभी बुजुर्गों का इलाज मुफ्त कराया जाएगा। इस योजना में कोई अपर लिमिट नहीं होगी, जितना भी बुजुर्गों की बीमारी पर खर्चा आएगा उसे दिल्ली सरकार वहन करेगी।

admin

Related Posts

शनि जयंती से पहले बड़ी राहत, शोभा यात्रा से पहले मंदिर की चोरी हुई मूर्ति वापस मिली

नई दिल्ली  चांदनी चौक इलाके में अंग्रेजों के जमाने के मंदिर से चोरी हुई शनिदेव की अष्टधातु की मूर्ति मिल गई है। चोर ने मूर्ति को लाल के किले के…

Delhi Green Transport: हाइड्रोजन बस सेवा लॉन्च, जानें रूट और टाइमिंग

नई दिल्ली राजधानी दिल्ली में पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ परिवहन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। पहली बार, हाइड्रोजन गैस से चलने वाली बसों का संचालन शुरू…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

प्लेऑफ की रेस में CSK की मुश्किल बढ़ी, मार्श के तूफान के बीच छाए आकाश सिंह

  • By admin
  • May 16, 2026
  • 1 views
प्लेऑफ की रेस में CSK की मुश्किल बढ़ी, मार्श के तूफान के बीच छाए आकाश सिंह

‘खुद को साबित करने की जरूरत नहीं’— 2027 वर्ल्ड कप को लेकर विराट कोहली का बयान चर्चा में

  • By admin
  • May 16, 2026
  • 2 views
‘खुद को साबित करने की जरूरत नहीं’— 2027 वर्ल्ड कप को लेकर विराट कोहली का बयान चर्चा में

विश्व कप हीरो ईशान किशन को बिहार सरकार ने किया सम्मानित, खेल प्रतिभाओं को मिला बड़ा संदेश

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 1 views
विश्व कप हीरो ईशान किशन को बिहार सरकार ने किया सम्मानित, खेल प्रतिभाओं को मिला बड़ा संदेश

IPL 2026,शुभमन गिल की GT फॉर्म में, KKR को जीत के लिए करना होगा बड़ा कमाल

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 1 views
IPL 2026,शुभमन गिल की GT फॉर्म में, KKR को जीत के लिए करना होगा बड़ा कमाल

ग्रैंड चेस टूर में प्रगनानंद का फिरोजा से रोमांचक ड्रॉ

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 2 views
ग्रैंड चेस टूर में प्रगनानंद का फिरोजा से रोमांचक ड्रॉ

बैडमिंटन: सिंधू-लक्ष्य सेन क्वार्टर फाइनल में, सात्विक-चिराग की भी जीत

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 1 views
बैडमिंटन: सिंधू-लक्ष्य सेन क्वार्टर फाइनल में, सात्विक-चिराग की भी जीत