एमपी में सांची दूध के रेट बढ़े:आज से दो रुपए प्रति लीटर महंगा; अमूल ने 6 दिन पहले बढ़ाए थे दाम

भोपाल

मदर डेयरी और अमूल के बाद मध्य प्रदेश के प्रतिष्ठित दुग्ध संघ सांची का दूध भी 7 मई यानी आज से 2 रुपए लीटर महंगा हो गया है। डीटीएम 180 एमएल को छोड़कर सभी वेरिएंट की कीमतों में वृद्धि की है। 1 लीटर फुल क्रीम गोल्ड दूध 67 रुपए प्रति लीटर की दर से मिलेगा। जिनके अग्रिम कार्ड 15 मई तक बन चुके हैं, उन्हें पुरानी दरों पर ही दूध मिलेगा। घी के दाम भी 20 रूपए प्रति लीटर बढ़े हैं, 1 लीटर 630 का होगा।

 सांची दूध की कीमतों में दो रुपए प्रति लीटर की दर से बढ़ोतरी की गई है। दुग्ध संघ की ओर से नई कीमतें मंगलवार रात 12 बजे से लागू की गईं हैं। इधर, बढ़े दूध के दाम को लेकर आज बुधवार को कांग्रेस महिला विभाग की प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में राजधानी भोपाल में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

आज से क्या होंगे दूध के दाम
आज से प्रदेशभर में सांची दुग्ध संघ द्वारा दूध के दामों में बढ़ोतरी हुई है। नई दरों के तहत अब फुल क्रीम दूध (गोल्ड) 500 एमएल 33 रुपए से की जगह अब 34 रुपए में मिलेगा। फुल क्रीम दूध (गोल्ड) एक लीटर का रेट 65 से 67 रुपए कर दिया गया है। स्टेंडर्ड दूध (शक्ति) 500 एमएल 31 रुपए, टोण्ड दूध (ताजा) 500 एमएल 28 रुपए, डबल टोण्ड दूध (स्मार्ट) 500 एमएल 26 रुपए और चाह दूध एक लीटर 60 रुपए में मिलेगा।

अमूल भी बढ़ा चुका दूध के दाम
सांची दूध की कीमतों में परिवर्तन के बाद दूध के पैकेटों पर छपी हुई पुरानी कीमतें रद्द मानी जाएंगी। बता दें कि, इससे पहले अमूल ने दूध के दाम बढ़ाए थे। एक लीटर दूध पर 2 रुपए, जबकि आधा लीटर दूध पर एक रुपए की बढ़ोतरी की थी। वहीं, मदर डेयरी इससे पहले दूध के दामों में इतनी ही बढ़ोतरी की थी।

admin

Related Posts

उज्जैन में वंदे भारत ट्रेन बनी निशाना, कई खिड़कियों के कांच फूटे; तस्वीरें सामने

उज्जैन  मध्य प्रदेश के उज्जैन में रेल्वे स्टेशन से 200 मीटर की दूरी पर वंदे भारत ट्रेन में उस वक्त हड़कंप मच गया जब अचानक एक के बाद एक पथराव…

ट्विशा केस में जांच तेज, गिरीबाला-समर्थ और ट्विशा की कॉल डिटेल खंगाल रही CBI

भोपाल/जबलपुर भोपाल के हाई प्रोफाइल ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला तेज़ी से गर्माता जा रहा है. पीड़ित परिवार कि मांग पर राज्य सरकार ने जांच का जिम्मा सीबीआई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 0 views
मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां

राजस्थान रॉयल्स के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी पर टिकी नजरें, ड्रू मैकइंटायर की पोस्ट वायरल

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 0 views
राजस्थान रॉयल्स के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी पर टिकी नजरें, ड्रू मैकइंटायर की पोस्ट वायरल

लगातार 5 जीत से मजबूत हैदराबाद, राजस्थान के लिए आसान नहीं एलिमिनेटर मुकाबला

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 3 views
लगातार 5 जीत से मजबूत हैदराबाद, राजस्थान के लिए आसान नहीं एलिमिनेटर मुकाबला

RCB का धमाका जारी! पाटीदार ने उड़ाए गुजरात के होश, टीम पहुंची फाइनल

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 5 views
RCB का धमाका जारी! पाटीदार ने उड़ाए गुजरात के होश, टीम पहुंची फाइनल

IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 3 views
IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान